नगर पालिका राजाखेड़ा कर्मचारियों एवं महाकाल सेना की ओर से सोमवार को राजाखेड़ा शहर में कोरोना जन जारूकता के लिए बाइक रेली निकाली गई।
रैली को व्यापार मंडल अध्यक्ष नवल सिंह ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
राजाखेड़ा नगर पालिका ने कोरोना जन-जागरूकता अभियान के दौरान रैली निकाल किये मास्क वितरण कोरोना जन-जागरूकता अभियान के दौरान विधायक रोहित बोहरा जी,उपखंड अधिकारी बृजेश,मंगल व अधिशाषी अधिकारी राहुल मित्तल के निर्देशानुसार नगर पालिका के कर्मचारीयों ने रैली निकाल कर मास्क वितरण किए गए।