@PraveshSha49148 साहब प्रोपर जॉब चार्ट लेना
ये नहीं कक्षा कक्ष की सामान्य साफ सफाई मतलब भी वो complete साफ सफाई ही करवाएंगे
ओर रात ड्यूटी कैंसिल हमें डर लगता हैं बड़ी बड़ी स्कूल है
🚨 भरतपुर जिले में सहायक कर्मचारियों के साथ तानाशाही!
आज भरतपुर जिले के एक विद्यालय से भी बेहद गंभीर आदेश सामने आए हैं। शिक्षा विभाग में नवचयनित सहायक कर्मचारियों के साथ अत्याचार और मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है।
👉 संस्था प्रधानों द्वारा सहायक कर्मचारियों को 12 घंटे से भी अधिक समय तक रात्रिकालीन ड्यूटी करने के लिए बाध्य किया जा रहा है।
👉 इसके अलावा रविवार के राजकीय अवकाश नहीं देने जैसे आदेश भी दिए जा रहे हैं।
👉 कुछ संस्था प्रधान स्वयं को सर्वशक्तिमान समझते हुए सरकारी नियमों और कर्मचारियों के अधिकारों को खुली चुनौती दे रहे हैं।
हम शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों एवं सक्षम जनप्रतिनिधियों से मांग करते हैं कि इन शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लिया जाए और ऐसे मनमाने आदेश जारी करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए।
⚠️ नवचयनित सहायक कर्मचारी किसी के निजी नौकर नहीं हैं।
वे भी सरकारी कर्मचारी हैं और उन्हें भी नियमानुसार ड्यूटी, अवकाश एवं सम्मानजनक व्यवहार का अधिकार है।
अगर इन मामलों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो राजस्थान के 53,000 सहायक कर्मचारी अपनी आवाज बुलंद करने और आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे।
अब अत्याचार सहन नहीं होगा।
नियमों के अनुसार ड्यूटी होगी, मनमानी नहीं!
— प्रवेश शर्मा
ये आखिर शिक्षा विभाग में हो क्या रहा है?
यदि नवचयनित कर्मचारियों से 12-12 घंटे चौकीदारी,छुट्टियों से वंचित करना और पद से बाहर के कार्य करवाए जा रहे हैं तो यह गंभीर मामला है
शिक्षा विभाग को तुरंत संज्ञान लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने चाहिए
नियुक्ति मिली है,बंधुआ मजदूरी नही
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी अधिकारी को कम मत समझना कुछ स्कूल मे 4th Grade वाले स्कूल लेक्चर की जगह सब्जेक्ट पढ़ा रहे है।
नौकरी भलेही 4th Grade की हो लेकिन टैलेंट भरपूर है।
गणित बैकग्राउंड वाले 10th तक मैथ्स भी पढ़ा रहे है।
काफी स्कूल मे टीचर्स के पद खाली है तो प्रिसिंपल 4th Grade वालो को बोल रहे है आप पढ़ा भी सकते हो।
सभी जो भी 4th ग्रेड में शिक्षा विभाग में लगे सभी का ग्रुप बनाओ और उसमें सभी को एड करो मुद्दा उठाओ कि
हम सफाई का काम बिल्कुल नहीं करेंगे.उसके लिए स्कूल अलग से स्वीपर लगाए सरकार.... पढ़े लिखे युवा से ऐसा काम करवाते इनको शर्म भी नहीं आती है .... एक होके रहो और आंदोलन खड़ा कर दो 👍
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024
*चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 7903 पदों पर होगा शीघ्र पदस्थापन*
*राजहेल्थ पोर्टल पर पदस्थापन के लिए ऑनलाइन प्रेफरेंस भरने की प्रक्रिया शुरू*
*7 अगस्त, रात्रि 12 बजे तक भर सकेंगे विकल्प, अधिकतम विकल्प भरने की दी सलाह*
जयपुर, 5 अगस्त। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 में चयनित अभ्यर्थियों के पदस्थापन के लिए ऑनलाइन प्रेफरेंस (विकल्प) भरने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। प्रशासनिक सुधार विभाग से 7 हजार 903 चयनित अभ्यर्थियों की सूची विभाग के प्राप्त हो गई है। चयनित अभ्यर्थी राजहेल्थ पोर्टल पर लॉगिन कर 7 अगस्त 2026 की रात्रि 12 बजे तक अपने पदस्थापन के लिए विकल्प प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके बाद पोर्टल स्वतः लॉक हो जाएगा।
प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद वर्तमान निवास संबंधी जानकारी भरना अनिवार्य होगा। यदि अभ्यर्थी का पति अथवा पत्नी राजस्थान सरकार की नियमित सेवा में कार्यरत है, तो उसका विवरण भी पोर्टल पर दर्ज किया जा सकेगा। शहीद परिवार के आश्रितों को निर्धारित प्रमाण-पत्र अपलोड करना होगा।
राठौड़ ने बताया कि पदस्थापन का आवंटन रोस्टर, मेरिट तथा अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अधिकतम संख्या में विकल्प भरने की सलाह दी गई है, जिससे उनकी पसंद के अनुसार पदस्थापन की संभावना बढ़ सके।
निदेशक अराजपत्रित राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में विकल्प प्रस्तुत नहीं करता है, तो उसका पदस्थापन प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार रैंडम आधार पर किया जा सकता है। साथ ही, भरे गए विकल्पों के आधार पर किसी विशेष संस्थान में नियुक्ति का दावा नहीं किया जा सकेगा तथा प्रशासनिक कारणों से रिक्तियों में परिवर्तन भी संभव होगा।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी अधिकारी भर्ती का विस्तृत जाॅब चार्ट जारी करना चाहिए ताकि स्कूल मे प्रिसिंपल या अधिकारी अपनी मनमर्जी से 4th Grade से कार्य न करा सके।
कुछ स्टूडेंट बोल रहे हमसे रसोई मे चाय,टीचर के लिए खाना बनाने का बोल रहे है।
स्कूल मे 4th Grade का काम है केवल घंटी बजाना,कमरे खोलने और छुट्टी के बाद पंखे लाईट बंद करके रूम लाॅक करना,स्कूल का मेन गेट बंद करके घर जाना।
बाकि प्रिसिंपल कहे तो पढ़ा भी सकते हो...क्योंकि यह सब टैलेंट स्टूडेंट है।