अज़ीम प्रेमजी फाउण्डेशन स्काॅलरशिप सत्र 2026-27 , प्रथम चरण 10 अगस्त से ईमित्र के माध्यम से आवेदन करें। पात्र छात्राओं को 30000/- ₹ प्रतिवर्ष ।
10 & 12 कक्षा सरकारी स्कूल से उत्तीर्ण हो , इस छात्रवृत्ति का लाभ अन्य छात्रवृत्तियों के साथ भी देय है।
@ccerajasthan
मामा बालेश्वर दयाल राजकीय महाविद्यालय कुशलगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस एवं स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का विदाई कार्यक्रम श्रीमती रमिला जी खड़िया विधायक कुशलगढ़ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।
#farewall#विश्व_आदिवासी_दिवस#PlantationDrive#Mbdcollegekushalgarh
महाविद्यालय में नियमित कक्षाएं चल रही है।सभी विद्यार्थी कक्षाओं में शत् प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करे ।(छायाचित्र में गणित व भूगोल विषय का अध्यापन कार्य करवाते आचार्य)
अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026-27:छात्राओं को उच्च शिक्षा में सहायता करने की एक पहल!आर्थिक एवं सामाजिक रूप से वंचित समुदाय की छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने में सहयोग हेतु इस पात्र छात्राओं को उनकी स्नातक अथवा डिप्लोमा शिक्षा के दौरान ₹30,000 प्रति वर्ष की वित्तीय सहायता।
मामा बालेश्वर दयाल राजकीय महाविद्यालय, कुशलगढ़ एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय, कुशलगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में नई किरण नशामुक्ति केन्द्र द्वारा नशामुक्ति विषयक प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया गया।
@ccerajasthan
राजकीय महाविद्यालय, कुशलगढ़ एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय, कुशलगढ़ के नई किरण नशामुक्ति केन्द्र के तत्वावधान में 30 जुलाई को व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है।
विषय-
"जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति : कारण, दुष्प्रभाव एवं प्रभावी रोकथाम पर मंथन"
मामा बालेश्वर दयाल राजकीय महाविद्यालय, कुशलगढ़ एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय, कुशलगढ़ में ईएलसी (चुनावी साक्षरता क्लब) द्वारा मतदाता जागरूकता शपथ, मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया एवं "एक पेड़ मतदाता के नाम" कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। #एक_पेड़_मतदाता_के_नाम
नोडल मामा बालेश्वर दयाल राजकीय महाविद्यालय कुशलगढ़ के अधीन राजकीय कन्या महाविद्यालय कुशलगढ़ (बांसवाड़ा) वागड़ का प्रथम राजसेस अधीन महाविद्यालय जहां बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा & बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्मार्ट क्लास रुम की स्थापना की गयी।
प्रवेश नवीनीकरण .....सत्र 2026-27
स्नातक / स्नातकोत्तर तृतीय / चतुर्थ सेमेस्टर
ईमित्र पर फीस जमा करने की अंतिम तिथि :- 21 अगस्त 2026
नियमित विद्यार्थी शीघ्र ईमित्र पर फीस जमा करें।
ईमित्र पर शुल्क जमा नही होने की स्थिति में कार्यालय समय में प्रवेश शाखा में संपर्क करें।
मामा बालेश्वर दयाल राजकीय महाविद्यालय, कुशलगढ़ में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें सेमेस्टर प्रणाली, छात्रवृत्ति एवं आचरण संहिता की जानकारी दी। माय भारत पंजीकरण एवं रेगिंग निषेध पर भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।#Orientation2026#MyBharat