आज बचाई गई हर बूंद, कल के बेहतर भविष्य की नींव है।
जल संरक्षण को केवल कभी-कभार की पहल नहीं, बल्कि अपनी रोज़मर्रा की आदत बनाएं। हर बूंद का समझदारी से इस्तेमाल करने और जल संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लें।
आइए, जल संरक्षण संकल्प लेकर पानी की हर बूंद को बचाने की दिशा में एक कदम बढ़ाएं।
संकल्प लेने के लिए क्लिक करें: https://t.co/Z1O3xjmSo2
#HarGharJal #JalSanrakshanSankalp #SaveWaterPledge
शासकीय ई.व्ही.पीजी कॉलेज कोरबा के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने युवाओं को मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास को सफलता का मूल मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए मन लगाकर पढ़ाई करना आवश्यक है।
#KorbaDistrict#Chhattisgarh
मौसमी फ्लू से बचाव के लिए सतर्कता और सही सावधानियाँ जरूरी हैं।
मास्क पहनें, खांसते या छींकते समय मुंह-नाक ढकें, पर्याप्त तरल पदार्थ लें और लक्षण बढ़ने पर चिकित्सकीय सलाह लें। अनावश्यक नजदीकी संपर्क और बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयों से बचें।
सही जानकारी अपनाएँ, संक्रमण से बचाव बढ़ाएँ।
#SeasonalFlu #FluPrevention
आपके विचार, कल की दिशा तय कर सकते हैं!
#MannKiBaat के लिए अपनी प्रेरणादायक कहानियाँ, विचार और प्रभावशाली पहल साझा करें। आपकी आवाज़ देशवासियों को प्रेरित करने के साथ-साथ एक सशक्त और समावेशी भारत के निर्माण में योगदान दे सकती है।
अपने विचार साझा करें और देश के विकास की यात्रा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें: https://t.co/IQuVmQ2G2W
#MannKiBaat #NewIndia
जय हिन्द
सूचना:- सभी को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 25 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन विशेष *राखी बनाओ प्रतियोगिता* का आयोजन किया जा रहा है इस हेतु कल सभी स्वयं सेविक राखी बना कर लाएंगे जो महाविद्यालय में बनाना चाहते हैं वे सामान के साथ आयेंगे समय:11 बजे स्थान: अम्बेडकर हॉल