NTA पर ताला शिक्षा मंत्री और सरकार को जड़ना था मगर NSUI ने लगाया क्योंकि सरकार सो रही है!
छात्र संगठन के रूप में हमारा दायित्व है कि देश के लाखों छात्रों को छला न जाये और उनके साथ अन्याय न हो।
#NTABAN
यह काशी का पवित्र दशाश्वमेध घाट है। यहां स्नान कर बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर श्रद्धालु धन्यभाग अनुभूत करते हैं।
जरा इस जगह की दुर्दशा देखिये! यहां सीवर का गंदा पानी माँ गंगा में जा रहा है और श्रद्धालु इसी में डुबकी लगा रहे हैं।
प्रधान जी यहीं इसी घाट पर आकर गंगा आरती करते हैं। मगर, उन्हें या उनके विधायक और मेयर किसी को यह नज़र नहीं आ रहा है।
दिन-ब-दिन गंगा की बढ़ती दुर्दशा का जिम्मेदार बस काशी में भाजपा का नेतृत्व है।
इन पापियों को मां गंगा कभी क्षमा नहीं करेंगी।
देश की जनता, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और INDIA के सहयोगियों का मुझपर भरोसा जताने के लिए दिल से धन्यवाद।
विपक्ष का नेता सिर्फ एक पद नहीं है - यह आपकी आवाज़ बन कर आपके हितों और अधिकारों की लड़ाई लड़ने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
हमारा संविधान गरीबों, वंचितों, अल्पसंख्यकों, किसानों, मजदूरों का सबसे बड़ा हथियार है और हम उस पर किए गए हर हमले का पूरी ताकत से जवाब देकर उसकी रक्षा करेंगे।
मैं आपका हूं और आपके लिए ही हूं।
First NEET, then NET, followed by NEET-PG, and now CUET.
The NTA scam must stop. Students deserve transparency and fair exams.
NSUI will fight until the NTA is banned and justice is served.
#NTABAN
दाल, चावल, आटा महंगा
मोबाइल का डाटा महंगा
आलू, प्याज, टमाटर महंगा
परवल, भिंडी, गाजर महंगा
चारों तरफ विकट महंगाई
उस पर से घट गई कमाई
दुगुनी महंगाई की मार
कैसे कहो चले घर बार
देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली NTA जैसी भ्रष्टाचारी संस्था पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वरुण चौधरी ने NTA के दिल्ली ऑफिस पर ताला लगाकर NEET, NET, CUET समेत सभी परीक्षाओं के छात्रों को न्याय देने की मांग की।
अगर NTA को बैन नहीं किया गया तो देश पूरे भर में NTA के ऑफिस पर ताला लगाएगी।
क्या भारत की संसद में 'जय संविधान' नहीं बोला जा सकता? संसद में सत्ता पक्ष के लोगों को असंसदीय और असंवैधानिक नारे लगाने से नहीं रोका गया, लेकिन विपक्षी सांसद के 'जय संविधान' बोलने पर आपत्ति जताई गई। चुनावों के दौरान सामने आया संविधान विरोध अब नये रूप में सामने है जो हमारे संविधान को कमजोर करना चाहता है।
जिस संविधान से संसद चलती है, जिस संविधान की हर सदस्य शपथ लेता है, जिस संविधान से हर नागरिक को जान और जीवन की सुरक्षा मिलती है, क्या अब विपक्ष की आवाज दबाने के लिए उसी संविधान का विरोध किया जाएगा?
सरकार को भ्रष्ट NTA को BAN करके दफ़्तर में ताला मारना चाहिए था। NEET, NET, CUET समेत सभी परीक्षाओं में NTA ने भयंकर गड़बड़ी की।
जो काम शिक्षा मंत्री को करना था वो NSUI कर रही है। राष्ट्रीयअध्यक्ष @varunchoudhary2 और NSUI साथियों ने SCAM संस्था NTA पर ताला लगाया।
#NTABan
हरियाणा के किसानों और नौजवानों को भाजपा ने धोखा दिया है।
कांग्रेस पार्टी के सभी नवनिर्वाचित सांसदों व हर एक कांग्रेस कार्यकर्त्ता को बहुत-बहुत बधाई।
आने वाले चुनाव में हमें सभी छत्तीस बिरादरी के लोगों का विश्वास हासिल करना है।
भाजपा के 10 वर्षों के शासन ने हरियाणा के विकास को रोक दिया है। सैकड़ों भर्ती परीक्षाओं में धाँधली हुई है, किसानों पर घोर अत्याचार हुए हैं, लाठियाँ बरसाईं गई हैं, दलितों, पिछड़ों पर अत्याचार हुए हैं, महिलाओं पर अत्याचार हुए हैं, अपराधों में तेज़ी आई है।
इस कुशासन के चलते हरियाणा विकास के रास्ते से भटक गया है।कोई नया Infrastructure नहीं बना।Power sector में एक यूनिट बिजली भी नहीं जोड़ी गई ।और अब 9 साल के failed मुख्यमंत्री को मोदी जी ने देश का Power Minister बना दिया है।
अग्निपथ योजना से हरियाणा के वीर देशभक्त जवानों के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है। मोदी जी ने अन्नदाता किसानों का MSP डेढ़ गुना करने का वादा हरियाणा में ही किया था, पर आज तक पूरा नहीं हुआ।
“बेटी बचाओ" योजना भी हरियाणा में शुरू हुई थी, पर हमारे Olympic Champions को अपने सम्मान के लिए सड़कों पर धरना देना पड़ा। इससे दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है।
हम सब को एकजुट होकर जनता की आवाज़ बुलंद करना है ।
आज @INCHaryana के नेताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।
Rahul Gandhi ji's first day as Leader of Opposition sends a powerful message: a steadfast commitment to defending our constitution and upholding the cherished values of love for our country.
@RahulGandhi
BJP की लीकेज सरकार 3.0 में भी छात्र-छात्राओं के भविष्य को शिक्षा माफियाओ के हाथ में सौंपकर बर्बाद किया जा रहा है। NEET अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने के लिए NSUI लड़ाई लड़ती रहेगी।
हमारी मांग है कि #RENEET क़राई जाए और NTA जैसी भ्रष्टाचारी बैन संस्था को बंद किया जाए।
#NEETBAN
अध्यक्ष महोदय, यह सदन भारत के लोगों की आवाज का प्रतिनिधित्व करता है। बेशक सरकार के पास राजनीतिक शक्ति है, लेकिन विपक्ष भी भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। यह बहुत जरूरी है कि विपक्ष की आवाज को भी इस सदन में जगह मिले। मुझे यकीन है कि आप हमें जनता की आवाज उठाने की इजाजत देंगे।
सवाल ये नहीं है कि सदन कितनी सफलतापूर्वक चलता है, बल्कि सवाल ये है कि भारत की कितनी आवाजें यहां सुनी जाएंगी। अगर आप विपक्ष की आवाज को खामोश करके सदन को चलाते हैं तो यह अलोकतांत्रिक होगा। देश की जनता उम्मीद करती है कि विपक्ष संविधान की रक्षा करे। हमें भरोसा है कि विपक्ष को जनता की आवाज उठाने की इजाजत देकर आप संविधान की रक्षा का धर्म निभाएंगे।
-राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा
महाराष्ट्र में हम लोकसभा चुनाव बिलकुल विपरीत परिस्थिति में लड़े।
मैं पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस के हर एक नेता, कार्यकर्त्ता को बधाई देता हूँ, बूथ एजेंट को बधाई देता हूँ, और हम महाराष्ट्र की जनता को धन्यवाद करते हैं।
कांग्रेस ने महाराष्ट्र को देश का सबसे समृद्ध और विकाशील राज्य बनाया था, पर भाजपा की सरकार ने उद्योग चौपट कर दिए, और जनता को बेरोज़गारी और महँगाई के कुचक्र में धकेल दिया है।किसानों के साथ सबसे ज़्यादा अन्याय हुआ है।
देश अब बदलाव की ओर देख रहा है।महाराष्ट्र ने इसका स्पष्ट संदेश दे दिया है।
हमें चुनाव की तैयारियों में लग जाना है।यही हमारी सबसे बड़ी ज़िमेदारी है।आज @INCMaharashtra के नेताओं पर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई।
कारगिल युद्ध में अपनी असाधारण वीरता और अदम्य पराक्रम से दुश्मन के छक्के छुड़ाने वाले कैप्टन मनोज पाण्डेय जी के साहस, शौर्य और शूरता का ऋणी यह देश हमेशा रहेगा।
मात्र 24 वर्ष की अल्पायु में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले परमवीर चक्र विजेता कैप्टन साहब सदैव देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
हम उनकी जयंती पर कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
शत्-शत् नमन
Shri @RahulGandhi met and interacted with the Congress delegation from Lakshadweep, led by MP Shri Hamdullah Sayeed, and discussed local issues.
📍New Delhi