President Droupadi Murmu presents Padma Shri to Shri Anand Kumar for Literature & Education. Shri Anand Kumar, the founder of Super 30, is a pioneering educator who has helped underprivileged students get admission into India's premier education institutions.
आज गुरुग्राम स्थित राष्ट्रीय संचार अकादमी–वित्त में 2022 और 2023 बैच के 113 युवा अधिकारियों से मिलकर बहुत अच्छा लगा तथा गौरवान्वित महसूस किया । इनमें आईपीएस, आईआरएस और अन्य सिविल सेवाओं के अधिकारी शामिल थे।
मैंने उनलोगों को अपने जिंदगी के अनुभव को बताते हुये कहा कि ईमानदारी की राह आसान नहीं होती। कई बार इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ती है लेकिन अपने सिद्धांतों पर अडिग रहने का सुकून ही जीवन की सबसे बड़ी जीत है।
मैंने उनसे अपने संघर्षों और सुपर 30 की यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि दफ्तरों से निकलकर गाँवों में जाइए। गरीबों का दर्द समझिए। याद रखिए, आपका एक ईमानदार फैसला पूरे समाज को बदल सकता है।
आप जैसे युवा अधिकारी ही भारत को एक विकसित राष्ट्र बना सकते हैं | @NCAFtraining
#Super30 #AnandKumar #UPSC #ViksitBharat #superinfinity
कभी-कभी गरीबी सिर्फ अवसर ही नहीं छीनती बल्कि इंसान के सपनों के रास्ते में भी दीवार बनकर खड़ी हो जाती है। मैं पटना के एक साधारण परिवार में पला-बढ़ा। सपना था कि एक दिन बड़ा गणितज्ञ बनूँगा। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ने का अवसर मिला, लेकिन हवाई जहाज़ के किराए तक के पैसे नहीं थे। फिर पिताजी भी इस दुनिया से चले गये लेकिन गणित के प्रति मेरा प्यार कभी कम नहीं हुआ।
परिवार के सहयोग से 30 गरीब बच्चों को अपने घर में रखकर पढ़ाना शुरू किया। यही छोटी-सी शुरुआत आगे चलकर सुपर 30 बनी। लेकिन मन में हमेशा एक सवाल उठता रहा कि उन लाखों बच्चों का क्या, जिन तक मैं कभी पहुँच ही नहीं पाया?
इसी सवाल से जन्म हुआ सुपर इन्फिनिटी का। मेरा सपना है कि गणित दुनिया के हर बच्चे के लिए आसान, रोचक और आनंददायक बने। इसकी शुरुआत पर लोगों का अपार प्यार और उत्साह मिला। लेकिन दुनिया भर से संदेश आने लगे कि भाषा के कारण बहुत से लोग इसे समझ नहीं पा रहे हैं। तब सोचा, क्यों न सुपर इन्फिनिटी को अंग्रेज़ी में भी शुरू किया जाए ताकि दुनिया के और अधिक लोग इससे जुड़ सकें।
सुपर 30 की शुरुआत 30 बच्चों की ज़िंदगी बदलने के सपने से हुई थी। सुपर इन्फिनिटी उसी सपने को पूरी दुनिया तक पहुँचाने की कोशिश है। क्योंकि गरीबी अवसरों को सीमित कर सकती है, लेकिन प्रतिभा की कोई सीमा नहीं होती।
#AnandKumar #Super30 #Superinfinity #English #mathematics
वो मुझे भूल गए थे, लेकिन मैं 30 साल बाद भी उनका एहसान नहीं भूल पाया।
आज तीस साल बाद एक इंसान की आवाज़ सुनी, तो दिल भर आया। सोचने लगा, कोई हमारे लिए कुछ अच्छा करके भूल जाता है, लेकिन उसकी वही छोटी सी मदद हमारे दिल में जीवन भर ज़िंदा रहती है।
बात लगभग 30 साल पुरानी है। मेरा चयन कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में हुआ था। पासपोर्ट बनवाने पटना के बिस्कोमान भवन पहुँचा। सैकड़ों लोगों की भीड़, लंबी कतारें और धक्का-मुक्की। मैं हाथ में फॉर्म लिए एक कोने में चुपचाप निसहाय खड़ा था।
तभी एक कर्मचारी की नज़र मुझ पर पड़ी। उन्होंने पूछा, "क्यों भाई, यहाँ क्यों खड़े हो?"
मैंने बताया कि कैम्ब्रिज में मेरा चयन हुआ है और पासपोर्ट बनवाना है। वे बहुत खुश हुए। उन्होंने तुरंत मेरा फॉर्म जमा करवाया और आगे भी मदद की। उनका नाम था बिकास चक्रवर्ती।
करीब बीस साल बाद उनसे फिर मुलाकात हुई। तब वे पटना के असिस्टेंट पासपोर्ट अधिकारी बन चुके थे। वे मुझे भूल गए थे, लेकिन जब मैंने वह पुरानी घटना याद दिलाई तो बहुत खुश हुए। मैंने हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद किया।
आज पता चला कि वे दो साल पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं। मन नहीं माना तब फोन किया। उनकी आवाज़ सुनकर तीस साल पुरानी सारी यादें ताज़ा हो गईं।
आजकल अक्सर देखता हूँ कि लोग किसी की थोड़ी-सी मदद करके भी उसका खूब प्रचार करते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि अच्छाई को हमेशा प्रचार की ज़रूरत नहीं होती।
बिकास चक्रवर्ती जी ने उस दिन मेरी मदद की थी। न किसी को बताया, न बदले में कुछ चाहा। शायद वे खुद भी उस घटना को भूल गए।
लेकिन उनकी चुपचाप की गई वह भलाई आज भी मेरी कहों को नम कर देतें हैं ।
दोस्तों, जब भी मौका मिले, किसी के काम ज़रूर आइए। बिना किसी उम्मीद के, बिना किसी दिखावे के।
क्योंकि प्रचार का शोर कुछ दिनों में थम जाता है, लेकिन चुपचाप की गई भलाई आपको जीवन भर सुकून देता है ।
#AnandKumar #passportoffice #Super30 #patna
BIG ANNOUNCEMENT
SUPER INFINITY GOES GLOBAL
Starting November 1
You can watch and listen to Anand Kumar's mathematics lessons in English too.
#super30#superinfinity#Anandkumar#goglobal
Thanks Hrithik Jee, You brought my Super 30 journey to millions through the big screen. Today, your encouragement for Super Infinity gives me even more strength to take my dream of making mathematics joyful and accessible to every child across the world forward. Lots of love and gratitude.
#SuperInfinity
पिताजी के साथ एक सफर, जो आज भी जारी है |
बचपन की बात है। पटना के हार्डिंग पार्क में मेला लगा था। पिताजी साइकिल से मेला दिखाने गये थे । वहाँ स्टूडियो वाले के नकली कार देखकर पिताजी ने बड़े प्यार से कहा था कि चलो बेटा, आज तुम कार चलाओ और मैं तुम्हारे बगल में बैठूँगा। तब मैंने बड़े मासूमियत से कहा था कि यह तो नकली है | पिताजी ने कहा कि बेटा अभी नकली से शुरू करते हैं कभी जिंदगी में तुम्हारे पास असली कार जरुर होगी तब उस पर भी साथ सफ़र करेगें | मैं झूठ का गाड़ी चलाने लगा और पिताजी बगल में बैठ गए। उसी पल की यह तस्वीर मेले में खिंचवाई थी। तब कहाँ पता था कि एक दिन यही तस्वीर मेरे जीवन की सबसे अनमोल यादों में से एक बन जाएगी।
पिताजी बहुत कम उम्र में ही मुझे छोड़कर इस दुनिया से चले गये । आज जिंदगी में बहुत कुछ बदल गया है। बचपन पीछे छूट गया, अब हार्डिंग पार्क में मेला नहीं लगता है । लेकिन एक एहसास आज भी वैसा ही है। आज जब भी गाड़ी चलाता हूँ, तो लगता है कि पिताजी आज भी बगल वाली सीट पर बैठे हैं और उसी तरह मुस्कुरा रहे हैं। फर्क बस इतना है कि उस दिन पिताजी सचमुच मेरे साथ बैठे थे, और आज उनकी यादें मेरे साथ सफर करती हैं।
आज मैं जो कुछ भी हूँ, सब पिताजी का ही तो आशीर्वाद है |
#myfathersworld #Super30 #SuperInfinity #AnandKumar