ऊंचाहार परियोजना में पहली बार फसलों के अवशेष से विधयुत उत्पादन का कार्य आरंभ करने जा रहे है l यह वो एग्रोवेस्ट है ,जिन्हे किसान खेतों में जला देते है , इससे भूमि की मृदा शक्ति क्षीण होती है व पर्यावरण भी प्रभावित होता है l इसके उपयोग से बिजली उत्पादन में कोयले की बचत होती है l
एनटीपीसी विद्युत उत्पादन करके न केवल घरों को रोशन करती है बल्कि घरों में रहने वाले दिव्याङ्गजनों के जीवन में भी कैसे रोशनी बिखेरे , इस दिशा में भी संवेदनशील रहती है l
एनटीपीसी ऊंचाहार द्वारा ग्रामीण युवतियों के लिए आयोजित सिलाई प्रशिक्षण के बाद उन्हे सिलाई मशीन और प्रमाण पत्र वितरित किए l यह पहल कौशल विकास को मजबूत करने और उन्हें सशक्त करने के उद्देश्य से की गयी ।
एनटीपीसी ऊंचाहार कोरोना के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ेगी और जीतेगी भी l मास्क पहने ,हाथ धोते रहे और सामाजिक दूरी बनाए रखें l इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए आज संविदकर्मियों को जागरूक करने के साथ सुरक्षा किट का वितरण किया l