बाड़मेर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल 🚨
गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगे कार्मिकों को रिलीव नहीं करने पर 7 मई से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा।
आदेशों की अवहेलना से विद्यार्थियों के अधिकार प्रभावित!
दोषियों पर कार्रवाई कब?
@BarmerDm@RajGovOfficial@madandilawar
@बाड़मेर 13 अप्रैल को RTI कार्यकर्ता देवीलाल जाखड़ के साथ दस्तावेज़ अवलोकन के दौरान मारपीट और जबरन खाली कागज़ों पर हस्ताक्षर करवाना लोकतंत्र पर हमला है। FIR दर्ज होने के बावजूद दोषियों को बचाने की कोशिश गंभीर है।
@RajGovOfficial दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करावे।
>ग्राम प्रधान जी एक आवास देने के बदले 20 हजार रुपए लेते हैं,
>प्रधान जी मनरेगा में काम देने के बदले पैसा लेते हैं,
>प्रधान जी तालाब खुदाई के नाम पर चपक के घोटाला करते हैं,
>प्रधान जी नाली बनवाने में जबरदस्त घोटाला करते हैं,
>प्रधान जी इंटरलॉक लगाने में घटिया ईंट प्रयोग करते है।
बस ये बात ऊपर बैठे अधिकारियों को पता नहीं चलती है।
नवातला राठौडान में RTI कार्यकर्ता और पत्रकार देवीलाल जाखड़ सुनियोजित, सामूहिक प्राणघातक हमला हुआ, हमला करने करने वाले सरकारी कार्यरत कर्मचारी थे। जाखड़ ने आरोप लगाया कि,,,,
बाड़मेर के #धनाऊ पंचायत समिति में सरकारी कार्मिक होते हुए भी संविदा कर्मचारी को नरेगा (MGNREGA) कार्य सौंपना नियमों का खुला उल्लंघन है।
यह मामला पारदर्शिता, जवाबदेही और सरकारी नियमों की अवहेलना से जुड़ा हुआ है।
निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग।
@RajCMO@BarmerDm
#BMR में RTI एक्टिविस्ट देवीलाल पर जानलेवा हमला करने के बाद पंचायत समिति कार्मिक जुगताराम ने 2:50 PM पर पंचायत समिति में अपनी उपस्थिति बैक टाईम में बताई CCTV कैमरा में छेड़छाड़ का प्रयास कर रहे हैं।
@Districtmagist5 पंचायत समिति धनाऊ में CCTV फुटेज सुरक्षित रखे।
@RajGovOfficial
#बाड़मेर RTI एक्टिविस्ट देवीलाल जाखड़ पर VDO की सह में सरपंच प्रतिनिधि सहित 15- 20 लोगों द्वारा जानलेवा हमला, मोबाइल व नकदी लूट बेहद गंभीर मामला। 10 अप्रैल को पहले ही प्रशासन को खतरे की सूचना दी थी फिर भी @Barmer_Police निष्क्रिय रही। तुरंत FIR गिरफ्तारी और सुरक्षा सुनिश्चित हो
खुरपेंची सलाह:
हमारे ऊपर FIR करने वालों को लगता है कि खुरपेंच कोई एक व्यक्ति है, उनको ये नहीं पता कि ये लाइक माइंडेड यंगस्टर्स का एक ग्रुप है , जिसमें डिफरेंट वॉक ऑफ लाइफ से लोग जुड़े हुए हैं,
जो संवैधानिक दायरे में रहकर सिस्टम को साफ और इफेक्टिव बनाना चाहते हैं, हमारी लड़ाई किसी पॉलिटिकल पार्टी , संस्था या व्यक्ति से नहीं है, हमारी लड़ाई भ्रष्टाचारियों के खिलाफ है, जो हमारे टैक्स के पैसों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं,
हम 48 से 72 घंटे पर अपना ट्वीट शेड्यूल करके रखते हैं,जिसमें तमाम भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जानकारियां हैं ,अगर हमारे खिलाफ किसी प्रकार की इल्लीगल कानूनी कार्यवाही की गई तो वो सारे ट्वीट्स आप तक पहुंच जायेंगे और बहुत बड़े अधिकारी उसमें शामिल होंगे ,हम लीगल प्रोसेस में जिम्मेदार नागरिक की तरह सहयोग देना चाहते हैं, लेकिन कोई भी इल्लीगल एक्टिविटी जैसे फोन ट्रेसिंग, हम तक पहुंचने के लिए ड्यू प्रोसेस ऑफ लॉ का फॉलो न होना आपको ही परेशानी में डाल देगा,
पिछले दो सालों में हमने सिर्फ पब्लिक इश्यूज़ पर काम किया है, जिसके वजह से आज देश भर में खुरपेंच नाम से तकरीबन 300 या उससे ज्यादा हैंडल्स एक्टिव हैं, हम उनको पर्सनली जानते भी नहीं ,हमारी उनसे कभी बात नहीं हुई, लेकिन जनता से जुड़े मुद्दों पर वो हमारा साथ देते हैं, इसलिए हमारे साथ कोई धोखा मतलब जनता से धोखा माना जाएगा,
हमारी जीत सुनिश्चित है, जीतने के बाद जिसने हमारे खिलाफ बोगस FIR करवाई है और जिसने ये बोगस FIR लिखी है, उसको हम देश के हर कोने से कानूनी नोटिस भिजवाएंगे , इसलिए जो इन भ्रष्टाचारियों के साथ हैं वो भी सचेत रहें, हमारी नजर बनी हुई है, हम आपके अगल ही बगल हैं।
जय हिंद जय भारत । थैंक यू सो मच।
बाड़मेर जिले में खूब शस्त्र लाइसेंस बांटे गए, आरोप है कि एक एक लाइसेंस पर लाखों रूपये खाए गए,
लेकिन जब RTI लगा कर जानकारी मांगी गई तो फिर से मना कर दिया गया,
पूरे प्रदेश के पत्रकारों को इस बात की जानकारी है लेकिन मुझे पता है कोई नहीं बोलेगा,
मैडम आपको हमें बाड़मेर आने का निमंत्रण नहीं देना चाहिए,आरोप निराधार हैं तो अखबार और पत्रकार के खिलाफ कार्यवाही कीजिए।
#बारां जिले के किशनगंज थाने में हत्या के आरोपी की पुलिस हिरासत में संदिग्ध मौत क्या ये पूछने का वक्त नहीं कि पुलिस थाने में हत्या हो रही है या न्याय दिया जा रहा है?
भाजपा सरकार के राज में
पुलिस = जल्लाद
कानून = बंधक
जनता = शिकार
📢 क्या अब थाने अपराधियों से ज़्यादा निर्दोषों की कब्रगाह बनते जा रहे हैं?
@RajGovOfficial से निवेदन हैं कि उक्त घटना के संबंध में मजिस्ट्रेट जांच, दोषियों पर हत्या का मुकदमा और पीड़ित परिवार को मुआवज़ा — वरना सरकार सीधे संविधान के कटघरे में!
@PoliceRajasthan@BhajanlalBjp@PTI_News
#बाड़मेर ज़िले के थाना परिसर के ठीक सामने एक युवक खुलेआम वाहन के आगे बैठकर रील बनाता है फिर सोशल मीडिया पर अपलोड करता हैं इसी युवक का बंदूक से फायरिंग करते हुए का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करता है। उसकी अधिकांश पोस्टों में पुलिसकर्मियों के साथ तस्वीरें हैं — क्या यह पुलिस संरक्षण में अपराध को बढ़ावा नहीं है?
क्या थानों को अपराधियों के फोटोशूट स्टूडियो में बदल दिया गया है? क्या ऐसे युवकों को शह देकर पुलिस विभाग अपने कर्तव्य का मज़ाक नहीं बना रहा?
सूत्रों के अनुसार वर्तमान में युवक बालोतरा जिले के किसी पुलिस चौकी को स्थायी निवास बना रखा हैं।
यह न केवल सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि न्याय व्यवस्था के मुंह पर तमाचा है। ऐसे युवकों पर शस्त्र अधिनियम, आईटी एक्ट और दंड संहिता की सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अविलंब कार्यवाही की जावे। @RajGovOfficial@RajCMO@BhajanlalBjp@PoliceRajasthan@RajPoliceHelp क्या ऐसे दृश्य 'कानून के राज' को दिखाते हैं या 'खुले संरक्षण' को?
#बाड़मेर जिले के धनाऊ थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। वीडियो ईटादा गांव का बताया जा में एक युवक किसी दूसरे युवक को ट्रैक्टर ऊपर चढ़ाने की ऐलानिया धमकी दे रहा हैं।
@Barmer_Police वीडियो में धमकी देने वाले युवक को चिन्हित कर पाबंद करने की कार्यवाही करावे ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।
@PoliceRajasthan@RajPoliceHelp
#बालोतरा जिले के बाजारों में खुला ज़हर बिक रहा है, नकली घी के रूप में।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री गिरधारीराम खुद मिलावटखोरों के संरक्षक बन बैठे हैं।
सैंपलिंग नहीं, जांच नहीं — सिर्फ पत्रकारों को धमकाने का काम!
क्या यही “जीरो टॉलरेंस” है?
या फिर सरकार की “मिलावट संरक्षण नीति”?
जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों पर नकेल कसने की बजाय, उन्हें सरकारी छत्रछाया में फलने-फूलने दिया जा रहा है।
👉 जब अधिकारी ही अपराधियों के प्रवक्ता बन जाएं, तो आमजन न्याय किससे मांगे?
@RajGovOfficial खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री गिरधारीराम को तत्काल निलंबित करें।
नकली घी बेचने वालों के खिलाफ FIR व कठोर कार्रवाई की जाए
जिले में खाद्य प्रयोगशाला व स्वतंत्र जांच एजेंसी की तैनाती हो
#मिलावट_पर_मार,
ना कि पत्रकारों पर वार!
@RajCMO@fssaiindia@MoHFW_INDIA@BhajanlalBjp @DoITcgGov @Food_SafetyDept
#बाड़मेर ज़िले की राजस्व भूमि पर सोलर माफिया द्वारा राजस्थान के गौरव, राज्य वृक्ष खेजड़ी की खुलेआम हत्या की तैयारी!
जूनिफर ग्रीन स्टेलर प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी ने उपखंड शिव क्षेत्र के राजस्व गांव शिव के खसरा संख्या 1572/376 में सोलर प्लांट के नाम पर खेजड़ी, जाल व संरक्षित पेड़ काटने का षड्यंत्र रच रखा है।
जबकि राजस्थान हाईकोर्ट ने स्पष्ट आदेश में कहा है कि —
✅ सोलर प्लांट के लिए केवल झाड़ियां हटाने की छूट है।
✅ खेजड़ी, जाल, कुमट, बबूल आदि पेड़ों को काटना अपराध है।
✅ संरक्षित वृक्षों की कटाई पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है।
इसके बावजूद कम्पनी के दबाव में @BarmerDm की चुप्पी गंभीर सवाल खड़े करती है। सूत्रों के मुताबिक, कम्पनी एक-दो दिन में पेड़ काटकर बाद में बयानबाजी करेगी कि "यहां कोई पेड़ थे ही नहीं।"
⚠️ टीम @Nachro2020 ने साक्ष्य सहित क्षेत्र की वीडियोग्राफी, जियो टैग फोटो सुरक्षित कर लिये हैं।
यदि एक भी खेजड़ी का पेड़ कटा तो —
➡️ कम्पनी मालिक, ठेकेदार, स्थानीय प्रशासन पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
➡️ समस्त दस्तावेज़ न्यायालय व मीडिया में सार्वजनिक होंगे।
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी से मांग हैं कि —
👉 तत्काल सोलर कम्पनी को पाबंद करें।
👉 खेजड़ी-जाल कटाई की साज़िश में शामिल अफसरों की जिम्मेदारी तय हो।
👉 पर्यावरण संरक्षण व जनहित सर्वोपरि रहे।
राजस्थान की धरती पर खेजड़ी का सम्मान किसी कीमत पर कम नहीं होने देंगे।
#खेजड़ी_बचाओ #सोलरमाफिया #पर्यावरणसंरक्षण
@RajCMO@RajGovOfficial@PTI_News@CPCB_OFFICIAL