मैं भी यही मानता हूँ कि भाजपा की नफ़रत भरी राजनीति देश के लिए बेहद हानिकारक है।
और ये नफ़रत ही बेरोज़गारी के लिए भी ज़िम्मेदार है। देशीय व विदेशी उद्योग बिना सामाजिक शांति के नहीं चल सकते।
रोज़ अपने आस-पास बढ़ती इस नफ़रत को भाईचारे से हराएँगे- क्या आप मेरे साथ हैं?
#NoHate
69000 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण का मखौल उड़ाने वाली सरकार पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को भी दरकिनार कर रही है। अभ्यर्थी एससीईआरटी पर लगातार आंदोलित है। शिक्षा मंत्री गुमराह कर रहे है, मुख्यमंत्री वंचित वर्ग के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
The #Pegasus revelations are abhorrent. If true, the Modi government seems to have launched a grave and sinister attack on the Right to Privacy - constitutionally guaranteed to Indian citizens as a Fundamental Right. This is an affront to democracy and has.. 1/2
पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने 19 जुलाई 1969 को देश के 14 बड़े निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था। आरबीआई ने इसे "1947 के बाद से किसी भी सरकार द्वारा लिया गया सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय" करार दिया था। भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसका अतुलनीय प्रभाव रहा है।
उप्र कांग्रेस ने संगठन व संघर्ष पर आधारित बदलाव का मॉडल जनता के सामने रखा है। वरिष्ठ नेताओं का अनुभव, युवा जोश व जनता के मुद्दों पर संघर्ष हमारी ताकत है। प्रदेश, जिले के पदाधिकारियों, मोर्चा संगठनों और नेताओं ने संगठन, संघर्ष और परिवर्तन के मॉडल को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
#महराजगंज
अनाज चोरी के आरोप में 9 साल के बच्चे को बांधकर पीटा
बच्चे पर आरोप है कि इसने 5 किलो अनाज चुराया है। नौतनवा मंडी कर्मचारियों ने इसे बांधकर बहुत पीटा है। बताया जा रहा है कि मंडियों में लादे जाने पर जो अनाज बोरियों से गिर जाता है उसे ये बच्चा उसे उठा रहा था।
मोदी जी के सर्टिफिकेट से यूपी में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान योगी सरकार की आक्रामक क्रूरता, लापरवाही और अव्यवस्था की सच्चाई छिप नहीं सकती।
लोगों ने अपार पीड़ा, बेबसी का सामना अकेले किया। इस सच्चाई को मोदीजी, योगीजी भूल सकते हैं, जिन्होंने कोरोना का दर्द सहा, वे नहीं भूलेंगे