#CatchTheRain अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु हैंडपंपों के समीप सोख्ता गड्ढों (Recharge Pit) का निर्माण किया गया। यह पहल भूजल स्तर बढ़ाने, जल संरक्षण एवं सतत जल प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है #JalShakti#WaterConservation
#CatchTheRain अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा डीपीएस स्कूल रिसाली, सेंट थॉमस कॉलेज, एसएलआरएम सेंटर रूआबांधा, मुक्तिधाम रिसाली एवं आत्मानंद स्कूल रिसाली परिसर में वृक्षारोपण किया गया। #Plantation#EkPedMaaKeNaam
प्रकृति हमें हर साल बारिश के रूप में पानी का अनमोल उपहार देती है। 🌧️💧
आइए, बारिश की हर बूंद को व्यर्थ बहने से बचाएं और उसका सही उपयोग करें।
वर्षा जल संचयन अपनाएं और पानी की हर बूंद को भविष्य के लिए सुरक्षित करें।
आज बचाया गया पानी, कल का सहारा बनेगा।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम, रिसाली में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निगम के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे तथा स्वस्थ जीवन एवं फिट भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
#InternationalYogaDay#YogaDay#Risali
विश्व पर्यावरण दिवस पर निगम रिसाली द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित की गई। जनप्रतिनिधियों व स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडरों ने स्कूलों, कॉलेजों व मोहल्लों में जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। साथ ही 30 पौधों का रोपण किया गया 🌱♻️।
बच्चे वही सीखते हैं,
जो रोज अपने घर में देखते हैं।
अगर हम आज से कचरा अलग-अलग करके
4 डस्टबिन में डालने की आदत अपनाएंगे,
तो आने वाली पीढ़ी खुद स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझेगी।
स्वच्छ शहर की शुरुआत
घर की छोटी-छोटी अच्छी आदतों से होती है।
#4BinPratidin#SwachhBharat
#urbanchhattisgarh
#CMOChhattisgarh
#arunsao
कचरा अगर सही सोच के साथ इस्तेमाल हो, तो वह शहर की खूबसूरती बढ़ा सकता है।
नगर पंचायत घरघोड़ा की यह पहल बताती है कि पुराने टायर और बेकार सामान भी बच्चों के लिए आकर्षक और उपयोगी बन सकते हैं।
RRR यानी Reduce, Reuse, Recycle की सोच के साथ स्वच्छता को नया रूप दिया जा रहा है।
आइए, हम भी कचरे को बोझ नहीं बल्कि संसाधन समझें और अपने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में भागीदारी निभाएं।
#ReduceReuseRecycle
#SwachhBharat
#urbanchhattisgarh
#CMOChhattisgarh
#arunsao
हमें इस बात का विशेष ख्याल रखना चाहिए कि हम सभी की भागीदारी से ही शहर सच में स्वच्छ बनता है।
गीले और सूखे कचरे को अलग रखें, कचरा हमेशा डस्टबिन में डालें और अपने आसपास की जगहों को साफ रखने में सहयोग करें।
आज से बस इतनी आदत बना लीजिए, कचरा सही जगह डालिए और शहर को साफ रखिए। आपके प्रयास से शहर का मान बढ़ेगा।
#4BinPratidin
#SwachhBharat
#urbanchhattisgarh
#CMOChhattisgarh
#arunsao
मासिक धर्म कोई शर्म नहीं, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य का एक स्वाभाविक हिस्सा है।
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर आइए, स्वच्छता, जागरूकता और सही आदतों को अपनाने का संकल्प लें।
- नियमित रूप से सैनिटरी प्रोडक्ट बदलें
- व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें
- उपयोग किए गए पैड का सुरक्षित एवं सही तरीके से निपटान करें
याद रखें - स्वस्थ महिला ही स्वस्थ समाज और स्वच्छ भारत की मजबूत नींव है।
#MenstrualHygieneDay #WorldMenstrualHygieneDay
#SwachhBharat
#urbanchhattisgarh
#arunsao
सही डस्टबिन में सही कचरा डालना हम सबकी जिम्मेदारी है।
कचरे को 4 श्रेणियों में अलग करें—
गीला, सूखा, सेनेटरी और घरेलू हानिकारक कचरा अलग-अलग डस्टबिन में ही डालें।
आज से आदत बदलें,
अपने शहर को साफ और स्वच्छ बनाने में योगदान दें।
स्वच्छता में आपका यह छोटा सा कदम
स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर को बनाएगा नंबर 1।
छोटी-छोटी पहल से ही
बड़ा बदलाव आता है।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में
अपने शहर को नंबर 1 बनाने के लिए
स्वच्छता सैनिक बनें।
जागरूकता फैलाएं,
सफाई में सहयोग करें
और कचरे के सही प्रबंधन को अपनाएं।