सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी आध्यात्मिक परंपरा का एक सशक्त प्रतीक है, जिसे देशभर में पूरी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कल रात करीब 8 बजे सोमनाथ मंदिर में ओंकार मंत्र के दिव्य जाप का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिलेगा। इसके अगले दिन सुबह लगभग 9:45 बजे मां भारती की अनगिनत वीर संतानों को समर्पित शौर्य यात्रा में शामिल होने के बाद मंदिर में दर्शन एवं पूजन करूंगा। इसके बाद यहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का सुअवसर भी मिलेगा।
#SomnathSwabhimanParv
https://t.co/BKFkw2p7Y4
भगवान श्री सोमनाथ सृष्टि के कण-कण में विराजते हैं। उनकी अखंड आस्था अनंत काल से निरंतर प्रवाहित हो रही है। वे सदैव भारत की आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रतीक रहेंगे।