श्री गाला भोमियाजी महाराज के प्रातः दर्शन का आनंद लें.
दूसरे भक्तों को भी श्री गाला भोमियाजी महाराज के दर्शन का आनंद दिलायें.
श्री गाला भोमियाजी महाराज की जय हो.
श्री @Official_Pl_RAS जी पूर्व RAS अधिकारी को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी बनाए जाने पर बहुत-बहुत बधाई ।
@Official_Pl_RAS @PrbhatilalRAS1
🎉
मुख्यमंत्री निवास में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी से शेरगढ़ विधायक श्री बाबूसिंह राठौड़ जी एवं ओसियां विधायक श्री भैराराम चौधरी जी ने स्नेहिल भेंट कर क्षेत्र के विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
@BhajanlalBjp@BabuSRathore@BRSiyol
भाखरों की ढाणी ग्राम पंचायत भवन के लोकार्पण समारोह* में पधारे माननीय ओसियां विधायक श्री भैराराम सियोल जी, शेरगढ़ विधायक श्री बाबुसिंह राठौड़ जी व पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री शम्भुसिंह खेतासर जी का ग्रामवासियों की ओर से हृदय से धन्यवाद और आभार
“जनसेवा ही मेरा संकल्प, विकास ही मेरा प्रण,
जनता का विश्वास ही है मेरी सबसे बड़ी धरोहर।”
आज ओसियां क्षेत्र की पंचायत समिति तिंवरी के ग्राम पंचायत गोपासरिया में नव-निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण कर इसे ग्रामवासियों को समर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ ही पंचायत क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करते हुए अनेक जनोपयोगी कार्यों की सौगात भी आमजन के हित में अर्पित की गई।
इस अवसर पर ग्रामवासियों का उत्साह, बुजुर्गों का आशीर्वाद, मातृशक्ति का स्नेह और युवाओं का जज़्बा देखकर मन गौरवान्वित हुआ। यह स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है, जो जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
आप सभी के सहयोग और विश्वास से ओसियां क्षेत्र को प्रगति और समृद्धि की नई राह पर ले जाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
@BhajanlalBjp@RajCMO@RajGovOfficial@BJP4Rajasthan@madanrrathore
"सेवा का संकल्प, विकास का इरादा,
जनता के विश्वास से मिलता है सहारा।"
ओसियां क्षेत्र की पंचायत समिति तिंवरी अंतर्गत ग्राम पंचायत माडियाई कल्ला में नव-निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण कर आमजन को समर्पित करने का सौभाग्य मिला। साथ ही अनेक विकास कार्यों की सौगात जनता को अर्पित की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठजनों का आशीर्वाद, मातृशक्ति का स्नेह, युवाओं का उत्साह और किसानों का विश्वास प्राप्त हुआ, जो मेरे लिए अमूल्य प्रेरणा है।
आपके विश्वास और सहयोग से जनसेवा और विकास की यह यात्रा अनवरत गति से आगे बढ़ती रहेगी।
@BhajanlalBjp@RajCMO@RajGovOfficial@BJP4Rajasthan@madanrrathore
क्षेत्र से गुजरने वाले जोधपुर-ओसियां-फलोदी स्टेट हाईवे का 66 करोड़ की लागत से 120 किमी डामर सड़क का नवीनीकरण होगा।
विगत बजट सत्र के दौरान सदन में उठाए गए सवाल के जवाब में आरएसआरडीसी ने उक्त सड़क नवीनीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी गई है।
क्षेत्रीय जन मानस की मांग व आग्रह पर ऐतिहासिक सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी व उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी का जनता जनार्दन की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
इस क्रम में ऐतिहासिक सौगात से संबंधित समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का संकलन .......
#RSRDC
@BhajanlalBjp@RajCMO@RajGovOfficial@KumariDiya@BJP4Rajasthan
वीरता को श्रद्धांजलि, इतिहास को सम्मान ....
मिट्टी से जन्मे वो लाल, जो मिट्टी की खातिर अमर हो गए!
ओसियां (नेवरा रोड़) की पुण्यभूमि के गौरव, 1971 भारत-पाक युद्ध के अमर शहीद श्री गोरखराम जी जाखड़ के नाम पर अब होगा “शहीद गोरखराम ‘वीरचक्र’ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ओसियां”!
यह केवल एक नामकरण नहीं, बल्कि शहादत को सच्चा सम्मान है, जो आने वाली पीढ़ियों को देशप्रेम, बलिदान और प्रेरणा की राह दिखाएगा।
आज राज्य सरकार की केबीनेट बैठक में लिये गये इस ऐतिहासिक निर्णय पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भजनलाल शर्मा जी एवं उप मुख्यमंत्री (उच्च शिक्षा) माननीय डॉ. प्रेमचंद बैरवा जी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।
ओसियां के एकमात्र वीर चक्र सम्मानित शहीद को राजकीय मान्यता देने पर वीरांगना आसी देवी जी (सरपंच, नेवरारोड़) सहित पूरे शहीद परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने प्रदेश भाजपा सरकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। यह ऐतिहासिक निर्णय ओसियां क्षेत्र की अस्मिता और बलिदानी परंपरा को गौरवमयी ऊंचाई प्रदान करता है।
#ShaheedGorakhram #VeerChakra #OsianGarv #RajGovtWithMartyrs #ShaheedKoShraddhanjali #OsianVikas #VeerChakraSamman #BharatKeVeer #GovernmetCollegeOsian
@BhajanlalBjp@RajCMO@RajGovOfficial@DrPremBairwa@BJP4Rajasthan@madanrrathore@DIPRRajasthan
गुरु पूर्णिमा – श्रद्धा, संस्कार और आशीर्वाद का पावन पर्व
आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर क्षेत्र के भलासरिया शिव धूणा एवं ओसियां स्थित श्री घाटीनाथ जी आश्रम पहुंचकर पूज्य गुरुदेव के श्रीचरणों में वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
परम पूज्य संत श्री कैलाशनाथ जी महाराज से आशीर्वाद लेकर आत्मा को अध्यात्मिक ऊर्जा मिली।
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री भजनलाल शर्मा जी द्वारा प्रेषित श्रीफल, शॉल एवं श्रद्धापत्र को पूज्य गुरुदेव को समर्पित किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री त्रिभुवनसिंह जी भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री भोपालसिंह जी बड़ला, पार्टी पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता बंधु व बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन स्नेहिल उपस्थिति में शामिल रहे।
गुरु न केवल ज्ञान के दीपक हैं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाले दिव्य प्रकाशपुंज हैं।
#GuruPurnima2025 #गुरुपूर्णिमा #SantDarshan #BhajanLalSharma #Osian #SanatanSanskriti
@BhajanlalBjp@RajCMO@RajGovOfficial@BJP4India@BJP4Rajasthan
आज तिंवरी पंचायत समिति सदस्य श्री मुकेश प्रजापत (पुत्र श्री सोहनलाल प्रजापत) के नवीन प्रतिष्ठान ‘‘श्री श्याम एंटरप्राइजेज तिंवरी’’ के शुभारंभ समारोह में उपस्थित होकर उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर जन-जन की आस्था का केंद्र सिद्ध शक्तिपीठ श्री खोखरी माताजी मंदिर के गादीपति परम पूज्य अष्टकौशल श्रीमहंत नारायणगिरी जी महाराज का पावन सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ, जो हर शुभ कार्य को पूर्णता प्रदान करता है।
ऐसे नव प्रयास क्षेत्र में रोजगार, सेवा व आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन देते हैं। श्री मुकेश जी को उनके इस नए व्यापारिक उद्यम के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उनकी हर पहल को सफलता एवं जनसेवा का माध्यम बनाए।
#shubharambh
किसानों के साथ - आत्मनिर्भर भारत की ओर एक सशक्त कदम
आज पंजाब नेशनल बैंक, शाखा तिंवरी में पीएनबी जोधपुर मण्डल द्वारा आयोजित ‘‘मेगा कृषि आऊटरीच कार्यक्रम’’ में सहभागी बनने का अवसर मिला। इस गरिमामयी आयोजन में पीएनबी के मुख्य महाप्रबन्धक श्री संजय जी गुप्ता, स्थानीय शाखा प्रबंधक, अधिकारीगण एवं बैंक कर्मियों की उपस्थिति में क्षेत्र के सैकड़ों किसान भाइयों और आम नागरिकों से संवाद हुआ।
यह आयोजन बैंकिंग कार्यक्रम के साथ-साथ किसानों के प्रति प्रतिबद्धता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के प्रति सम्मान का सशक्त उदाहरण रहा। किसानों को ऋण योजनाओं, वित्तीय सहायता, और बैंकिंग सुविधाओं सहित डिजिटल बैंकिंग, बीमा और समर्थन योजनाओं की भी जानकारी साझा की गई।
कृषक हित, आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास की दिशा में पीएनबी का यह प्रयास सराहनीय है। ‘‘बैंक जब गाँव से जुड़ता है, तो किसान भी आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ते हैं।’’
#MegaKrishiCamp #PNBJodhpur #PNB_KrishiOutreach #KisanSewa #BankSeBharosa
मानवता के उपासक, सिद्धान्तवादी राजनीतिज्ञ, महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक, राष्ट्र की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले परम श्रद्धेय डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
#DrShyamaPrasadMukharji
केंद्रीय मंत्री एवं अलवर से लोकप्रिय सांसद श्री भूपेंद्र यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@byadavbjp
भादरा के पूर्व विधायक अखिल भारतीय किसान सभा हनुमानगढ़ के जिला अध्यक्ष, CPIM जिला सचिव कॉमरेड बलवान पूनिया को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएंl
@BalwanPoonia_
मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री @mlagopalsharma जी को जन्म दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें ।
राजस्थान के भगीरथ श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में अब जल
बचानेकी होड़ है।
'वंदे गंगा' जल संरक्षण-जन अभियान के तहत गांव-शहर एकजुट
होकर कर रहे जल संरक्षण।
#VandeGangaRajasthan