अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश द्वारा चलाए गए विद्यालय सदस्यता अभियान के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिला के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण की।
NSUI का असली चेहरा एक बार फिर बेनकाब!
छत्तीसगढ़ में 12वीं कक्षा के हिन्दी पेपर लीक जैसे गंभीर मामले में @nsui कार्यकर्ता की संलिप्तता साबित हो चुकी है। यह सिर्फ अपराध नहीं, छात्रों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। जो संगठन खुद को छात्रों का हितैषी बताता है, उसी से जुड़े लोगों पर ऐसे आरोप लगना उनकी विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
शिक्षा जैसी पवित्र व्यवस्था को दूषित करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि छात्रों के साथ न्याय हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर सख्त रोक लग सके।
Breaking: New chapter in the Pappu Movement
Outsiders suddenly turning into ‘experts’ on the Gargi incident, eyewitness accounts without ever being there, facts optional, narrative compulsory.
A female student being denied a free and fair election, thrown out of her own college, manhandled, and allegedly harassed by male staff, apparently all of this is a ‘laughing matter.’
But those raising their voice for her? Conveniently labelled and dismissed.
Maybe if your PR had been stronger, you wouldn’t need to do selective politics over student issues after losing elections across the country.
श्री हनुमान जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
अजर-अमर वीर, संकटमोचक, भक्तों के रक्षक श्री हनुमान जी का आशीर्वाद आपके जीवन को ऊर्जा, स्वास्थ्य और साहस से भर दे। उनकी निस्वार्थ भक्ति और वीरता से प्रेरणा लेकर हम अपने कर्तव्यों का पालन करें।
आदरणीय शिव प्रताप शुक्ला जी द्वारा राज्यपाल हिमाचल प्रदेश के रूप में लोगों को मिला स्नेह और मार्गदर्शन हमेशा याद रहेगा।आपके प्रयास से नशे के विरुद्ध जन जागरण अभियान चलना अत्यंत सराहनीय हैं।
तेलंगाना के राज्यपाल नियुक्त होने पर आपको हार्दिक शुभकामनाएँ।
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा 27 फ़रवरी को परिसर में अभाविप के कार्यकर्ताओं पर SFI के गुंडों द्वारा किए गए हिंसक हमले के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया।
#Bansfi
बीते कल वामपंथी संगठन SFI द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर किए गए कायरतापूर्ण हमले के विरोध में प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों में विरोध प्रदर्शन किया गया।
#BanSfi
प्रेस विज्ञप्ति-
'विकसित भारत शिक्षा अधीक्षण विधेयक' को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी अभिनंदनीय : अभाविप
विधेयक को व्यापक चर्चा हेतु संयुक्त सदन समिति में पेश करने का कदम सराहनीय
शैक्षिक अनियमितताओं को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा 'विकसित भारत शिक्षा अधीक्षण विधेयक' : अभाविप
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 'विकसित भारत शिक्षा अधीक्षण विधेयक' को मंजूरी देने के निर्णय का अभिनंदन करती है। उक्त विषय की महत्ता को समझते हुए इसे व्यापक चर्चा हेतु संयुक्त सदन के समक्ष प्रस्तुत किया जाना सराहनीय कदम है। भारत के शैक्षिक जगत में व्याप्त विभिन्न अनियमितताओं को दूर करने हेतु एकल नियामक की काफी दिनों से आवश्यकता प्रतीत हो रही थी। एकल उच्च शिक्षा नियामक (HECI), जिसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति में प्रस्तावित किया गया था, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) और राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) को प्रतिस्थापित करेगा और शैक्षिक तंत्र को सबल बनाएगा।
अभाविप का यह स्पष्ट मत रहा है कि देश के शैक्षिक क्षेत्र में एक नियामक संस्था होनी चाहिए, जिसके अधीन सभी नियामक निकायों को लाया जाना चाहिए। इससे विनियमन, मान्यता, व्यावसायिक मानक निर्धारण और निधि आवंटन जैसे विषयों पर प्रभावी ढंग से कार्य हो सकेगा। अभाविप ने अपने 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन में अपर्याप्त वित्तीय आवंटन तथा सभी नियामक निकायों के साथ न रहने को लेकर उत्पन्न समस्याओं के निवारण हेतु प्रस्ताव पारित किया था। यह निर्णय देश के शैक्षिक तंत्र को अधिक सशक्त करने के साथ ही जटिल शिक्षा तंत्र को और सरल बनाएगा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि," अभाविप ने देहरादून राष्ट्रीय अधिवेशन में सभी नियामक निकायों के एकल नियामक के अंतर्गत न होने के चलते उत्पन्न समस्याओं के निवारण हेतु प्रस्ताव पारित किया गया था। शैक्षिक जगत को एकल नियामक निकाय की आवश्यकता थी, जिसे केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है और आज इसे संयुक्त सदन समिति के समक्ष पेश किया गया है। यह विकसित भारत की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगा, अभाविप कार्यकर्ता इस निर्णय का हार्दिक स्वागत करते हैं। शैक्षिक निकायों को एकल व्यवस्था के अंतर्गत लाने से जटिल शिक्षा प्रणाली से छुटकारा मिलेगा एवं इस संदर्भ में प्रभावी नीतियां बनाने के साथ ही, उनके प्रभावी क्रियान्वयन में आसानी होगी। उम्मीद है कि शीघ्र ही यह विधेयक सदन में पारित किया जाएगा और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में महती भूमिका निभाएगा।
अभाविप हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित व्यावसायिक सदस्यता अभियान के अधिकतम सदस्यता दिवस के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों में सदस्यता ग्रहण करते विद्यार्थी।
स्व. सुनील उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर अभाविप हमीरपुर की अणु इकाई द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान अभाविप हिमाचल प्रदेश की प्रदेश मंत्री कुमारी नैंसी अटल विशेष रूप से उपस्थित रही।
गुप्त गंगा, कांगड़ा में संपन्न हुए अभाविप हिमाचल प्रदेश के 46वें प्रदेश अधिवेशन में वर्षभर की योजना व आगामी कार्यक्रमों की जानकारी मीडिया के समक्ष रखते प्रदेश मंत्री कुमारी नैंसी अटल।
#46thABVPHPConf
31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक कांगड़ा में आयोजित होने वाले अभाविप हिमाचल प्रदेश के 46वें प्रदेश अधिवेशन के संदर्भ में प्रदेश मंत्री कुमारी नैंसी अटल ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया, साथ ही प्रदेश अधिवेशन के पोस्टर और लोगो का विमोचन किया गया।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अभाविप की दीपावली रंगोली को कुचलना वामपंथी नास्तिक मानसिकता का घिनौना उदाहरण है।
जो अपनी जड़ों से कटे हों, वही संस्कृति और आस्था से नफ़रत करते हैं।
संस्कारों पर प्रहार बर्दाश्त नहीं होगा! 🚩
#ABVP#ABVPHPU#Diwali#IndianCulture
अभाविप हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित ज्ञान, देशभक्ति और चरित्र निर्माण की भावना से ओत-प्रोत स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता - 2025, सफलता पूर्वक पूरे प्रदेश भर में संपन्न हुई। प्रदेशभर के हजारों विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक भाग लिया।
आपातकाल के समय जनता की आवाज बुलंद करने वाले, लोकतंत्र के संरक्षक, महान स्वतंत्रता सेनानी व संपूर्ण क्रांति के प्रणेता, भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
छात्र राजनीति में नैतिकता और पारदर्शिता की बात करने वाले कांग्रेस के पिछलग्गू छात्र संगठन #NSUI का असली चेहरा एक बार फिर सामने आया है। ऊना जिला उपाध्यक्ष की दो पुस्तिकाएँ एक ही पेपर की विश्वविद्यालय में पहुंचने से यह स्पष्ट है कि हेराफेरी और नकल संरक्षण का खेल चल रहा है।
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय छात्र परिषद चुनाव में ABVP को ऐतिहासिक जीत!
अभाविप ने सभी 20 विभाग के प्रतिनिधि सीटों पर कब्ज़ा जमाकर भगवा लहर का बोलबाला दिखाया, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए अभाविप ने तीनों परिसर (धर्मशाला, शाहपुर, देहरा) में सभी 20 सीटों पर आज नामांकन भरा।