भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा प्रदेश आई.टी. सह-संयोजक नियुक्त होने के पश्चात भाजपा राजस्थान के माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ के जनप्रिय सांसद आदरणीय श्री सीपी जोशी जी से मिलकर धन्यवाद ज्ञापित कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
@BJP4Rajasthan@Bjom4Rajasthan
कुशल संगठनकर्ता, भाजपा, राजस्थान के माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री मदन राठौड़ जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं।
@madanrrathore#HBDayMadanJi
यहाँ की मिट्टी को माथे से लगाकर देखो,
रगों में साहस का प्रवाह महसूस होगा।
यह वही धरती है जहाँ महाराणा प्रताप जी ने दिखा दिया,
कि स्वाभिमान के आगे हर साम्राज्य छोटा होता है।
#HaldiGhati
भारतीय जनता पार्टी, बांसवाड़ा के जिला संगठन प्रभारी एवं भूमि विकास बैंक के पूर्व चेयरमैन भाईसाहब श्री कमलेश पुरोहित जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।
@kkpurohitbjp
नशा मुक्त भारत के लिए संकल्पित मोदी सरकार
ट्रिपल अटैक से हो रहा नशे पर वार....
Organizational Restructuring के माध्यम से NCORD और JCC के गठन सहित अनेक प्रावधानों को लागू कर संस्थाओं की जवाबदेही सुनिश्चित की गई है।
#DrugsFreeBharat
“ज्ञान, विचार और तकनीक का संगम ही विकसित संगठन की पहचान है।”
आज भाजपा के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर पार्टी का इतिहास, पंचनिष्ठाएँ, नमो ऐप एवं भाजपा सरकार की उपलब्धियों से संबंधित प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रमाण-पत्र प्राप्त किया।
#DigitalLearning#DigitalIndia#BJP4India
@ashokgehlot51 जी आपका ये बयान आपकी बौखलाहट का प्रमाण है। राजस्थान की जनता ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार, पेपर लीक, तुष्टिकरण और कुशासन के कारण सत्ता से बाहर किया था। आज जब भाजपा सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम कर रही है तथा भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई हो रही है, तब कांग्रेस नेताओं को हर संस्था में साजिश दिखाई देने लगी है।
गहलोत जी आप तीन बार मुख्यमंत्री रहे हैं। आपके राज में राजस्थान में ट्रांसफर-पोस्टिंग, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अव्यवस्था की चरम सीमा देखी है ।
अपने आलाकमान को खुश करने के लिए आरएसएस पर आरोप लगाना कांग्रेस की पुरानी राजनीतिक आदत है। जब भी कांग्रेस हार की हताशा में डूबती है ,तब वह आरएसएस पर झूठी बयानबाजी कर अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने का प्रयास करती है।
लोकतंत्र में आपका और आपकी पार्टी का कितना विश्वास है ये तो कुछ दिन पहले आपने ख़ुद बता दिया था , जब आपने कहा था की इंदिरा गांधी होती तो भाजपा को बेन कर देती । दुनियाँ के सबसे बड़े लोकतंत्र में लोकतांत्रिक पार्टी के लिए ऐसी सोच कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता दिखाता है
भाजपा सरकार जनता के जनादेश से चुनी हुई सरकार है और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में राजस्थान का शासन जनता की सेवा को प्राथमिकता में रखकर लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुसार चल रहा है
सच्चाई यह है कि राजस्थान में कांग्रेस का जनाधार लगातार कमजोर हो रहा है। इसलिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बयान अब जनता के मुद्दों से ज्यादा उनकी राजनीतिक निराशा को प्रतिबिंबित करते हैं। राजस्थान की जनता विकास, सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन चाहती है, और भाजपा सरकार उसी दिशा में दृढ़ता से कार्य कर रही है
भारतीय जनता पार्टी, चित्तौड़गढ़ द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान राष्ट्रभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर जिला कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम।
कार्यक्रम में भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं जहाजपुर-कोटड़ी विधायक
श्री गोपीचंद मीणा जी, भाजपा जिला अध्यक्ष @Ratangadribjp जी, चित्तौडग़ढ़ विधायक श्री @mlacbsaakya जी, जिला प्रभारी श्री विमल अग्रवाल जी, जिला महामंत्री श्री रघु शर्मा जी, श्री हर्षवर्धन सिंह रूद जी, प्रदेश प्रकोष्ठ सहप्रभारी श्री श्रवण सिंह राव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जनसंघ के संस्थापक सदस्य, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक श्री सुंदर सिंह भंडारी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण नमन।
राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और जनहित के प्रति आपका समर्पित जीवन सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
#SundarSinghBhandariJi
आज चित्तौड़गढ़ में आयोजित 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रेरणादायक उद्बोधन को सुना। उनके मार्गदर्शन ने हम सभी को योग को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी।
इन युवाओं की कड़ी मेहनत, लगन और माता-पिता के आशीर्वाद ने आज इन्हें इस मुकाम पर पहुँचाया है। यह सम्मान सिर्फ इनका नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव है।
सभी सफल अभ्यर्थियों और विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं! आप यूँ ही निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें।
आज #पुष्कर (अजमेर) में श्री चम्मालीसा क्षत्रिय कुमावत सेवा संस्थान द्वारा आयोजित द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह में राजकीय सेवा में चयनित हुए जुझारू युवाओं और शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
गत दिवस भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के माननीय प्रदेशाध्यक्ष श्री @madanrrathore जी का शक्ति एवं भक्ति की पावन नगरी चित्तौड़गढ़ आगमन पर भाजपा जिला मुख्यालय पर माननीय जिला अध्यक्ष श्री @Ratangadribjp जी के नेतृत्व में उनका स्वागत एवं अभिनंदन करने का अवसर प्राप्त हुआ।