बाड़मेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष,वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रेमदान जी देथा को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
जगत जननी मां करणी जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@premdanbarmer
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला कायरतापूर्ण, अक्षम्य और घोर निंदनीय है।
जिन लोगों ने इस दुःखद घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी शोक संवेदनाएं!
जन जन के आराध्य देव, राजपुरोहित समाज के कुलगुरु, मानवता व समाजसेवा के प्रतीक, ब्रह्मर्षि परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज जी के 113वें जन्मोत्सव पर "गुरुदेव" के श्रीचरणों में सादर नमन।
#श्री_खेतेश्वर_महाराज
समाज व राष्ट्र की प्रगति के आधार सभी कर्तव्यनिष्ठ सिविल कार्मिकों को #सिविल_सेवा_दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आपकी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण ही आपके कार्यों की सबसे बड़ी पहचान है। आप सभी के अथक परिश्रम और ईमानदारी से समाज में सकारात्मक परिवर्तन को नित नई गति मिलती है।
महान संत, सिख पंथ के नौवें गुरु, 'हिन्द दी चादर' गुरु श्री तेग बहादुर जी महाराज के प्रकाश पर्व पर उन्हें शत-शत नमन एवं समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
#हिन्द_दी_चादर#गुरु_तेग_बहादुर
विश्व धरोहर दिवस की सभी को शुभकामनाएं।
हमारी सांस्कृतिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहरें देश का गौरव और समृद्ध इतिहास की साक्षी हैं। आइये, अपनी अमूल्य धरोहरों के संरक्षण का संकल्प लें।
#विश्व_धरोहर_दिवस
शोषितों एवं वंचितों के प्रखर स्वर, लोकप्रिय राजनेता एवं राष्ट्रवादी चिंतक, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
राष्ट्र निर्माण, सामाजिक न्याय और जन-कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए पाथेय है।
#चंद्रशेखर
महान शिक्षाविद, पूर्व राष्ट्रपति 'भारत रत्न' डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
'आधुनिक भारत-शिक्षित भारत' के निर्माण में उनके योगदान अविस्मरणीय और प्रेरणाप्रद हैं।
#भारत_रत्न#डॉ_सर्वपल्ली_राधाकृष्णन
भारतीय संविधान के शिल्पकार, #भारत_रत्न बाबा साहब #डॉ_भीमराव_आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!
वे सच्चे अर्थों में 'भारत रत्न' एवं लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला थे।
समतामूलक एवं न्यायप्रिय समाज की स्थापना के लिए आपका संघर्ष हम सभी को अनंत काल तक प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।
नवचेतना, नवोत्थान और नई फसल के हर्ष के प्रतीक पावन पर्व बैसाखी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हर्ष और उल्लास का यह पर्व सभी के जीवन में समृद्धि और प्रसन्नता लाए।
#बैसाखी