जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं उनकी स्वर्गीय माता जी के लिए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।
इसके बावजूद, माननीय प्रधानमंत्री जी ने विशाल ह्रदय से उन्हें क्षमा किया है और समाज से भी उन्हें माफ करने की अपील की है।
साथ ही, उन्होंने इन भटके हुए युवाओं से राष्ट्र की उन्नति में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया है। उनका यही स्वभाव, विशाल हृदय और दूरदर्शी नेतृत्व ही प्रत्येक भारतवासी को अपार ऊर्जा प्रदान करता है।
माननीय श्री @dpradhanbjp जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में हर दायित्व को निष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ निभाया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को प्रभावी रूप से लागू करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिक्षा व्यवस्था में अनेक सार्थक सुधारों को आगे बढ़ाया। भारतीय भाषाओं में शिक्षा को बढ़ावा मिला, तकनीकी और उच्च शिक्षा का विस्तार हुआ तथा विद्यार्थियों के लिए नए अवसर उपलब्ध हुए।
राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दिया है। यह निर्णय सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों, मर्यादा और सिद्धांतों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
राष्ट्रसेवा के उनके सतत् प्रयास निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें।
जैतारण में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की 21 अप्रैल को प्रस्तावित पचपदरा रैली के सफल आयोजन एवं तैयारियों को लेकर विधायक सेवा केंद्र में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री श्री @MandanAjit के नेतृत्व में रैली से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर जैतारण विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व विधायक (टोंक) श्री अजित मेहता, जिला उपाध्यक्ष श्री नारायण कुमावत, जैतारण विधानसभा संयोजक श्री देवेन्द्र सिंह जोधा, जैतारण मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, बाबरा मंडल अध्यक्ष श्री राजवेंद्र सिंह भाटी, बलुन्दा मंडल अध्यक्ष श्री नरेंद्र प्रजापति, निमाज मंडल अध्यक्ष श्री दुर्गाराम, बलाड़ा मंडल अध्यक्ष श्री शिवराज गुर्जर सहित सभी मंडलों के महामंत्रीगण उपस्थित रहे।
बैठक में रैली में अधिक से अधिक जनसमूह की भागीदारी सुनिश्चित करने, प्रत्येक मण्डल स्तर पर तैयारियों को सुदृढ़ करने एवं जिम्मेदारियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री @ShankarGora को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
हम आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।
कण-कण सूं गूंजे — जय जय राजस्थान…
वीर-वीरांगनाओं री पावन धरती राजस्थान रे स्थापना दिवस री आप सभी नै घणी-घणी बधाई।
ईश्वर सूं प्रार्थना है कि म्हारो राजस्थान प्रगति, समृद्धि अने खुशहाली री राह पर यूँ ही आगै बढ़तो रहै।
#RajasthanFoundationDay@RajGovOfficial@BhajanlalBjp
आज का बजट प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के "विकसित भारत 2047" के विराट संकल्प का ठोस और दूरदर्शी रोडमैप है। यह बजट देश को आत्मनिर्भर, सशक्त और वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
-श्री @madanrrathore
प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा राजस्थान
#ViksitBharatBudget
इस बजट में लोक-लुभावनी घोषणाओं के स्थान पर राष्ट्र निर्माण की मूल भावना को महत्व दिया गया है। इसमें आधारभूत ढांचे के सशक्तिकरण, रोजगार सृजन, औद्योगिक विस्तार, तकनीकी नवाचार और ग्रामीण समृद्धि को एक समग्र दृष्टिकोण के साथ जोड़ा गया है। यह बजट वर्तमान पीढ़ी के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्थाई और संतुलित विकास की नींव रखता है।
-श्री @madanrrathore
प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा राजस्थान
#ViksitBharatBudget
केंद्रीय बजट पेश करने से पहले की गौरवशाली परंपरा को निभाते हुए, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती @nsitharaman जी को 'दही-चीनी' खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस शिष्टाचार भेंट के दौरान, राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री को उनके आगामी बजट भाषण के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। कार्यभार संभालने के बाद से वित्त मंत्री का यह लगातार 9वां केंद्रीय बजट है।
#ViksitBharatBudget
भारत को वैश्विक जैव-फार्मा विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए, मैं अगले 5 वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ बायो फार्मा शक्ति परियोजना का प्रस्ताव करती हूं।
इससे जैविक और जैव-सदृश दवाओं के घरेलू उत्पादन के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण होगा।
- वित्त मंत्री श्रीमती @nsitharaman जी
#ViksitBharatBudget
राजस्थान न्यायिक सेवा (RJS–2025) परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
यह सफलता आपके परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प का परिणाम है।
राजस्थान के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर आज मुख्यमंत्री निवास पर अधिकारियों के साथ बैठक ली।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने, घोषणाओं का त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, एवं नियमित प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए "राष्ट्रीय प्रेस दिवस" के अवसर पर देश में आम लोगों को प्रेस के बारे में जागरूक करने और उनको प्रेस के नजदीक लाने, प्रेस की स्वतंत्रता एवं जिम्मेदारियों की ओर ध्यान आकृष्ट करने का संकल्प लें।