उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
श्रद्धेय कल्याण सिंह जी ने सुशासन तथा भय और अपराध-मुक्त शासन व्यवस्था को अपने सार्वजनिक जीवन का मूल आधार बनाया। सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत की पुनर्स्थापना के लिए उन्होंने अपने सिद्धांतों और मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया।
राष्ट्र और समाज के प्रति उनका समर्पण, निर्भीक नेतृत्व और जनसेवा का भाव आज भी हम सभी को कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रहित के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri @AmitShah chaired the 31st Meeting of the Southern Zonal Council in Mahabalipuram, Tamil Nadu.
Press Release:
https://t.co/IOy65XmZD7
AAP सरकार में भ्रष्टाचार की सारी हदें पार!
मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी ने रेप के आरोपी को बचाने के लिए ₹5 करोड़ की रिश्वत मांगी। ये आरोप किसी और ने नहीं, बल्कि हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज ने लगाया है।
भगवंत मान और केजरीवाल जवाब दो, पंजाब की जनता पूछ रही है...
क्या पैसे के लालच में आपने महिला अस्मिता को भी ताक पर रख दिया है?
गलतफहमी में मत रहना, ये नया भारत है! 🇮🇳
एक ही दिन, 14 राज्यों में 200+ आतंकी ऑपरेटिव गिरफ्तार!
देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए अब न इंतज़ार है, न कोई गुंजाइश। आतंक की जड़ें कितनी भी गहरी हों, उन्हें उखाड़ फेंकने में अब देर नहीं लगती।
इरादे भी स्पष्ट हैं और एक्शन भी तत्काल! 🛡️
विशाखापट्टनम, 19 अगस्त 2026
विशाखापट्टनम के समीप स्थित गुड़िलोवा के 'विज्ञान विहार' विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 'अखिल भारतीय समन्वय बैठक' आज प्रातः प्रारंभ हुई। बैठक का शुभारंभ पू. सरसंघचालक मोहन भागवत जी और माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन करके किया। बैठक 21 अगस्त की शाम तक चलेगी।
प्रतिवर्ष होने वाली अखिल भारतीय समन्वय बैठक में पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी, माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी, सभी सह सरकार्यवाह और अन्य केंद्रीय अधिकारी उपस्थित हैं।
समन्वय बैठक में संघ प्रेरित 32 विविध संगठनों जैसे भारतीय मजदूर संघ, विश्व हिन्दू परिषद, भारतीय जनता पार्टी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय किसान संघ, राष्ट्र सेविका समिति सहित अन्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री, अखिल भारतीय संगठन मंत्री और कुछ चयनित कार्यकर्ता उपस्थित हैं। बैठक में विविध संगठनों से 49 महिलाओं सहित कुल 253 प्रमुख कार्यकर्ता और संघ के पदाधिकारियों को मिलाकर 327 प्रतिनिधि अपेक्षित हैं।
भारत के माननीय 10वें प्रधानमंत्री, भारत रत्न से सम्मानित, प्रख्यात कवि एवं ओजस्वी वक्ता श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय द्वारा दिसंबर 2024 से 1 वर्ष तक देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी जन्म शताब्दी का स्मरण किया गया था। राष्ट्रसेवा, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् देश के प्रति हमारी भावनाओं की अभिव्यक्ति है, यह वो गीत है जिसने लाखों देशवासियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने को प्रेरित किया और आज यह गीत नयी पीढ़ी को राष्ट्रीय एकता के साथ ही विविधता में एकता के संदेश से परिचित करा रहा है।
इस कालजयी गीत के 150 वर्षों के इतिहास को याद करते हुए और इसके प्रति सम्मान प्रकट करते हुए आइए इस 9 से 17 अगस्त, हम अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और सेल्फी को https://t.co/r8DyiYpka3 पर अपलोड करें।
#HarGharTiranga2026 #HGT2026 #VandeMataram150 #CultureUnitesAll
Video of the day! Little Yato Wangnao from Nagaland singing the National Anthem on India’s 80th Independence Day is everything inspiring 🇮🇳🫡
A beautiful reminder that the pride of the nation soars when the young generation takes it ahead
#HarGharTiranga#HGT #CultureUnitesAll
VC: @nehaGurung1692
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री कृष्ण गोपाल जी ने केशवकुंज में किया ध्वजारोहण
नई दिल्ली, 15 अगस्त 2026। भारत के 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर शनिवार 15 अगस्त 2026 को दिल्ली के केशवकुंज में श्री केशव स्मारक समिति के तत्वावधान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय सह सरकार्यवाह श्री कृष्ण गोपाल जी ने ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। समारोह के प्रारंभ में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान जन गण मन का गायन किया गया। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के दल ने ध्वज को सलामी दी।
देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए माननीय सह सरकार्यवाह श्री कृष्ण गोपाल जी कहा कि भारत अपनी स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ मना रहा है। आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को अपना देश सदियों की पराधीनता के बाद स्वतंत्र हुआ। अपनी स्वतंत्रता के पीछे लगभग एक हजार वर्षों की स्वतंत्रता का संग्राम है। इसके लिए हजारों लाखों लोगों ने बलिदान दिया है।
उन्होंने कहा कि आज सबसे पहले उन महान पुरुषों एवं महिलाओं को स्मरण करें जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी अथवा जीवन भर कारागारों के पीछे रहे। सिंध के राजा दाहिर, दिल्ली के राजा अनंगपाल, पृथ्वीराज चौहान, राणा सांगा, शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, छत्रशाल महाराज, दक्षिण भारत की चिन्नमा एवं विजय नगर साम्राज्य के वे लोग जो स्वतंत्रता के लिए लड़ते हुए बलिदान हुए। देश के भिन्न-भिन्न स्थानों पर स्वतंत्रता के लिए यह संघर्ष जारी रहा। अंग्रेजों के आने के बाद यह संघर्ष फिर प्रारंभ हुआ। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, बिपिन चंद्र पाल, डॉ केशव बलिराम हेडगेवार, भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकुल्ला खान, चंद्र शेखर आजाद एवं लंबे समय तक संघर्ष करते रहने वाले देश के प्रत्येक प्रांत के बंधुगण, माताएं एवं बहने, हम उन सभी का स्मरण करते है जिनके बलिदानों के कारण यह स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
डॉ कृष्ण गोपाल जी ने कहा की स्वतंत्रता के बाद देश ने तेजी से प्रगति किया। हमारा देश अब महान देश के रूप में आगे बढ़ रहा है। इस स्वतंत्रता दिवस पर मैं सभी देशवासियों को शुभकामना देता हूँ कि सारा देश एकजुट होकर आगे बढ़े और विश्व के सामने एक सुंदर आदर्श प्रस्तुत करें।