बंधुओं ! आज वीर बाल दिवस है । दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के दो साहबजादे फतेह सिंह और जोरावर सिंह ने इस्लाम कुबूल नहीं किया तो वजीर खान ने उन्हें जीवित ही दीवार में चुनवा दिया । उन्हीं वीर बालकों की पुण्य स्मृति में यह दिन मनाया जाता है । उनके महान् बलिदान को शत-शत नमन है ।
बन्धुओं ! जय जय श्री राम । स्वास्थ्य संबंधी कारणों से लगभग दो महीने आप सबसे दूर रहने के बाद अब मैं पुनः उपस्थित हूं । कृपया पहले की तरह सहयोग बनाए रखें । बहुत बहुत धन्यवाद ।
जय जय श्री राम
लोक मंगल , चेतना , नव जागरण ।
हो प्रकाशित विश्व का अन्त:करण ।
मांगता हूं मैं जमाने के लिए ,
एक दीपक , एक उजली सी किरण ।
- रमेश दीक्षित , टिमरनी
आप सभी को ज्योति पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं अनेकानेक शुभकामनाएं ।
विगत ३ अगस्त को मेरे परम अंतरंग मित्र स्मृति शेष सुकवि पंडित राजेन्द्र सहारिया सोहागपुर की प्रथम कविता पुस्तक विमोचन में शामिल हुआ। विशिष्ट अतिथि के नाते वक्तव्य देने का सुअवसर भी मिला।
विगत दिवस सोहागपुर पहुंच कर मेरे परम अंतरंग मित्र स्मृति शेष सुकवि पंडित राजेन्द्र सहारिया को अनरय के पर्व पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए सभी को कजलियाॅं भेंट कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कीं।
मेरे परम मित्र स्मृति शेष सुकवि पंडित राजेन्द्र सहारिया की काव्य कृति बिना टिकट को खेल के विमोचन समारोह में शामिल हुआ। मुख्य अतिथि थे पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय श्री कैलाश जी सोनी।
याद रहे , केवल युद्ध विराम हुआ है , युद्ध समाप्त नहीं । और यह भारत की शर्तों पर हुआ है । यदि पाकिस्तान के आतंकियों ने गलती से भी कोई हरकत की तो इसे युद्ध ही माना जाएगा । और तब हम पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करने के लिए स्वतंत्र होंगे । युद्ध कोई नहीं चाहता । हमें भी शान्ति चाहिए ।
आज मेरी पूज्य अम्मा, श्रीमंत माधवी राजे सिंधिया जी की प्रथम बरसी पर विधिवत पूजा-अर्चना कर मां के चरणों में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मां, अपना आशीर्वाद सदैव बनाए रखना। 🙏🏻
अपने जीवन्त अभिनय से भारतीयता को रूपहले परदे पर साकार करने वाले विख्यात अभिनेता मनोज कुमार का निधन भारतीय सिने जगत की अपूरणीय क्षति है । राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत फिल्मों के कारण ही अपने प्रशंसकों में वे भारत कुमार के नाम से भी जाने जाते थे । उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि ।