आज दिनांक 15.03.2026 को #Spfhr श्री अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुलिस लाइन फतेहपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों, बैरकों, परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्ड, परेड ग्राउंड, वर्दी स्टोर एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। साथ ही अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई, अनुशासन एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा महोदय द्वारा पुलिस लाईन फतेहपुर में रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण का जायजा लिया गया है । महोदय द्वारा आर.टी.सी. भोजनालय, कैन्टीन एवं परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
#UPPolice
@Uppolice@ADGZonPrayagraj@igrangealld
उत्तर प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। रसोई गैस की कमी से संबंधित अफवाहों से बचें।
यदि कोई वितरक एजेंसी अथवा निजी व्यक्ति कालाबाजारी या जमाखोरी करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
आपकी सरकार हर परिस्थिति में आमजन की सुविधा और आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है।
अगर दूध ₹1 महंगा हो जाए तो TV डिबेट शुरू हो जाती है !
लेकिन जब Colgate Max Fresh 4 महीने में ₹140 से ₹172 हो जाए (सीधे 23% बढ़ोतरी) -
ना वजन बदला, ना पैक - कोई चर्चा नहीं!!
मुनाफाखोर कंपनियाँ चुपचाप जनता की जेब काट रही हैं, और सरकार मूकदर्शक बनी है।
हैलो @RailMinIndia –
ये TTE है या काली कोट वाला गुंडा?
माना कि रेल में बिना टिकट वाले यात्रियों का रिज़र्व कोच में यात्रा करना अपराध के श्रेणी में आता है।
लेकिन क्या ट्रेन में TTE द्वारा हाथापाई करना अपराध नहीं? अगर यात्री बिना टिकट था तो उसका फाइन करते, जरूरत पड़े तो रेलवे पुलिस को बुलाते लेकिन इस तरह किसी की कॉलर को पकड़कर उसे थप्पड़ मारना अपराध माना जाएगा।
कृपया इस अपराधी TTE की पहचान कर तुरंत रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तारी करें।
रेलवे स्टेशन पर यह देखकर लग रहा है जैसे रेलवे विभाग घाटे में चल रहा है ,
लोगों के लिए सुविधाए बनी है परन्तु चालू नहीं है बंद पड़ी हुई है @RailMinIndia रेलवे विभाग क्या कहां चाहेगा?