I write about Indian politics with one simple belief:
Democracy survives on questions, not silence.
Here you’ll find:
• Current political issues
• Constitutional context
• Clear, honest opinions
Follow if you believe dissent strengthens India 🇮🇳
इज़राइल और ईरान के बीच तनाव अब खुले संघर्ष में बदल गया है। इज़राइल ने दावा किया है कि उसने पहले हमला इसलिए किया ताकि ईरान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को रोका जा सके। इस हमले में अमेरिका ने भी उसका साथ दिया। ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई जगहों पर धमाकों की खबरें सामने आई हैं, जिससे वहां डर और अफरा-तफरी का माहौल है।
हमले के बाद ईरान ने भी पलटवार किया। उसने इज़राइल के साथ-साथ उन देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जहाँ अमेरिका की फौज तैनात है। खबरों के मुताबिक ईरान ने कतर, बहरीन, कुवैत, सऊदी अरब, जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। इन हमलों के बाद कई देशों ने सुरक्षा बढ़ा दी है और कुछ ने अपना हवाई क्षेत्र भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।
इस पूरे घटनाक्रम से मध्य पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। दुनिया के कई देश शांति की अपील कर रहे हैं, क्योंकि अगर यह संघर्ष और बढ़ता है तो इसका असर तेल की कीमतों, वैश्विक बाजार और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर पड़ सकता है। फिलहाल स्थिति लगातार बदल रही है और दोनों पक्ष सतर्क हैं।
#IranWar #Israel #Iran
क्या @RailOneIndia ऐप सिर्फ नाम के लिए बनी है? क्या फायदा IRCTC के ऑफिशियल ऐप होने का? अगर सारे टिकट एजेंट्स के द्वारा ही बनवाने हैं, तो IRCTC ऐप किस लिए बना रखी है? 2 मिनट के अंदर तत्काल के सारे सीट भर दिए गए, लेकिन सिर्फ 3x एजेंट्स वाले। लूट मचा रखी है!
@RailMinIndia
बरेली में महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा माइग्रेशन की फीस 200₹ से बढ़ाकर 2000₹ रूपए और प्रोविजनल डिग्री की फ़ीस 300₹ रुपए से बढ़ाकर 900₹ रुपए कर दी गई है। अब दोनों ही दस्तावेज़ सिर्फ ऑनलाइन ही मिलेंगे, जबकि ऑफ़लाइन की भी व्यवस्था यथावत् रहनी चाहिए थी। लेकिन विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के छात्र संगठनों के जिम्मेदार मौन हैं।
@anandibenpatel@myogiadityanath@CPSGangwarBJP@DrArun_BJP@ABVPVoice
मध्यप्रदेश के विदिशा में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बारातियों से भरी तेज रफ्तार टवेरा कार सूखे तालाब में जा गिरी। भीषण हादसे में 3 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हुए। ये प्रशासन की लापरवाही नहीं तो क्या है, 30 फीट गहरे गड्ढे को नजरअंदाज कैसे होने दिया।
@DrMohanYadav51
"फिल्म घूसखोर पंडत" को लेकर कुछ लोग ब्राह्मणों के अपमान के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहे है।जब की फिल्म के नाम से ब्राह्मणों का कोई रिश्ता नहीं है। पंडित शब्द का भी प्रयोग नहीं किया गया है यदि ऐसा होता भी तो बकौल R S S प्रमुख मोहन भागवत जी, पंडित का मतलब ब्राह्मण नहीं, "विद्वान" होता है। पंडत किसी व्यक्ति का नाम भी हो सकता है। वैसे भी घूसखोर पंडत फिल्म के प्रोड्यूसर और निर्माता नीरज पांडे एवं फिल्म के हीरो मनोज बाजपेई है यानि फिल्म के प्रोड्यूसर/ निर्माता तथा हीरो सभी ब्राह्मण ही है तो "ब्राह्मण" ब्राह्मण का अपमान कैसे कर सकता है ।
#सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला ने कथित तौर पर घर का कचरा फेंकने के लिए ऑनलाइन लॉजिस्टिक्स सर्विस 'पोर्टर' (Porter) को बुक किया। यह अजीबोगरीब घटना अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।
वीडियो के मुताबिक, राइडर जब पार्सल पिक करने पहुंचा, तो महिला ने उसे एक पैकेट दिया और बताया कि ऑनलाइन पेमेंट हो चुकी है। जब राइडर डिलीवरी लोकेशन पर पहुंचा और उसे वहां कोई रिसीवर नहीं मिला, तो उसने महिला को कॉल किया। इस पर महिला ने उसे निर्देश दिया कि, "भैया, यह किसी को देना नहीं है, इसे वहीं फेंक दीजिए।"
सच्चाई पता चलने पर राइडर ने हैरानी जताई और तंज कसते हुए वीडियो में कहा कि शायद वह पोर्टर इसीलिए चला रहा है ताकि दूसरों का कचरा फेंक सके। 😀😀😀😀😀
कुछ प्राइवेट फार्मा कंपनियाँ ब्रांडेड दवाइयों (medicines) पर 600% से 1000% तक मुनाफ़ा कमा रही हैं। यह कोई आरोप नहीं, बल्कि संसद की समिति की रिपोर्ट में दर्ज तथ्य है।
जहाँ वही दवा generic रूप में 80-90% सस्ती मिल सकती है, वहीं सिर्फ ब्रांड के नाम पर आम आदमी से कई गुना कीमत वसूली जा रही है।
बीमार इंसान के पास मोलभाव का विकल्प नहीं होता,
उसे किसी भी हाल में दवा चाहिए, और इसी मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है।
स्वास्थ्य कोई व्यापार नहीं, अधिकार है। गरीब और मध्यम वर्ग की गाढ़ी कमाई दवा कंपनियों के मोटे मुनाफ़े में नहीं जानी चाहिए।
यही चाहते थे गृहमंत्री जी आप कि हिंदू हिंदू आपस में लड़े आपकी चाल कामयाब हुई क्योंकि हिंदुओं को सच में आपस में लड़ना बहुत आसान है इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में आपस में लड़ाई छात्र UGC के नए नियम को लेकर बहुत शर्म की बात है 🙏
#UGCAct#UGC_RollBack
संसद में आज जो बजट पेश किया, वो विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस बजट से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में काफी मदद मिलेगी:
- भारत में डेटा सेंटर चलाने वाली क्लाउड कंपनियों को 2047 तक टैक्स हॉलिडे की छूट।
- चार राज्यों में दुर्लभ पृथ्वी गलियारा बनेगा, भारत को वैश्विक बायोफार्मा विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए "बायोफार्मा शक्ति" स्कीम लागू होगी, मरीन, टेक्सटाइल, लैदर जैसे तमाम निर्यातकों को सीमा शुल्क में छूट दी गई है।
इस बार के बजट में कोई लोकलुभावन स्कीम का ऐलान नहीं है। सिर्फ और सिर्फ भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए नये ज़माने की उत्पादन जैसे सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया है।
#Budget2026
What do you think about this?
From today, all tobacco products including cigarettes, pan masala and gutkha will attract a 40% GST across India.
A major move aimed at stricter regulation and public health impact. 🚬
#AnilSinghvi#Budget2026