बहुत सुंदर... यही तो जादू है
गायें रखकर तो कोई भी गौशाला चला लेगा। इसमें कौन-सी बड़ी बात है? क्या ही खबर है?
बिना गायों के गौशाला चलाकर दिखाएं, तभी लोग आपके बारे में बातें करेंगे। आपकी खबर और फोटो छपेगी।
जय गौ माता
तय गौ माता
परियोजना खंड कार्यालय को धोरीमन्ना से रामसर तथा राइजेप खंड बाड़मेर का मुख्यालय शिव किए जाने पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह निर्णय क्षेत्र की पेयजल व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। इससे पेयजल योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, त्वरित मॉनिटरिंग एवं आमजन को समयबद्ध सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी, जिससे क्षेत्रवासियों को सीधा लाभ प्राप्त होगा।
और हनुमान बेनीवाल का तो यह दावा है ही कि गोविंद सिंह डोटासरा ने किरोड़ी लाल मीणा के पैर पकड़ लिए थे।
अब सच क्या है? सब पैर ही पकड़ते हैं क्या?
@GovindDotasra जी, आज ही आप हनुमान जी की भी तारीफ कर रहे थे कि किरोड़ी लाल मीणा ने हनुमान बेनीवाल को छेड़ा था। दस मिनट में भ्यां हो गई थी।
आज दौसा स्थित श्री भवानी राजपूत छात्रावास में श्री राजपूत सभा, दौसा द्वारा आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ। इस आत्मीय सम्मान एवं स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए सभा के सभी पदाधिकारियों, प्रबुद्धजनों एवं युवा साथियों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार।
इस अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। विशेष रूप से EWS प्रमाण पत्र बनवाने में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं, जागरूकता के अभाव तथा प्रक्रिया को अधिक सरल एवं प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। युवाओं एवं समाज के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव साझा किए तथा EWS वर्ग के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए जनजागरण को और मजबूत बनाने पर बल दिया।
शिव की बेटियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान!
सीएसआर (CSR) कार्यक्रम के तहत योग्य बालिकाओं को पायलट बनने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत चयनित छात्राओं की शैक्षणिक शिक्षा से लेकर पायलट बनने तक का संपूर्ण खर्च वहन किया जाएगा।
योग्यता:
• 10+2 (PCM) उत्तीर्ण
• 12 वी PCM में कुल- 51% हो कम से कम
• आयु सीमा- 18 से 35 तक
• आर्थिक रुप से कमजोर हो।
चयन प्रक्रिया:
• ऑनलाइन परीक्षा
• शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test)
• साक्षात्कार (Interview)
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जून 2026
आवेदन लिंक: https://t.co/MlsrMkFmUn
हेल्पलाइन:
Email: [email protected]
Helpline No.: +91 8401019730
यह अवसर उन प्रतिभाशाली बेटियों के लिए है जो आसमान की ऊँचाइयों को छूने का सपना देखती हैं। अधिक से अधिक योग्य बालिकाएँ आवेदन कर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएँ।
यह सबसे गंदी व्यवस्था है इसको समाप्त किया जाना चाहिए पूर्व में मन की बात में आदरणीय प्रधानमंत्री जी भी बोल चुके है और केंद्र में केंद्र सरकार के ग्रुप 'बी' (गैर-राजपत्रित/Non-Gazetted), ग्रुप 'सी' (Group C), और ग्रुप 'डी' (Group D) के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया तो फिर राजस्थान में क्यों जारी है यह
यदि अभ्यर्थी की योग्यता का आकलन लिखित परीक्षा और अन्य निर्धारित प्रक्रियाओं से हो चुका है, तो चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए साक्षात्कार ख़त्म होने चाहिए
डॉ धीर सिंह धाभाई
#si #इंटरव्यू
SI भर्ती में विवादित नियम - देश में अपवाद स्वरूप राजस्थान ही एकमात्र ऐसा प्रदेश है, जहाँ SI भर्ती में इंटरव्यू के साथ-साथ न्यूनतम अंक लाना भी अनिवार्य है। देश के प्रधानमंत्री की घोषणा के बावजूद भाजपा सरकार इसे अभी तक मानने को तैयार नहीं है। 🤔
पूर्व में इंटरव्यू घोटाले सबके सामने हैं और आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष यू.आर. साहू जी ने भी स्वीकार किया था कि इंटरव्यू में सिफारिशें आती हैं।
लाखों बेरोजगार युवाओं की पीड़ा को @DainikBhaskar के फ्रंट पेज पर जगह देकर सत्ता के नशे में मस्त सिस्टम तक बुलंद आवाज पहुँचाने के लिए सर @pantlp जी और सर @vinodmittal9 जी का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार। 🙏
@RajCMO@BhajanlalBjp
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को संवैधानिक अधिकार मिलने के बावजूद केंद्र स्तर पर प्रक्रियाओं की जटिलता और अस्पष्टता के कारण लाखों पात्र अभ्यर्थी आज भी इसके पूर्ण लाभ से वंचित हैं। यह स्थिति सामाजिक न्याय और समान अवसर की भावना के अनुरूप नहीं है।
हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि EWS से संबंधित नियमों एवं प्रक्रियाओं का शीघ्र सरलीकरण किया जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं और अभ्यर्थियों को बिना किसी अनावश्यक बाधा के उनका अधिकार प्राप्त हो सके।
@DharmendraS_inc 🙏
तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने #EWS को दिया एससी एसटी के बराबर 5 साल का #Age_Attempt मैं छूट
राजस्थान,गुजरात और तेलंगाना ने EWS को Age Relaxation देकर साबित कर दिया कि यह न तो असंवैधानिक है,न ही प्रशासनिक रूप से असंभव।
फिर केंद्र सरकार EWS श्रेणी के साथ भेदभाव क्यों कर रही हैं?
समान अवसर का अधिकार सिर्फ भाषणों के लिए नहीं है
@narendramodi
#EWSAgeRelaxation
कब तक टालते रहेंगे जनाब? आज 7+ साल से
अनारक्षित वर्ग के EWS आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर साफ़ नीति व ठोस कदम नही उठा पायी सरकार..
सामाजिक न्याय के बराबरी की बात सिर्फ कागज़ों पर नहीं—जमीन पर दिखनी चाहिए।
इंतज़ार नहीं,परिणाम चाहते हैं।
#EWS#EqualRights@ewsjanjagritim@Anurag_EWS
तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा और प्रयासों (Attempts) में 5 वर्ष की छूट देकर एक महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत किया है। जब राजस्थान, गुजरात और अब तेलंगाना जैसे राज्य EWS वर्ग को आयु सीमा में राहत दे सकते हैं, तो केंद्र सरकार अब तक इस वर्ग के साथ अलग व्यवहार क्यों कर रही है?
EWS आरक्षण केवल कागज़ों पर समानता का वादा नहीं होना चाहिए, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों में वास्तविक समान अवसर भी सुनिश्चित होने चाहिए। यदि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को संवैधानिक मान्यता प्राप्त है, तो उसे आयु सीमा और प्रयासों में भी समान न्याय मिलना चाहिए।
देश के लाखों EWS युवा आज केंद्र सरकार से जवाब मांग रहे हैं जब राज्यों ने रास्ता दिखा दिया है, तो केंद्र कब तक इस वर्ग की जायज़ मांगों को अनदेखा करता रहेगा?
#EWS #AgeRelaxation #EqualOpportunity #SocialJustice #EWSJustice
IT युवाओं की माँग पूरी तरह जायज़ है। वर्तमान सरकार ने कंप्यूटर शिक्षा को लगभग खत्म करने का मन बना लिया है। तभी तो एक भी नया पद अपनी तरफ से नहीं निकाला गया। सच तो यह है कि किसी का इस मुद्दे पर कोई ध्यान ही नहीं है। ऐसा लग रहा है मानो बस शेष ढाई साल पूरे करने हैं। 🤔
सरकार में पीड़ित वर्ग की सुनवाई तक नहीं हो रही, न्याय तो बहुत दूर की बात है। 🤔
लाखों युवा भास्कर परिवार के ऋणी हैं, जो लगातार पीड़ित युवाओं की आवाज को युवा-विरोधी सरकार तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। इस कार्य के लिए सर @pantlp जी और सर @vinodmittal9 जी का कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार।
सरकार को समय रहते IT युवाओं की पीड़ा का समाधान करना चाहिए। दूसरी ओर IT युवाओं को भी एकता का परिचय देते हुए सिस्टम और जिन्हें वोट दिया है, उनसे सवाल-जवाब करना चाहिए।
it युवाओं की आवाज बुलंद करने के किए दैनिक भास्कर परिवार और सर @pantlp जी सर @vinodmittal9 जी का लाखों पीड़ित IT युवाओं की तरफ़ से बहुत बहुत धन्यवाद और आभार ।।
@DainikBhaskar@RajCMO
भारत के गौरव और हमारे प्रेरणा स्रोत जिन्होंने मातृभूमि के लिए जीना और लड़ना सिखाया, हमारे मेवाड़ की शान महाराणा प्रताप की जयंती पर सादर नमन।
आइए, जब भी कुछ करें दो देश और राज्य को प्रथम रखें।