शत पुरश्चरण गायत्री महायज्ञ का दिव्य आयोजन पुष्कर की पुण्यभूमि पर भक्ति, वेदघोष और आध्यात्मिक चेतना के अद्वितीय वातावरण में निरंतर जारी है।
यह महायज्ञ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, संस्कार जागरण और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का विराट माध्यम बन चुका है
पुष्कर की पवित्र धरा पर चल रहा शत पुरश्चरण गायत्री महायज्ञ श्रद्धा, आस्था और दिव्यता का अनुपम संगम प्रस्तुत कर रहा है।
देशभर से पहुंचे लाखो श्रद्धालु और संत इस महायज्ञ में भाग लेकर आध्यात्मिक शांति और पुण्य का अनुभव कर रहे हैं।
#GayatriMahayagya#Pushkar#SpiritualEvent
Big News 🚨
यूजीसी को लेकर जैन मुनि पुलक सागर जी महाराज भड़के—राजपूत, ब्राह्मण, जैन, वैश्य… सबको बाँटकर देश को तोड़ा जा रहा है।
“सबका साथ, सबका विकास” की बातें होती हैं तो हम लोग कहाँ जाते हैं? अगड़ा-पिछड़ा करके अगर अगड़ा वर्ग ही नहीं बचेगा तो देश की रीढ़ कैसे टिकेगी।
अपार प्रसन्नता है कि आज शारदीय नवरात्र के पावन पर्व से देवी स्वरूपा कन्याओं हेतु विप्र फाउंडेशन द्वारा संचालित किये जाने वाले “छत्र-छायां” महिला छात्रावास के द्वार खुल गये हैं। आप सभी को अनंत बधाई। समाज की प्रतिभाशाली कन्याओं का श्री परशुराम ज्ञानपीठ में घर से दूर घर जैसे ही परिवेश से समृद्ध “छत्र-छायां” छात्रवास में आत्मीय स्वागत है।
मात्र 38 वर्ष की आयु में पति के निधन जैसे वज्रपात को झेलते हुए एक बहू अपने ससुराल में रहकर दो बच्चों की परवरिश करती है, वृद्ध सास ससुर का सहारा बनती है, रिंगस में शिक्षिका की नौकरी करते करते जयपुर में सिविल परीक्षा की तैयारी कर WD श्रेणी से राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त कर RAS चयनित हो जाती है। ऐसी कुल गौरव स्वरूप बिटिया के संस्कार, परिश्रम और संकल्प को हम प्रणाम करते हैं। चार महीने पूर्व आपको विप्र फाउंडेशन के श्री परशुराम ज्ञानपीठ में मॉक टेस्ट का प्रशिक्षण दिया गया था। विप्र फाउंडेशन के प्रति राजश्रीजी के उद्गार का यह वीडियो देखकर आत्मसंतोष के भावों से आँखें भर आई। अनंत शुभकामनाएं। मॉक टेस्ट के सहयोगी सभी वरिष्ठ अधिकारीवृंद का आभार।
श्री परशुराम ज्ञानपीठ (सेंटर फॉर एक्सीलेंस एंड रिसर्च) जयपुर का भव्य उद्घाटन ऐतिहासिक क्षण बनने जा रहा है, जो हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान, शोध और संस्कार का केंद्र बनेगा।
यह समाज की आकांक्षाओं का मंदिर है, जहां से नई दिशा,नया भविष्य निर्मित होगा। @BhajanlalBjp
धवल वेशभूषा में दिख रहे महानुभाव कोई साधारण व्यक्ति नहीं भारत और विशेष कर उत्तरपूर्व क्षेत्र की एक बहुत बड़ी शख्शियत श्रद्धेय चाउना मीन जी हैं। आप छठवीं बार के विधायक तथा तीसरी बार के उपमुख्यमंत्री हैं। सर्वधर्म समभाव के प्रबल समर्थक चाउना मीन जी परशुराम कुंड तीर्थ विकास के मुख्य कर्णधार हैं। विप्र फाउंडेशन को आपका असीम स्नेह प्राप्त है। यह चित्र कल कुंड पर आयोजित धर्मीय अनुष्ठान का है।
श्री परशुराम ज्ञानपीठ (सेंटर फॉर एक्सीलेंस एंड रिसर्च) जयपुर का भव्य उद्घाटन समाज की नई ऊर्जा, नई सोच और उज्ज्वल भविष्य का प्रारंभ है।
यह ज्ञानपीठ हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान, शोध और संस्कार का दिव्य केंद्र बनेगा।
@followsushil@VipraFofficial
अमेरिका द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने को सही ठहराते हुए, अमेरिका राष्ट्रपति के सलाहकार नवारो ने ब्राह्मणों पर रूस से सस्ता तेल खरीदकर मुनाफा कमाने का हास्यास्पद आरोप लगाया।
विनाश काले, विपरीत बुद्धि
श्रीमान उपमुख्यमंत्री राजस्थान सरकार @DrPremBairwa जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें और जनसेवा व विकास के आपके सभी संकल्प सिद्ध हों। 🙏🙏🙏🎂🎂🎂🎂🌹🌹💐💐
श्री परशुराम ज्ञानपीठ (Centre for Excellence & Research), जयपुर के ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह में पधार कर नये इतिहास का सृजन करें।
उद्घाटनकर्ता @BhajanlalBjp, माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान
#viprafoundation#bhagwanparshuram