सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव, 2012 में सुश्री बहन मायावती जी की सरकार के दौरान हुए विधानसभा चुनाव में सपा 224 सीटें जीतकर सत्ता में आई। फिर आपकी अपनी सरकार के रहते 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा को उत्तर प्रदेश में मात्र 5 सीटें मिलीं और 2017 के विधानसभा चुनाव में वह 47 सीटों पर सिमट गई।
2012 की जीत हो या 2014 और 2017 की हार, चुनाव आयोग और EVM के लिए निष्पक्षता की कसौटी अलग-अलग नहीं हो सकती। चुनावी प्रक्रिया पर उठने वाले सवालों का आधार ठोस तथ्य और प्रमाण होने चाहिए, न कि ‘मनमाफिक’ चुनावी नतीजे।
लोकतंत्र में जनादेश का सम्मान और चुनावी संस्थाओं के प्रति जवाबदेही, दोनों आवश्यक हैं। चुनावी निष्पक्षता की परिभाषा ‘राजनीतिक सुविधा’ के अनुसार नहीं बदल सकती।
2027 का फैसला भी उत्तर प्रदेश की जनता ही करेगी। प्रदेश की जनता इस ‘अवसरवादिता’ को भली-भांति देख रही है और आगामी चुनावों में वह अपने वोट की ताकत से तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर आपकी इस भ्रम की राजनीति का निर्णायक अंत करेगी।
तहसील संडीला में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान शिकायतकर्ताओं की शिकायतों एवं समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त प्रकरणों की निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर समय से प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt