तबादला नीति की मांग को लेकर शिक्षकों का धरना आज दूसरे दिन भी जारी, शहीद स्मारक पर डटे हैं शिक्षक-शिक्षिकाएं।
कल देर रात सरकार से वार्ता बेनतीजा रही, इसके बावजूद आंदोलन नहीं थमा।
आज का यह वीडियो देखिए- हाथों में पत्तियां लिए एक शिक्षिका मांग करते-करते भावुक होकर रो पड़ी। सरकार कब सुनेगी इनकी गुहार?
"इसबार ट्रांसफर नहीं, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेकर जाएंगे"
तृतीय श्रेणी शिक्षकों का आंदोलन खत्म धरना स्थल छोड़ घरों को रवाना हुए शिक्षक। अंतिम घंटों में तेजी से बदला घटनाक्रम। इस पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुनील महला ने की खास बात
#तृतीय_श्रेणी_शिक्षक_तबादले #ThirdGradeTeachers #TeachersTransfer #3rd_ग्रेड_ट्रांसफर #3rdgradetransfer
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने टीचर्स को ट्रांसफर पॉलिसी लाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जयपुर में दो दिन से चल रहा थर्ड ग्रेड टीचर्स का आंदोलन गुरुवार शाम खत्म हो गया।
ग्रेड थर्ड टीचर्स संघर्ष समिति के संयोजक सुनील महला ने कहा कि "शिक्षा मंत्री के साथ दूसरे दौर की वार्ता में सहमति बनी है। अगर, 1 जनवरी तक सरकार और शिक्षा मंत्री ने हमें जो आश्वासन दिया है, वह पूरा नहीं किया तो 1 जनवरी से ही टीचर्स आर-पार की लड़ाई पर फिर से सड़कों पर उतरेंगे।
फिर पहले हम शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेंगे। उसके बाद नए शिक्षा मंत्री से ही हमारा ट्रांसफर करवाएंगे।