भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि - कोटि नमन।
बाबा साहब के विचार और आदर्श हमें एक प्रगतिशील और समावेशी समाज की दिशा में निरंतर कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करते हैं।
राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को हस्तक्षेप करना चाहिए :
आज 49 सिविल लाइंस पर मीडिया से बातचीत की :
बाबा साहेब अम्बेडकर का संविधान निर्माण में जो योगदान है वो तो इतिहास में दर्ज हो गया है। अब जो लोग अम्बेडकर के उसूलों में विश्वास नहीं करते थे वो आज सत्ता में हैं और उनकी जयंती मना रहे हैं। उनका संविधान में विश्वास है नहीं, संविधान की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। राहुल गांधी जी रोज कहते हैं, संविधान बचाओ, वो क्यों कहते हैं? इसलिए कहते हैं क्योंकि संविधान की धज्जियाँ उड़ रही हैं, लोकतंत्र कमज़ोर हो रहा है। आज जो कुछ देश में हालात बन गए हैं, ज्यूडिशियरी में भी, एजेंसियों में भी, पूरे देश में बहुत बड़ी स्थिति अजीब बन गई है। फिर भी 14 अप्रैल को अम्बेडकर साहब की जयंती सब मनाते हैं, मनाएंगे भी। उनकी कथनी और करनी में अंतर है।
आज पंचायत चुनाव नहीं करवा रहे, नगर निकाय चुनाव नहीं करवा रहे, ये तो अम्बेडकर साहब के संविधान का पार्ट है। अगर उनमें विश्वास होता तो आज पंचायत चुनाव भी होते, नगर निकायों के चुनाव भी होते और तो और को-ऑपरेटिव के चुनाव भी होते जो करीब 10 साल हो गए नहीं हो रहे हैं।
तो ये तमाम ये जो संस्थाएँ हैं इनको बर्बाद क्यों कर रहे हैं? जब सुप्रीम कोर्ट कह चुका, हाई कोर्ट कह चुका है, चुनाव आपको करवाने पड़ेंगे, डेट तक दे दी अप्रैल की तब भी नहीं करवाए। तो आप सोच सकते हो कि ये तो संविधान के विरोध में एक प्रकार से कहना चाहिए कि जिस प्रकार का उन्होंने फैसला किया है, ये तो संविधान का ही ब्रेकडाउन टाइप है।
इसमें तो राष्ट्रपति को हस्तक्षेप करना चाहिए, गवर्नर को हस्तक्षेप करना चाहिए, उन्हें हस्तक्षेप करना चाहिए था। चुनाव टाइम पर होने चाहिए थे वरना इस सरकार को नैतिक क्या अधिकार है सत्ता में रहने का? ये मैं पूछना चाहता हूँ। बस खाली जयंती मनाएंगे उनके उसूलों पर नहीं चलेंगे।
भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबासाहेब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर हम उन्हें सादर नमन करते हैं।
बाबासाहेब का न्याय, समानता और गरिमा का संकल्प आज भी हमारे राष्ट्र का मार्गदर्शन कर रहा है ।
विधि कार्य विभाग, उनके आदर्शों को बनाए रखने तथा एक समावेशी और न्यायपूर्ण समाज के लिए विधि के शासन को सुदृढ़ करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।
#DLA
#AmbedkarJayanti
#DrBRAmbedkar
#ConstitutionOfIndia
அரசியலமைப்புச் சட்டத்தின் மூலம் சமத்துவம், சம உரிமை, சமூக நீதி, ஜனநாயகம் ஆகியவற்றை நிலைநிறுத்தியவர். வலுவான அடித்தளம் அமைத்து, எளியவர்களுக்கும் அதிகாரம் கிடைக்கப் பாடுபட்டவர். நம் கொள்கைத் தலைவர் அண்ணல் அம்பேத்கர் அவர்களின் பிறந்தநாள் இன்று. அவரது பிறந்தநாளை முன்னிட்டு, சென்னையில் உள்ள அலுவலகத்தில் அவரது திருவுருவப் படத்திற்கு மாலை அணிவித்து மரியாதை செலுத்தினேன்.
நம் கொள்கைத் தலைவரின் பிறந்தநாளில், சமத்துவ சமுதாயம் அமைக்கும் லட்சியப் பாதையில் பயணிப்போம். மக்கள் விரும்பும் மக்களாட்சியை அமைக்க உறுதியேற்போம்.
भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूँ।
बाबासाहेब का जीवन केवल इतिहास नहीं, बल्कि हर उस आवाज़ की ताकत है जिसने अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहस किया। उनका त्याग और योगदान हमें हर पल यह सिखाता है कि संविधान की रक्षा ही सच्ची देशभक्ति है। हर भारतीय को समान अधिकार, सम्मान और न्याय दिलाने के लिए उनका संघर्ष हमेशा स्मरणीय रहेगा।
बाबा साहेब अमर रहें
जलियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए वीरों को विनम्र श्रद्धांजलि।
यह हत्याकांड इतिहास के काले पन्नों में हमेशा दर्ज रहेगा और हर भारतवासी को अन्याय के विरुद्ध डटकर आवाज उठाने और संघर्ष करने की प्रेरणा देता रहेगा।
आज का दिन हमें एक ऐसे समावेशी समाज के निर्माण की याद दिलाता है जहाँ 'न्याय' केवल एक शब्द नहीं, बल्कि हर नागरिक का अधिकार हो। हम सभी का कर्तव्य है कि कानून की शक्ति से समाज के अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाएं। आइए, बाबासाहेब के आदर्शों को आत्मसात कर एक न्यायपूर्ण और सशक्त भारत की दिशा में आगे बढ़ें।
#DoJ
#EaseofJustice
#AccessToJustice
#BabaSaheb
#AmbedkarJayanti
भारत के महान विचारक, संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत डॉ. भीमराव अंबेडकर का मानना था कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो समाज में समानता, सम्मान और अवसरों के द्वार खोलती है।
शिक्षा विभाग, उनके सपनों को साकार करने के लिए हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने हेतु निरंतर प्रयासरत है।
आइए, इस अवसर पर हम मिलकर हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का, समान अवसरों को बढ़ावा देने का और एक समावेशी व सशक्त समाज बनाने का संकल्प करें।
#DrBRambedkar #AmbedkarJayanti #EducationForAll #SocialJustice #InclusiveEducation
B. R. Ambedkar ने भारत को एक मजबूत और न्यायपूर्ण संविधान देकर देश की नींव को सशक्त बनाया।
उन्होंने समाज से छुआछूत और भेदभाव खत्म करने के लिए जीवनभर संघर्ष किया।
शिक्षा और समानता को बढ़ावा देकर उन्होंने करोड़ों लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
वे न केवल एक महान नेता थे, बल्कि गरीबों और वंचितों की आवाज भी बने।
उनके विचार आज भी भारत को सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
💙 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती 💙
14 अप्रैल
"शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो"
— डॉ. भीमराव अम्बेडकर
समता, न्याय और अधिकारों के महान प्रतीक
भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी को
कोटि-कोटि नमन 🙏
जय प्रकाश कुमावत
अध्यक्ष
नागरिक सुरक्षा समन्वय समिति
राजस्थान, जोधपुर
संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने हर एक भारतीय को संविधान के रूप में एक सुरक्षाकवच दिया जो स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व की गारंटी है। बाबासाहेब के अथक प्रयासों से वंचित वर्गों के सवाल हमारे स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान का अभिन्न हिस्सा बने। सबको समान अवसर, समान अधिकार और सबका कल्याण ही बाबासाहेब की विचारधारा का मूल है। संविधान के मूल्यों व बाबासाहेब के विचारों की रक्षा का संकल्प ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
बाबासाहेब की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
सामाजिक न्याय के महान शिल्पकार और करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत बाबा साहेब का जीवन, उनका संघर्ष और भेदभाव रहित, समतामूलक समाज की स्थापना के उनके विचार हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेंगे।
आज के दिन हम सभी को सामाजिक न्याय के मूल्यों को अपनाने और संविधान की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए।
समानता और न्याय ही सुरक्षित समाज की नींव है।"
भारतीय संविधान के शिल्पी, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' के उनके विचार हमें एक न्यायप्रिय और समावेशी समाज बनाने की प्रेरणा देते हैं।
राजस्थान पुलिस संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा और कानून का शासन बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
आइए, उनके आदर्शों पर चलकर समरस समाज के निर्माण में भागीदार बनें।
#AmbedkarJayanti #BabaSaheb #RajasthanPolice #Constitution #EqualityForAll
#जय_भीम
#14April
बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमें सिर्फ़ संविधान नहीं, न्याय, समानता और सम्मान पर आधारित एक सशक्त भारत का सपना दिया।
लेकिन आज कुछ ताकतें सुनियोजित तरीके से बाबासाहेब की इस विरासत और हमारे संविधान को कमजोर करने में लगी हैं - लोकतांत्रिक संस्थाओं को खोखला किया जा रहा है, अधिकारों को कुचला जा रहा है, और समता की सोच पर हमला हो रहा है।
यह देश बाबासाहेब के विचारों पर बना है - मैं पूरी शक्ति के साथ, आखिरी दम तक इनकी रक्षा के लिए लड़ता रहूंगा। हम सब मिल कर बाबा साहेब के सपनों के भारत को फिर से साकार करेंगे।
आप सभी को अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।