Principal Advisor (Media) to Chief Minister, Himachal Pradesh & Vice President of HP Congress Committee (@INCHimachal)
#INCHimachal#HimachalPradesh#Congress
आज होटल होलीडे होम, शिमला में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश द्वारा पत्रकारों हेतु 10-10 लाख रुपये की निःशुल्क एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी के शुभारंभ एवं वितरण समारोह में माननीय शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर जी के साथ शामिल हुआ।
#HimachalPradesh#HPGovt#Shimla
दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक में NEET पेपर लीक का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। 23 लाख छात्रों की मेहनत और सपनों से जुड़े इस परीक्षा में बार-बार पेपर लीक होना और उसका बाजार में बिकना बेहद गंभीर मामला है।
#HimachalPradesh#HPGovt#Shimla
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मशोबरा में प्रदेश के पहले महिला नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र ‘नव-जीवन’ का शुभारंभ किया। नशा, विशेषकर चिट्टा, समाज के लिए गंभीर चुनौती है और सरकार इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शेगी नहीं।
#HimachalPradesh#HPGovt#SayNoToDrugs
जल, जंगल और जमीन के लिए आवाज उठाने वाले 19 वीं शताब्दी के आदिवासी जननायक, महान आंदोलनकारी बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।
#BirsaMunda#FreedomFighter
यह समाचार अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक है कि AICC के सचिव एवं भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व प्रभारी सूरज हेगड़े जी अब हमारे बीच नहीं रहे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिवार और प्रियजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति।
भोजन केवल पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। आज भी लाखों लोग भूख और कुपोषण से जूझ रहे हैं, इसलिए भोजन का सम्मान करना और उसकी बर्बादी रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है।
जब एक भी व्यक्ति भूखा सोता है, तो मानवता का विकास अधूरा रह जाता है।
#WorldFoodDay
मंडी में भाजपा का पारंपरिक प्रभाव रहा, जबकि धर्मशाला और सोलन में मुकाबला बेहद करीबी रहा। पंचायत स्तर पर मिले व्यापक जनसमर्थन ने साफ किया है कि जनता का भरोसा विकास और जनकल्याण की राजनीति पर कायम है। हमारा फोकस केवल लोगों के लिए काम करना और प्रदेश की प्रगति को आगे बढ़ाना है।
विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का स्मरण है। आज लिया गया हर छोटा कदम—एक पेड़ लगाना, पानी बचाना या प्रदूषण कम करना—कल पृथ्वी के भविष्य को सुरक्षित बना सकता है।
#WorldEnvironmentDay
जब यह मामला मुख्यमंत्री से सिर्फ 10–15 मिनट की बातचीत में सुलझ गया, तो फिर पूरे शहर को परेशान करने वाला प्रदर्शन करने की जरूरत क्यों पड़ी? अगर कोई समस्या थी, तो सरकार और प्रशासन से बात की जा सकती थी।
#HimachalPradesh#HPGovt#Shimla
मॉल रोड के प्रतिबंधित मार्ग पर केवल स्थानीय निवासियों, व्यवसायियों और जरूरी कार्य वाले लोगों को परमिट दिया जाता है, ताकि क्षेत्र की सुंदरता और ट्रैफिक व्यवस्था बनी रहे। बढ़ती मांग और दुरुपयोग की शिकायतों को देखते हुए परमिट शुल्क बढ़ाया गया और नियमों को सख्ती से लागू किया गया।
जय राम ठाकुर जी का यह कहना कि मंडी में उनकी जीत हुई है, सही नहीं है। अगर वास्तव में उनकी जीत होती, तो रिवालसर, करसोग, नैरचौक और सरकाघाट में भी भाजपा को सफलता मिलती। जबकि नतीजे साफ बताते हैं कि जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताते हुएअपना भरपूर समर्थन दिया है।
#HimachalPradesh#HPGovt