अद्भुत विजय, भारत को गर्व!
#AsianGames2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को हार्दिक बधाई। आपकी यह ऐतिहासिक जीत देशवासियों के लिए गौरव का क्षण है।
#Cheer4Bharat#Kabaddi
मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी के नेतृत्व में उत्तराखंड के बुनियादी ढांचे, पर्यटन और जनसुविधाओं को नई गति मिल रही है। सरकार ने विकास कार्यों के लिए 306 करोड़ से अधिक की योजनाओं को स्वीकृति दी है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मजबूत नेतृत्व में देश नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। पंजाब में भी यदि भाजपा की सरकार बनती है तो नशे के कारोबार के खिलाफ कठोर कार्रवाई, तस्करों पर शिकंजा और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रभावी प्रयासों को और गति दी जाएगी।
इस दौरान माननीय पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री @SomParkashBJP जी, माननीय विधायक श्री जंगी लाल महाजन जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संजीव मिन्हास जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
पंजाब के होशियारपुर ग्रामीण, मुकेरियां में नशा मुक्त पंजाब यात्रा के तहत आयोजित विशाल रैली में शामिल हुआ और जनसभा को संबोधित किया।
पंजाब की जनता ने जिस भरोसे के साथ आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपी थी, उस भरोसे के साथ खिलवाड़ हुआ है। आज प्रदेश में नशे की समस्या गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। नशे की गिरफ्त में फंसकर पंजाब के युवा अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं, वहीं माता-पिता की वर्षों की मेहनत और अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के सपने भी टूट रहे हैं।
एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम जीत देश के लिए गौरव का क्षण है।
ईरान के विरुद्ध 37-34 की रोमांचक विजय ने एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों की उत्कृष्ट प्रतिभा और कठिन परिस्थितियों में धैर्य के साथ प्रदर्शन करने की क्षमता को सिद्ध किया है।
#AsianGames2026
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपने अद्भुत कौशल, अटूट आत्मविश्वास और दमदार प्रदर्शन से स्वर्ण पदक अर्जित कर राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है।
भारतीय महिला कबड्डी टीम की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर समस्त खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैदान पर खिलाड़ियों के शानदार तालमेल, संघर्ष और विजय के संकल्प ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है।
#AsianGames2026 #Cheer4Bharat
वीर शहीदों की पावन धरा, गुरुओं की तपोभूमि, समृद्ध कृषि परंपरा एवं जीवंत सांस्कृतिक विरासत के लिए विख्यात होशियारपुर, पंजाब पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं, सम्मानित पदाधिकारियों एवं प्रवासी उत्तराखंडवासियों ने आत्मीयता के साथ स्वागत-अभिनंदन किया।
सिख पंथ के तीसरे गुरु श्री गुरु अमर दास जी के ज्योति ज्योत दिवस पर कोटिशः नमन।
आपने मानवता, समानता, सेवा और सद्भाव का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान की। आपका जीवन एवं आदर्श सदैव हम सभी को सेवा, समर्पण और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।
महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् एवं स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
आपका संपूर्ण जीवन शिक्षा, नारी सशक्तिकरण और समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। आपके विचार हमें सदैव समाज सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
चमोली में स्थित श्री ध्यान बद्री मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित एक प्राचीन एवं पावन स्थल है। यह मंदिर पंच बद्री में से एक है। यहां भगवान विष्णु के ध्यानमग्न स्वरूप के दर्शन श्रद्धालुओं को अद्भुत शांति और आत्मिक अनुभूति प्रदान करते हैं।
चमोली आगमन पर इस पावन मंदिर के दर्शन अवश्य करें।
महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
शिक्षा और सामाजिक चेतना के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
#ईश्वरचंद्रविद्यासागर#Jayanti
राष्ट्र की रक्षा के लिए अदम्य शौर्य और सर्वोच्च बलिदान देने वाले परमवीर चक्र विजेता सूबेदार जोगिंदर सिंह जी की जयंती पर सादर नमन।
उनकी वीरगाथा और देशभक्ति सदैव अमर रहेगी।
#SubedarJoginderSingh#ParamVirChakra#JaiHind
धामी सरकार की दूरदर्शी फिल्म नीति से उत्तराखंड में भारी निवेश बढ़ा है, राज्य अब शूटिंग ही नहीं बल्कि फिल्म निर्माण के बड़े केंद्र के रूप में भी उभर रहा है।
#BJP4UK#BJPUKGov#DhamiGovernment#GoodGovernance
भारत के लिए गौरव का स्वर्णिम क्षण!
#AsianGames2026 की 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर कमलजीत और सुरुचि सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपकी यह शानदार सफलता देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
#Cheer4Bharat
आयात पर निर्भर भारत से निर्यात की नई ताकत बनता भारत—यही है #MakeInIndia का प्रभाव!
रक्षा निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन में तेज़ी और वैश्विक निवेश में अभूतपूर्व बढ़ोतरी। 12 वर्षों में भारत ने आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनाई है।
#12YearsOfMakeInIndia
अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
अनंत भगवान का आशीर्वाद हर परिवार पर बना रहे और सबके जीवन में सुख-समृद्धि आए।
#AnantChaturdashi
राष्ट्रसेवा, अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
उनके विचार अंतिम व्यक्ति तक विकास और सम्मान पहुँचाने की प्रेरणा देते हैं।
#DeendayalUpadhyay#Antyodaya
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी द्वारा विभिन्न राज्यों में नियुक्त सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके अनुभव और समर्पण से संगठन को नई मजबूती मिले तथा राष्ट्रसेवा के संकल्प को नई गति मिले। सफल कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएं।