"सिद्धांत को सर्वप्रथम अपने ही जीवन में ढालना कार्यकर्ता का प्राथमिक कर्तव्य है। वह किसी को क्या सिखाएगा जिसने स्वयं उस ज्ञान का व्यक्तिगत रूप से अनुभव नहीं किया है।"
पूज्य श्री तनसिंह जी ('समाज चरित्र' पुस्तक से साभार)
#ShriKYS
जोधपुर में पारिवारिक स्नेहमिलन का आयोजन
जोधपुर शहर में बीजेएस कॉलोनी में स्थित राजपूत सभा भवन में श्री क्षत्रिय युवक संघ का पारिवारिक स्नेहमिलन आज 9 नवंबर को आयोजित हुआ। वरिष्ठ स्वयंसेवक शंकर सिंह महरौली की उपस्थिति में संपन्न कार्यक्रम में जोधपुर शहर 1/2
"समूची साधना का तात्पर्य यह है कि साधक यह समझ जाय कि स्वार्थ ही मृत्यु है और त्याग व उत्सर्ग ही जीवन है।"
पूज्य श्री तनसिंह जी की 'डायरी' से साभार
#ShriKYS
"सैकड़ों और हजारों लोगों के बीच निकलते हुए भी शिक्षक को सदैव उस पात्र की खोज होनी चाहिए, जो सच्चे अर्थों में उसकी जगह ले सके। वही पात्र उसकी मानस सृष्टि का आधार है।"
पूज्य श्री तनसिंह जी ('शिक्षक की समस्याएँ' पुस्तक से साभार)
#ShriKYS
"समाज-जागरण के हेतु हमें उन्हीं सिद्धांतों का प्रतिपादन करना पड़ेगा, जो कि समाज की प्रकृति के समान अनादि, शाश्वत और अनंत हों।"
पूज्य श्री तनसिंह जी ('गीता और समाज सेवा' पुस्तक से साभार)
#ShriKYS