RE
शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़ी बड़ी खबर
न्यूज 18 की खबर का शिक्षा विभाग ने लिया संज्ञान
अब TRE 3 और सक्षमता 2 वालों का भी होगा म्यूचुअल ट्रांसफर
HM और HT भी के लिए भी म्यूचुअल ट्रांसफर होगा शुरू
अब शिक्षकों को मिल सकेगा च्वाइस का जिला
च्वाइस का जिला और स्कूल नहीं मिलने से थे परेशान,
शिक्षा विभाग किसी भी वक्त म्यूचुअल को लेकर जारी कर सकता है लेटर
वहीं बचे म्यूचुअल ट्रांसफर की भी लिस्ट हो सकती है जारी
4 से 5 हजार शिक्षकों की आज लिस्ट हो सकती है जारी
अंतरजिला पुरुष और महिला शिक्षकों के अलावा पटना जिले के ट्रांसफर पर भी आज होगी समीक्षा
रक्षा बंधन तक कई नए आदेश देखने को मिल सकते हैं
बिहार: ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर फिर से शिक्षक एकजुट
बचे सभी शिक्षकों के ट्रांसफर की उठी मांग
अंतरजिला पुरुष,अंतरजिला महिला शिक्षिका और स��म जिला में ट्रांसफर की मांग
पटना जिले में स्थानांतरण पर तत्काल सरकार लें निर्णय
अबतक पटना जिले के लिए नहीं हो सका ट्रांसफर शुरू
शिक्षकों ने सीएम नीतीश और एसीएस एस सिद्धार्थ से लगाई गुहार
टीआरई 3 और सक्षमता 2 के शिक्षकों ने भी म्यूचुअल ट्रांसफर की उठाई मांग
न्यूज 18 के जरिए शिक्षकों ने लगाई सरकार से गुहार
रक्षा बंधन के अवसर पर सरकार से शिक्षकों ने मांगा ट्रांसफर गिफ्ट
शिक्षा विभाग द्वारा हाल में किए गए शिक्षकों के स्थानान्तरण के बारे में विभिन्न स्रोतों से सुझाव प्राप्त हो रहे हैं। इसकी समीक्षा के क्रम में मैंने शिक्षा विभाग को स्पष्ट निदेश दिया है कि अन्तर जिला स्थानान्तरण संबंधी जिन शिक्षकों की भी समस्या है, उनसे 3 जिलों का विकल्प प्राप्त किया जाएगा, जिसके बाद उन्हीं जिलों में उनका पदस्थापन किया जाएगा। जिलों के अंदर पदस्थापन का कार्य जिला पदाधिकारी की समिति द्वारा किया जाएगा ताकि यथासंभव इच्छित प्रखण्डों या उनके नजदीक उनका पदस्थापन हो सके। शिक्षकगण बच्चों के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, इसीलिए मेरा विनम्र आग्रह होगा कि वे इस बारे में चिंतित न होकर बिहार में बच्चों की शिक्षा के लिए लगनपूर्वक काम करें।