कोटा बूंदी सीट से भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला ने पहली बार अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल पर चुप्पी तोड़ी। बिना नाम लिए कहा - यह चुनाव देश का चुनाव है, कॉलेज का चुनाव नहीं हैं। ऐसा नहीं होता राजनीति के अंदर कि इधर से लड़ो या उधर से लड़ो, चुनाव लड़ना है बस...।