माननीय श्री @samrat4bjp जी को एनडीए विधानमंडल दल का नेता एवं प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने पर जद (यू) परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हम सभी एक वृहद् परिवार के रूप में मिलकर कार्य करेंगे।
#Bihar#NDA #JDU
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए #भाजपा_बिहार_विधानमंडल_दल के #नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूँ।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगा।
आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।
जय बिहार,
जय भारत!
#NDA4Bihar
FIR हो,
मुकदमा दर्ज हो या
Privilege प्रस्ताव लाएं - मैं किसानों के लिए लड़ूंगा।
जो भी ट्रेड डील किसानों की रोज़ी-रोटी छीने या देश की खाद्य सुरक्षा को कमजोर करे, वह किसान-विरोधी है।
अन्नदाताओं के हितों से किसान-विरोधी मोदी सरकार को समझौता नहीं करने देंगे।
श्री आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा दिनांक-20.12.2025 को कक्षा 1-5, कक्षा 6-8, कक्षा 9-10 एवं कक्षा 11-12 में कार्यरत स्थानीय निकाय के शिक्षकों के लिए आयोजित सक्षमता परीक्षा (CTT), 2025 (चतुर्थ) का परीक्षाफल जारी किया गया।
#Bihar#BSEB#BiharBoard
महान अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है और भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। सिनेमा में लगभग सात दशकों के उनके अद्वितीय योगदान को हमेशा सम्मान और मोहब्बत के साथ याद रखा जाएगा।
धर्मेंद्र जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ हैं।
बिहार विधान सभा चुनाव-2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है। इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनसे मिले सहयोग के लिए उनका नमन करते हुए हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
एन॰डी॰ए॰ गठबंधन ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुए भारी बहुमत हासिल किया है। इस भारी जीत के लिए एन॰डी॰ए॰ गठबंधन के सभी साथियों- श्री चिराग पासवान जी, श्री जीतन राम मांझी जी एवं श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी को भी धन्यवाद एवं आभार।
आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा तथा बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।
@narendramodi@iChiragPaswan@jitanrmanjhi@UpendraKushRLM
05 एवं 06 नवंबर को ओखा–भावनगर एक्सप्रेस द्वारका स्टेशन से प्रारंभ होगी। 05 અને 06 નવેમ્બરના રોજ ઓખા–ભાવનગર એક્સપ્રેસ દ્વારકા સ્ટેશનથી શરૂ થશે. @WesternRly
बेगूसराय, बिहार में आज VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी जी के साथ वहां के मछुआरा समुदाय से मिलकर बहुत अच्छा लगा।
काम उनका जितना दिलचस्प है, उससे जुड़ी उनकी समस्याएं और संघर्ष उतने ही गंभीर हैं। मगर, हर परिस्थिति में उनकी मेहनत, जज़्बा और व्यवसाय की गहरी समझ प्रेरणादायक है।
बिहार की नदियां, नहरें, तालाब और उनमें जीवन बसाते मछुआरे, प्रदेश की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा हैं।
उनके अधिकारों और सम्मान के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ा हूं।
प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इसे पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं। दीपावली राज्य में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
प्रदेश एवं देशवासियों को धनतेरस की बधाई एवं शुभकामनाएं। सभी पर महालक्ष्मी की कृपा बनी रहे। प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि आए। बिहार प्रगति के शिखर पर पहुंचे।
भारत रत्न और देश के सर्वप्रिय पूर्व राष्ट्रपति डॉ० ए० पी० जे० अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उनका जीवन, राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका योगदान और युवाओं को प्रेरित करने वाला उनका व्यक्तित्व सदैव हमें प्रेरणा देता रहेगा।
बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे।
पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को संपन्न होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।
#biharelection2025#jdu#CMNitishKumar
🌟🔱 पश्चिम रेलवे की ओर से आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🙏❤️
माता दुर्गा का दिव्य आशीर्वाद आपको शक्ति, साहस और समृद्धि से परिपूर्ण करे। बुराई पर अच्छाई की भव्य विजय और जीवन में धर्म और ऊर्जा की अपार शक्ति हमेशा आपके साथ बनी रहे! ✨🌺
#विजयादशमी#विजयादशमी2025 #Vijayadashami2025 #VijayaDasami #vijayadashmi
🌟🔱 आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🙏❤️
माता दुर्गा का दिव्य आशीर्वाद आपको शक्ति, साहस और समृद्धि से परिपूर्ण करे। बुराई पर अच्छाई की भव्य विजय और जीवन में धर्म और ऊर्जा की अपार शक्ति हमेशा आपके साथ बनी रहे! ✨🌺
#vijayadasmhi#durgapuja#विजयदशमी2025