ऑनलाइन परीक्षा को सबसे सुरक्षित बताने और पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून लाने के तमाम दावे करने वाली, AI सबमिट और डिजिटल इंडिया पर हजारों करोड़ खर्च करने वाली केंद्र और राज्य सरकारो के सारे दावों की पोल पट्टी खोल रही है यह रिपोर्ट।
SSC GD कॉन्स्टेबल जैसी बड़ी परीक्षा में 7 राज्यों के 30 सेंटरों का सिस्टम हैक कर 3,777 अभ्यर्थियों के पेपर सॉल्वर गैंग द्वारा हल करवाए जाने का खुलासा बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है।
अकेले उत्तर प्रदेश के आगरा, ग्रेटर नोएडा, कानपुर, मेरठ, झांसी और प्रयागराज जैसे शहरों में 1,248 कंप्यूटर सिस्टम हैक कर लिए गए।
जरा उन 21 लाख से ज्यादा मेहनती युवा साथियों के बारे में सोचिए, जिन्होंने दिन-रात एक करके इस परीक्षा की तैयारी की थी।
एक तरफ गरीब किसान और मजदूर का बेटा लाइब्रेरी में पसीना बहा रहा है, तो दूसरी तरफ परीक्षा केंद्रों और दलालों की मिलीभगत से रिमोट एक्सेस और सॉफ्टवेयर के जरिए सीधे उसके भविष्य पर डाका डाला जा रहा है।
अगर पेपर लीक रोकने के लिए बने कड़े कानूनों का डर नकल माफियाओं और भ्रष्ट परीक्षा केंद्रों में नहीं है, तो फिर इन कानूनों का औचित्य क्या है? SSC जैसे इतने बड़े आयोग और सिस्टम का औचित्य क्या है।
केवल कुछ गिरफ्तारियों से बात नहीं बनेगी; इस पूरे नेक्सस, दोषी परीक्षा एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों पर ऐसी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए कि भविष्य में कोई भी युवाओं के सपनों से खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके।
#SSC
21.56 लाख बच्चों ने SSC GD का पेपर दिया।
और 7 राज्यों के 30 सेंटरों पर सिस्टम हैक करके पेपर बाहर से हल हो रहा था।
ये उस देश की कहानी है, जहाँ गरीब का बच्चा सरकारी नौकरी को ही अपनी आख़िरी उम्मीद मानता है । 💔 मेरे पास एक बच्चा आता है।बच्चा 300 रुपये के कमरे में रहता है और 10 रुपये बचाने के लिए पैदल चलता है। तीसरा अटेम्प्ट है, उम्र 22 हो गई, बस एक साल बचा है।
सुबह खेत की मेड़ पर 5 किलोमीटर दौड़ता है, रात को 2 मॉक देता है।
कल पूछ रहा था, "सर, मेरे 140 नंबर आए थे, फिर भी नहीं हुआ तो किसके हुए?"
आज अख़बार देखकर मेरे पास उसे देने के लिए कोई जवाब नहीं है।
माननीय SSC Chairman महोदय, मेरी SSC GD 2026 परीक्षा 31 मई को हुई थी। 3 नवंबर को जारी Marks में मेरे Raw Marks 106.25 से Normalization के बाद Final Score 60.25829877 हो गया। लगभग 46 अंक कम हुए हैं। कृपया Normalization की पुनः जाँच कर गणना का स्पष्ट विवरण दें। @SSC_GoI#SSCGD2026
🇮🇳 अग्निवीर भर्ती 2027: उम्र सीमा 25 वर्ष करो! युवाओं की आवाज़ अब नहीं रुकेगी 🔥
देश की सेवा करने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं को एक और अवसर मिलना चाहिए। 🙏
अग्निवीर भर्ती में अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष की जाए
#Agniveer_age_limit_25@DefenceMinIndia@PMOIndia@DIRECTORATERTG