भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में @UPGovt ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश 24 जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
25 जून से विद्यालय खुलेंगे। 22 जून से शिक्षक नए सत्र की तैयारियां करेंगे। 220 कार्यदिवस, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वस्थ बचपन के प्रति सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
#BasicEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
#विश्व_पर्यावरण_दिवस
दिवस संग हम दायित्व निभाएँ।
प्रकृति मित्र हम सब कहलाएँ।।
जल, जीव और जंगल के खातिर।
हम सब प्रकृति मित्र बन जाएँ।।
मोबाइल की फोटो में, सुंदर सी हरियाली छाई।
लेकिन बाहर देखा तो, पर्यावरण उदास है भाई।।
पर्यावरण के कार्यक्रमों में, बातें होंगी बड़ी-बड़ी।
प्लास्टिक के ढेरों संग, पृथ्वी माता है उदास खड़ी।।
सेल्फी लेकर पौधे संग हम, दुनिया को भी समझाएँ।
पर आगे भी उस पौधे को, भूल कहीं हम न जाएँ।।
ए०सी० की ठंडी छाँव में, पर्यावरण का ज्ञान न दें,
कुछ मीटर जब जाना हो तो, गाड़ी को सम्मान न दें।
धुएँ के बादल खुद ही रचकर, फिर चिंता न जतलाएँ,
प्रकृति के घायल तन पर, शब्दों का न लेप लगाएँ।।
लेख, पोस्टर, हैशटैग से, कब जंगल आबाद हुए?
केवल भाषण देने भर से, कब सूखे में बरसात हुए?
यदि पर्यावरण प्यारा है, मानवता के दायित्व निभाएँ।
छोटे-छोटे अच्छे कर्मों से, जग में हरियाली फैलाएँ।।
जल की हर इक बूँद बचाएँ, व्यर्थ न उसको बहने दें।
प्लास्टिक की आदत छोड़ें, धरती को भी जीवन दें।।
पेड़ लगाएँ फिर बच्चों-सा, उनका पालन पोषण करें।
जीव-जंतुओं के जीवन का, मिलकर संरक्षण करें।।
प्रकृति न माँगे फूल-मालाएँ, न भाषण, न सम्मान।
माँगे केवल जिम्मेदारी, और हम सबका प्यारा ध्यान।।
दिवस मनाएँ अवश्य सभी पर, इतना मन में लाएँ।
केवल फोटो में नहीं रहे, व्यवहार में भी हरियाली लाएँ।।
अब पौधे केवल लगें नहीं, उनको भी सब वृक्ष बनाएँ।
प्रकृति प्रेम प्रदर्शन न हो,जीवन में भी अपनाएँ।।
केवल दिवस नहीं अब, हम सब दायित्व निभाएँ।
आओ हाथ से हाथ मिलाएँ।
प्रकृति मित्र हम सब बन जाएँ।।
प्रकृति मित्र हम सब बन जाय।।
https://t.co/hUUnJFPIUi
पर्यावरण दिवस की आप सभी को प्रकृति मित्र परिवार मिशन शिक्षण संवाद की ओर से बहुत - बहुत हार्दिक शुभकामनाएं!💐🙏🙏🙏
सादर निवेदन - विमल कुमार
प्रकृति मित्र मिशन शिक्षण संवाद परिवार