प्रधानमंत्री @narendramodi के "राष्ट्र प्रथम" के संकल्प को आत्मसात करते हुए केंद्रीय मंत्री @mpbhagirathbjp ने ईंधन की बचत और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपनी सुरक्षा में तैनात पुलिस एस्कॉर्ट वाहन को हटाने का निर्णय लिया।
@Neelimadadhich
#अजमेर-मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp ने अजमेर के कड़ैल गांव में रात्रि विश्राम के बाद सुबह पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद कर लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली।
@Neelimadadhich
#अजमेर:#जनगणना—2027 को आधुनिक और तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सभागार में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बोर्ड अधिकारियों और कार्मिकों को स्व-गणना की प्रक्रिया और उन्हें डिजिटल माध्यमों के उपयोग के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
@Neelimadadhich
#अजमेर: #आरपीएससी ने #आरएएस भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया गया है। कुल 1096 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा के साक्षात्कार कल संपन्न हुए थे। बाड़मेर के दिनेश विश्नोई के पहली, जैसलमेर के वीरेंद्र चारण के दूसरी तो भीलवाड़ा के नवनीत शर्मा के तीसरी रैंक आई है। @RPSC1
#अजमेर: चंद्र वरदाई नगर योजना में सात करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले जीएनएम नर्सिंग स्कूल का शिलान्यास केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री @mpbhagirathbjp सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ। @Neelimadadhich
#अजमेर- ब्यावर में पंच गौरव योजना के अंतर्गत प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में खेल किट का वितरण किया गया। जिले के खिलाड़ियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
@Neelimadadhich@RajGovOfficial
#अजमेर- #राजस्थान_दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में #पुष्कर ब्रह्मा मंदिर में महाआरती का आयोजन हुआ। जल संसाधन मंत्री @SureshRawatIN ने विधिवत पूजा-अर्चना,आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
@Neelimadadhich
अजमेर : #राजस्थान_दिवस के सिलसिले में आयोजित हो रहे कार्यक्रम के तहत नगर निगम अजमेर और स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जीरो वेस्ट इवेंट के अंतर्गत स्वच्छता संकल्प और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
@Dmajmer@Ajmer_MCorp@Neelimadadhich
अजमेरः @Dmajmer , पुलिस अधीक्षक और जिला रसद अधिकारी ने शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
@IgpAjmer@Neelimadadhich