भारत तिब्बत सीमा के हिमाचल राज्य के प्रथम गांव नामगया जिला किन्नौर का प्रवास, युवा बन्धुओं के साथ सीमा सुरक्षा की वार्ता पर उत्साही युवाओं की टोली का गठन...
सीमा पर तापमान 50 डिग्री. इस समय भी BSF है सजग, समाज भी इनके सहयोग के लिए तैयार, सीमाजन फलोदी जिले की बाप टीम द्वारा अध्यक्ष अखजी के नेतृत्व में भामाशाह ओमजी खत्री के सहयोग से 81 कूलर भेंट किए।
कार्यक्रम में BSF IG एम.एल. गर्ग, सीमाजन के संगठन मंत्री स्वरूपदानजी उपस्थित रहे।
ओरण भूमि की रक्षा के लिए राजस्थान में चल रहे चारों ओर के प्रयत्न में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से और अधिक आशा बंधी है। भारत सरकार का पर्यावरण मंत्रालय भी इसमें सहयोगी बनेगा ही ऐसा विश्वास है।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से वर्ष 2026 का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज घोषित हुआ सीमाजन छात्रावास राज. में कुल 28 विद्यार्थियों ने बोर्ड की परीक्षा दी, परिणाम इस प्रकार से है।
93.20% 1 विद्यार्थी
80 से 85% 5,,
75-80% 3 ,,
70-75% 8 ,,
65-70% 7 ,,
60-65% 4,,
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूजनीय सरसंघचालक आदरणीय मोहनराव जी भागवत जैसलमेर में जैन समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम के पश्चात सीमाजन कल्याण समिति द्वारा संचालित जैसलमेर छात्रावास में भी कुछ समय के लिए आगमन हुआ एवं वहां अध्ययनरत बालकों एवं कार्यकर्ताओं को सानिध्य प्रदान किया।
*भारतीय सेना के शौर्य-पराक्रम का दिन-विजय दिवस
*शत्रु को परास्त कर दो टुकड़ों में विभक्त करने का दिन-विजय दिवस
*सेना और समाज का सामंजस्य (छाछरो तक जीत) परिणाम-विजय दिवस
*देश के साथ ही सीमा क्षेत्र के लिए विशेष-अर्थात विजय दिवस
स्व.बलवंतसिंहजी बाखासर को याद करने का दिन-विजय दिवस
1971 के भारत-पाक युद्ध में सेना के साथ समाज सहयोगी की भूमिका के रूप में स्व. बलवंतसिंह बाखासर के अद्भुत योगदान को याद करने हेतु 13.12.25 को एकत्र जन सैलाब।
उस युद्ध में भारत ने छाछरो तक की जमीन जीत ली थी, लेकिन दुर्भाग्य से शिमला समझौते के रूप में हम टेबल पर हार गए।
अयोध्या नगरी समस्त विश्व के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का केंद्र बनने जा रही है।
।।ॐ।। श्रीराम मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण के पावन अवसर की सभी को शुभकामनाएं ।।ॐ।।
अमृतसर जामनगर हाईवे देशनोक (बीकानेर) स्थित टोल प्लाजा पर सार्वजनिक शौचालय की अव्यवस्था, कृपया कंपनी ध्यान देवे एवं हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी भी।
टोल शुल्क तो कंपनी ले रही है लेकिन व्यवस्था...? @NHAI_Official@OfficeOfNG@nitin_gadkari
जैसलमेर बस हादसा बहुत ही दु:खद व दुर्भाग्यपूर्ण है, दिवंगत हुए परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं।
राज्य सरकार से निवेदन है कि सीमावर्ती जैसलमेर जिला केंद्र की चिकित्सा व्यवस्था ठीक करें।
इस दुर्घटना की जिम्मेदारी तय कर लापरवाह परिवहन,पुलिस व प्रशासन तंत्र पर भी कार्यवाही करें।
भारत सरकार के गृह मंत्रालय का बहुत-बहुत आभार
जिन्होंने पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश से पीड़ित होकर आए विस्थापित भाई बहनों को 31 दिसंबर 2024 तक पासपोर्ट एवं वीजा में छूट प्रदान की है।
सीमा जागरण मंच दिल्ली टीम द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय एवं मोतीलाल नेहरू इवनिंग कॉलेज के संयुक्त प्रयास से आयोजित "SEEMA VIMARSH 2025" दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार..