श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन के अमर बलिदानी कोठारी बंधुओं, राम कोठारी जी एवं शरद कोठारी जी को उनके बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन।
प्रभु श्रीराम जी के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा, अदम्य साहस और अविस्मरणीय समर्पण सदैव राष्ट्र की स्मृतियों में जीवंत रहेगा। उनका बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
संतान के सुदीर्घ जीवन, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय भविष्य के लिए माताओं के अटूट विश्वास, त्याग और समर्पण के पावन व्रत 'अहोई अष्टमी' की सभी माताओं व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
माता अहोई की कृपा से सभी संतानों को दीर्घायु, यश और सफलता का आशीर्��ाद प्राप्त हो।
भारत की गौरवशाली राजधानी, समृ��्ध इतिहास एवं आधुनिक प्रगति की प्रतीक दिल्ली के स्थापना दिवस पर समस्त दिल्लीवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिल्ली विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित करते हुए देश की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती रहे।
#BJP
भारत माता के महान सपूत, भारत की एकता के प्रहरी, अखंड राष्ट्र के शिल्पकार एवं महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न लौह पुरुष एवं ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती पर कोटि कोटि नमन।
राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
सनातन परम्परा के महान ऋषि, वेदों के ज्ञाता, महान समाज सुधारक एवं आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि...आपका जीवन समाज सुधार, वेदज्ञान और भारतीय संस्कृति के पुनर्स्थापना का प्रतीक है, जो हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित क���ता रहे.
अखण्ड सौभाग्य के पावन पर्व करवा चौथ की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! सभी माताओं और बहनों के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता का वास बना रहे। यह पावन पर्व दांपत्य जीवन में अटूट विश्वास, प्रेम और पारस्परिक सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करे, यही मंगलकामना
ग्राम सभा बसहीं, मड़िहान, मिर्जापुर मेंआदरणीय चम्पत जी(अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्व परिषद)और श्रद्धेय श्री राजेंद्र सिंह पंकज जी (केंद्रीय मंत्री विश्व हिंदू परिषद)के साथ माननीय अम्बरीश जी भाई साहब (केंद्रीय मंत्री विश्व हिंदू परिषद)के गांव में श्री राम कथा सुनने का अवसर मिला।
आज महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती प�� कानपुर उत्तरी के जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता जी और कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती मनाई गई...।
महाकाव्य ‘रामायण’ भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं जीवन-मूल्यों की अनुपम धरोहर है।
भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त मीराबाई जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
मीराबाई जी का जीवन भक्ति, प्रेम और त्याग का अद्वितीय प्रतीक है। उन्होंने सांसारिक बंधनों से परे होकर अपने आराध्य श्रीकृष्ण के प्रति अटूट समर्पण और प्रेम का संदेश दिया।
काशी के घाटों पर जनसैलाब, नभ मंडल में वायुसेना का पराक्रम और हर ओर राष्ट्रभक्ति का उत्साह!
यह केवल एक एयर शो नहीं, बल्कि नए भारत के सामर्थ्य, स्वाभिमान और आत्मविश्वास का भव्य प्रदर्शन है।
भारत बदल रहा है, भारत बढ़ रहा है, भारत का गौरव विश्व भर में गूंज रहा है!
Narendra Modi
जन-जन का संवाद, राष्ट्र निर्माण का संकल्प!
यह कार्यक्रम केवल विचारों का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों, प्रेरणादायक कहानियों और जनभागीदारी का एक उत्सव है......
#NarendraModi
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्य�� से देशवासियों को संबोधित करेंगे।
दिनांक: 25 अक्टूबर, रविवार
समय: सुबह 11:00 बजे
आप सभी इस कार्यक्रम से अवश्य जुड़ें और आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुनें।
#ManKiBaat Narendra Modi
विपक्ष अपने राजनीतिक लाभ के लिए छात्रों की आड़ में देश की संपत्ति का नुकसान कर रहा है छात्रों की माँग से भटक कर सरकार विरोधी, देश विरोधी कार्यों को कर रहा है और सिर्फ देश के युवाओं को भटका रहा है।
देश के युवाओं आप सभी सत्य की पहचान कर अपने बुद्धि विवेक से कार्य करें 🙏