श्रीराम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले राम कोठारी जी और शरद कोठारी जी (कोठारी बंधुओं) के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
पारिवारिक सौहार्द एवं सौभाग्य के प्रतीक "करवा चौथ" की सभी मातृशक्ति को हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रार्थना है भगवान गणेशजी और चौथ माताजी आप सभी के जीवन में वैभव और ऐश्वर्य की वृद्धि करे।
#Karwachauth#करवाचौथ
2014 में देश में कोई सेमी-हाई स्पीड ट्रेन नहीं थी। लेकिन आज देश में 136 वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। यह पीएम श्री @narendramodi जी की अगुवाई में रेलवे क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलावों का परिचायक है।
#11YearsOfInfraRevolution
मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाभिमान के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें शत-शत नमन और भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
ॐ ब्रह्मास्त्र-रुपिणी देवी, माता श्रीबगलामुखी।
चिच्छिक्तिर्ज्ञान-रुपा च, ब्रह्मानन्द-प्रदायिनी॥
समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को मां दुर्गा की अष्टम अवतार मां बगलामुखी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
छत्ता तेरे राज में, धक-धक धरती होय।
जित-जित घोड़ा मुख करे, उत-उत फ़तह होय।।
अद्वितीय वीर, बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल बुंदेला जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
बुंदेलखंड की वीरभूमि उनके अदम्य साहस को सदैव प्रणाम करती रहेगी।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री
@narendramodi
जी "मन की बात" कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करेंगे।
दिनांक: 27 अप्रैल, 2025
समय: प्रातः 11:00 बजे
अवश्य जुड़ें!
#MannKiBaat
विश्व पृथ्वी दिवस की सभी देशवासियों की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आइए, इस अवसर पर पृथ्वी को स्वच्छ , सुंदर, हरा-भरा और प्रदूषणमुक्त रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर धरती को सेहतमंद बनाने का संकल्प लें।
देश के सभी सिविल सेवकों को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
भारत की प्रगति व विकास में आप सभी का महत्वपूर्ण योगदान है।
#NationalCivilServiceDay
सिखों के पंचम धर्मगुरु, शहीदों के सरताज, धर्म और मानवता के प्रेरक – श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
गुरु जी की शिक्षाएं, त्याग और सेवा की प्रेरणाएं हमें सदा सत्य और सद्भावना के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
#गुरुअर्जुनदेवजी
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को संकष्टी चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
नाटी, गिरी, रीति, धाम
देवभूमि को सादर प्रणाम
नाटी की धुन, पर्वतों की ऊंचाई, विशिष्ठ परम्पराओं व धाम के स्वाद से अलंकृत देवभूमि को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं।
यह दिवस हमारे प्रदेश की प्रकृति व संस्कृति के संरक्षण के संकल्प को सशक्त करता है।
नाटी, गिरी, रीति, धाम
देवभूमि को सादर प्रणाम
नाटी की धुन, पर्वतों की ऊंचाई, विशिष्ठ परम्पराओं व धाम के स्वाद से अलंकृत देवभूमि को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं।
यह दिवस हमारे प्रदेश की प्रकृति व संस्कृति के संरक्षण के संकल्प को सशक्त करता है।
भारतीय संविधान के शिल्पी, सामाजिक समरसता व न्याय के प्रणेता, महान समाज सुधारक, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि - कोटि नमन।
"श्री हनुमान जन्मोत्सव" की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!
अष्ट सिद्धि और नौ निधियों के दाता, प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, श्री हनुमान जी की कृपा सभी पर बनी रहे। संपूर्ण सृष्टि में सुख-शांति व समृद्धि का वास हो, उनसे यही प्रार्थना है।
ॐ हनुमते नमः!
समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर सादर नमन करता हूँ।
शिक्षा को समाज के कल्याण की कुंजी मानने वाले श्रद्धेय फुले जी का जीवन शोषितों व वंचितों के उत्थान और महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा। आपके विचार सदैव हमें समरस समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करते रहेंगे।
अहिंसा परमो धर्मः
भगवान महावीर जयंती के अवसर पर आप सभी को शुभकामनाएं।
जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जीवन अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य व अपरिग्रह का प्रकाशपुंज है। आपके उपदेश मानव-कल्याण और सभ्य समाज के निर्माण हेतु सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।