राजस्थान सरकार 76,791 पदों पर विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी लगाने जा रही है, तो बताए इन शिक्षक पदों पर SC, ST, OBC आरक्षित वर्गों का संवैधानिक आरक्षण किस नियम और अनुपात में लागू होगा?
राजस्थान सरकार ने वर्षों से 67,104 शिक्षक पद खाली क्यों रखे? स्थायी शिक्षकों की भर्ती करने के बजाय अस्थायी नियुक्तियों से सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था क्यों चलाई जा रही है?
अगर 76,791 शिक्षक पदों की वर्गवार संख्या और आरक्षण रोस्टर सार्वजनिक नहीं किया जाता, तो राजस्थान सरकार इस प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष कैसे बता सकती है? आरक्षण को लेकर स्पष्टता क्यों नहीं?
विद्या संबल योजना से आखिर क्या मायने निकाले जाएं?
क्या इसका मतलब यह माना जाए कि आगामी 1 से डेढ़ साल तक प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी और तृतीय श्रेणी शिक्षक जैसी कोई बड़ी स्थायी भर्ती नहीं आएगी?
क्या स्कूली शिक्षा को स्थायी शिक्षक भर्ती के बजाय गेस्ट फैकल्टी और अस्थायी नियुक्तियों की ठेका प्रथा की ओर धकेला जा रहा है?
क्या सरकार 76,791 रिक्त पदों को स्थायी भर्ती से भरने के बजाय अस्थायी व्यवस्था को ही स्थायी मॉडल बनाने की तैयारी कर रही है?
क्या सरकार बताएगी कि इन गेस्ट फैकल्टी पदों पर आरक्षण, रोस्टर और वर्गवार पदों की संख्या स्पष्ट रूप से कब सार्वजनिक की जाएगी?
राजस्थान सरकार युवाओं और सरकारी स्कूलों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करे। स्थायी शिक्षक भर्ती करे, पदों की संख्या सार्वजनिक करे और संवैधानिक आरक्षण पूरी तरह लागू करे।
@BhajanlalBjp@madandilawar@RajGovOfficial
ज़रूर सुने - जब पद रिक्त थे तब शिक्षकों की बड़ी भर्ती नहीं निकाल रहे थे अब 76791 अतिथि शिक्षक मिल जाएँगे तो स्थाई भर्ती कैसे निकालेंगे 🤔🤔
शिक्षा मंत्री जी ने तो पलटी मारने में सब को पीछे छोड़ दिया -VT भर्ती निरस्त आदेश को प्रत्याहारीत किया
भर्ती कैलेंड्स पॉइंट 9 के 10 हज़ार पदों पर पलटी मार गए
बजट घोषणा का आज दिनांक तक अता पता नहीं
विशेष- विपक्ष में बीजेपी ने विद्या संबल योजना का 2021 में विरोध किया था फिर माननीय न्यायालय से आरक्षण नहीं देने के कारण पूरी भर्ती रद्द हो गई थी
अब भी कोई रोड मैप नहीं कोई दिशा नहीं
शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहें युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ है और वोट लेने के बाद बहुत बड़ा धोखा
@News18Rajasthan@hemantkumarnews
REET भर्ती के इतिहास पर एक नजर
REET 2011- 20000 पद
2012-30000
2015- 25000
2017-25000
2021-32000
2022-62000
2023-48000
2025-7759 पद इतिहास की सबसे कम पदों पर reet की भर्ती होने जा रही है, अगर अभी भी आप सो रहे हैं तो आपका कुछ नही हो सकता 🙏🙏
#REET_2025#थर्ड_ग्रेड_में_पद_बढ़ाओ
रीट मुख्य भर्ती परीक्षा में पद बहुत कम, लेकिन अभ्यर्थियों की संख्या लाखों में है।
ऐसे में युवा हताश और निराश हो रहे हैं।
सरकार को चाहिए कि वह इस गंभीर मुद्दे को तुरंत संज्ञान में लेकर पदों की संख्या बढ़ाए
✊ बेरोजगारों की मांग जायज़ है।
#थर्ड_ग्रेड_में_पद_बढ़ाओ#Devendra_sharma
एक बार फिर से सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज बुलंद
थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग
मांग को लेकर इस समय इंडिया ट्रेंड कर रहे दो हैशटेग
थर्ड ग्रेड भर्ती में पदों की संख्या 25 हजार से ज्यादा करने की मांग
#3rd_ग्रेड_भर्ती_पद_बढ़ाओ#3rd_ग्रेड_25000_करो #EducationNagari
3rd grade शिक्षक भर्ती को मात्र 6,000 पदों पर आयोजित करना प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों के साथ एक बड़ा मज़ाक है।
👉 जब विभाग में हजारों पद रिक्त हैं और इस परीक्षा में लगभग 20 लाख युवा शामिल होने वाले हैं, तो सरकार द्वारा सिर्फ 6,000 पदों पर भर्ती निकाली जाना युवाओं की उम्मीदों के साथ धोखा है।
हमारी मांग है कि किसी भी सूरत में यह भर्ती 30,000 से कम पदों पर नहीं होनी चाहिए।
हर बार सरकार भर्ती को समय पर आयोजित नहीं कर पाती, और जब करती है तो पदों की संख्या इतनी कम रखती है कि योग्य अभ्यर्थी चयन से वंचित रह जाते हैं।
आने वाले दिनों में इस मुद्दे को लेकर मैं स्वयं सरकार के जिम्मेदार लोगों से मिलूंगा और युवाओं की आवाज़ को मजबूती से रखूंगा।
@BhajanlalBjp
रेलवे अभ्यर्थियों के साथ जल्द न्याय हो
#Railway_Reform
5 माँगें:
1️⃣ Railway Calendar
2️⃣ Group D Vacancy
3️⃣ Waiting List
4️⃣ Exam Centre सुधार
5️⃣ घोटालों पर कार्रवाई
#Railway_Reform
रेलवे में वर्षों बाद भर्ती आई है, पर जब हर साल कैलेंडर जारी होता है तो छात्रों के लिए उसका कोई मतलब नहीं रह जाता। इसके बाद भी परीक्षा तय समय पर नहीं होती .क्या ये छात्रों के साथ धोखा नहीं?
हम चुनावों को लेकर तो इतनी गंभीरता दिखाते हैं, चुनाव की तारीख कभी देरी नहीं होती, पर रेलवे परीक्षा क्यों इस अनदेखी के दायरे में आती है? क्
या छात्रों का भविष्य चुनावों से कम महत्वपूर्ण है?
#Railway_Reform
हमारी 5 माँगे साफ़ हैं:
1- Railway Calendar जारी हो
2- Group D Vacancy बढ़ाई जाए
3- Waiting List घोषित हो
4- Exam Centre पास में दिया जाए
5- धांधली पर सख़्त कार्रवाई हो
भविष्य के साथ मज़ाक अब बर्दाश्त नहीं!
हमारी मेहनत का सम्मान चाहिए, बहाने नहीं।
राजस्थान के मकराना में 1,600 यूनिट रक्त तस्करी का पर्दाफाश करने वाली हेड कांस्टेबल राजकुमारी मीणा को सम्मान देने के बजाय तबादले की सजा दी गई! क्या यही भाजपा का सुशासन और नारी सम्मान है? भजनलाल शर्मा जी, भ्रष्टाचारियों को बचाना और ईमानदारों को दबाना बंद करो!
रेलवे जैसी बड़ी संस्था से लंबे इंतजार के बाद सिर्फ 32,000 पदों पर भर्तियां निकलना लाखों छात्रों के लिए बेहद निराशाजनक है
कृपया रेलवे ग्रुप डी कि कुल भर्ती को कम से कम एक लाख किया जाए..
@AshwiniVaishnaw#RailwayLevel1_1Lakh_PostDo
82 वर्षीय रामनाथ चौधरी, जो नाक से अलगोजा बजाने और अपनी मूछों के लिए प्रसिद्ध हैं, दिन में दो घंटे रियाज़ करते हैं, लेकिन बीजेपी सरकार ने उन्हें अब तक कोई सम्मान नहीं दिया। अलगोजा, राजस्थान का प्रमुख लोक वाद्य यंत्र, को उपेक्षित किया जा रहा है।
राजस्थान में शिक्षकों के 84,000 पद खाली है !
👉 शिक्षामंत्री के क्षेत्र में 21% पद खाली
👉 डिप्टी सीएम के क्षेत्र में 18% पद खाली
👉 पूर्व सीएम वसुंधरा के क्षेत्र में 30% पद खाली
👉 सीएम भजनलाल के क्षेत्र में 14% पद खाली
🔹कुल पद: 2.2 लाख
🔹रिक्त पद: 84,000+
यह आंकड़ा शिक्षा के प्रति सरकार की उदासीनता दिखाता है। #1st_2nd_ग्रेड_पद_बढ़ाओ
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मेरे 5 सवाल:
1. यदि ITI को रेलवे ग्रुप डी और ALP जैसे प्रमुख पदों पर वरीयता नहीं दी जा रही है, तो फिर हजारों ITI कॉलेजों की स्थापना का उद्देश्य क्या है? क्या यह सिर्फ युवाओं से वसूली का एक तरीका बनकर रह गया है?
2. सरकार यह स्वीकार क्यों नहीं करती कि ITI में पढ़ाई कर रहे लाखों युवाओं का भविष्य अंधेरे में है, जब उन्हें रेलवे जैसे बड़े संस्थान में नौकरी पाने के लिए समान अवसर नहीं मिल रहे हैं?
3. ALP और रेलवे लेवल 1 में ITI योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए विशेष प्रावधान क्यों नहीं बनाए गए, जबकि ये कॉलेज युवाओं को तकनीकी कौशल प्रदान करने का दावा करते हैं?
4. क्या सरकार यह मानती है कि ITI के नाम पर चल रहे कॉलेजों का वास्तविक उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है, या फिर यह सिर्फ एक कमीशन आधारित व्यवसाय बन चुका है?
5. सरकार कब और किस योजना के तहत ITI योग्य युवाओं के लिए रेलवे में उपयुक्त अवसर प्रदान करने के लिए कदम उठाएगी, ताकि वे अपने कौशल का सही उपयोग कर सकें और भविष्य में रोजगार पा सकें?
@AshwiniVaishnaw@RailMinIndia@narendramodi
#Iti_Qualification_In_GroupD