बिहार में नये मंत्रीमंडल के गठन के उपरांत महागठबंधन सरकार #रोज़गार के मुद्दे पर सकारात्मक पहल लेगी! बड़ी संख्या में रोज़गार की घोषणा होनी है!
कैबिनेट गठन के उपरांत लंबित बहालियों के मुद्दों को लेकर संबंधित विभागों और मंत्रियों से मुलाक़ात कर इसकी समाधान की कोशिश की जायेगी!
#BSSC से बहाल हुए पंचायत सचिवों और राजस्व कर्मचारियों को पिछली सरकार ने उनके गृह जिले से 400-500 किमी दूर नियुक्ति दी है। यहाँ तक कि महिलाओं और विकलांग अभ्यर्थियों को भी। यह अतार्किक है।
मंत्रीमंडल गठित होने के बाद इन्हें गृह जिले या निकट जिले में करवाने का प्रयास किया जाएगा।