ग्राम पंचायत सौडा निवासी श्री जीवन सिंह राणा जी की सुपुत्री के विवाह समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित रात्रि माता की चौकी में सम्मिलित होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। राणा परिवार को इस मांगलिक अवसर की हार्दिक शुभकामनाएं ।। #Uttarakhand#CulturalTraditions#Blessing
1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाली वीरांगना ऊदा देवी को उनकी शहादत दिवस पर शत्-शत् नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
#raipurkguruji#raipurvidhansabha#udadevi
नेहरू कॉलोनी रिस्पना नगर में आयोजित छठ पूजा के पावन अवसर पर माननीय @harishrawatcmuk जी एवं अनेक विद्वान और प्रबुद्ध जनों के साथ सम्मिलित होकर सभी से आत्मीय भेंट हुई और लोक आस्था, श्रद्धा एवं सांस्कृतिक एकता के इस पर्व का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
#raipurkguruji
ग्राम पंचायत सौड़ा निवासी श्री जीवन सिंह राणा जी की सुपुत्री के शुभ बांद समारोह में सम्मिलित होकर नवदंपति को सुखद एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस शुभ अवसर पर समस्त राणा परिवार को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
#raipurkguruji#raipurvidhansabha#Uttarakhand
बिन्दुखत्ता, बागजाला, सुल्ताननगरी, दानीबंगर, मानपुर, प्रतापपुर और खोलियाबंगर सहित तमाम गांवों को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने की मांग के साथ इंडिया गठबंधन, कांग्रेस, भाकपा (माले), किसान महासभा, पूर्व सैनिकों और स्थानीय जनता द्वारा मुख्यमंत्री आवास कूच।#raipurkguruji
वर्षों से मूलभूत सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित बिन्दुखत्ता, बागजाला, सुल्ताननगरी, दानीबंगर, मानपुर, प्रतापपुर और खोलियाबंगर समेत तमाम गांवों को 'राजस्व गांव' का दर्जा दिलाने की मांग के लिए सीएम आवास घेराव।
#raipurkguruji#RevenueVillage#Bindukhatta#Bagjala
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री श्री @harishrawatcmuk जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री @KaranMahara_INC जी, पूर्व विधायक श्री राजकुमार जी, पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा जी और महानगर अध्यक्ष श्री जसविंदर सिंह गोगी जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
#Uttarakhand#Raipur
आज रायपुर विधानसभा के अंतर्गत एमडीडीए, डालनवाला वार्ड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री प्रवीण त्यागी 'टीटू प्रधान' जी द्वारा माँ भगवती के जागरण का आयोजन किया गया।
सौंग घाटी क्षेत्रवासियों के हक और अधिकारों की लड़ाई में आज मैं भी उनके साथ इस जनआंदोलन में शामिल हुआ। 12 नवंबर से हिलासवाली (देहरादून) और सौंदणा (टिहरी गढ़वाल) में किसान और स्थानीय ग्रामीण अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। #raipurkguruji#SongDam
सौंग घाटी क्षेत्रवासियों के हक और अधिकारों की इस लड़ाई में रायपुर सदैव आपके साथ खड़ा है। प्रभावित किसानों और ग्रामीणों की 15 सूत्रीय मांगों को पूरा करना सरकार की जिम्मेदारी है। विकास तभी सार्थक है, जब उसमें स्थानीय लोगों के हितों, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर आइए, मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें। मधुमेह एक ऐसी स्वास्थ्य चुनौती है, जिसके प्रति समय रहते जागरूकता, नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से बेहतर नियंत्रण संभव है।