भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु भाजपा ‘सहयोग सेल’ के अंतर्गत आज प्रदेश कार्यालय, भोपाल में प्रदेश सरकार में मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत जी एवं भाजपा प्रदेश मंत्री श्री @BJPRajendraS जी ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
जय जगन्नाथ 🙏🚩
भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी, वीर बलभद्र जी एवं माता सुभद्रा जी की यह दिव्य रथ यात्रा हमें आस्था, सेवा, समर्पण, समानता और लोकमंगल के पथ पर चलते हुए अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आत्मसात करने की प्रेरणा देती है।
इस शुभ अवसर पर प्रभु श्री जगन्नाथ जी से प्रार्थना है कि उनका पावन आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल का वास हो।
ग्रामीण विकास को नई रफ्तार दे रही मोदी सरकार।
विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम' के माध्यम से रोजगार, पारदर्शिता और किसानों की सुविधा के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था हो रही मजबूत।
विश्व के चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल हुआ भारत...
हरियाणा के जींद में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने जींद से सोनीपत के लिए देश की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
#HydrogenTrain
वोटबैंक की राजनीति के लिए अदालतों का अपमान करने से भी पीछे नहीं हटती कांग्रेस!
तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस कातिलों को भी मासूम साबित करने में जुट जाती है। दिल्ली दंगों के दोषी ताहिर हुसैन के पक्ष में कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी न सिर्फ न्यायपालिका का अपमान है, बल्कि बिना सबूत अदालतों पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाना उसकी पुरानी राजनीति रही है।
आम आदमी पार्टी भी ताहिर हुसैन को टिकट देकर अपना रुख दिखा चुकी है।
पाप-गठबंधन वालों, कान खोलकर सुन लो...
देश की जनता न्याय, कानून और संविधान के साथ खड़ी है, वोटबैंक की राजनीति करने वालों के साथ नहीं। ❌
संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश जी ने सत्र के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए हैं।
लेकिन मैं विनम्रता और दृढ़ता से कांग्रेस पार्टी से एक प्रश्न पूछना चाहता हूं कि आप ‘फ्लोर ऑफ द हाउस’ पर यह आरोप लगा रहे हैं कि इंडी गठबंधन के दलों में तोड़फोड़ हो रही है। मेरा सीधा सवाल है कि क्या इंडी गठबंधन का औपचारिक अस्तित्व है?
क्या लोकसभा और राज्यसभा में आपने लोकसभा अध्यक्ष तथा राज्यसभा के सभापति को लिखित रूप में यह सूचित किया है कि कौन-कौन से दल इंडी गठबंधन के सदस्य हैं और उन सभी दलों ने मिलकर किस नेता को गठबंधन का नेता चुना है?
यदि ऐसा नहीं है, तो जिस गठबंधन का औपचारिक अस्तित्व ही स्पष्ट नहीं है, उसके विखंडन का आरोप दूसरों पर लगाकर अपनी नाकामियों को छिपाने का असफल प्रयास मत कीजिए।
आज इंडी गठबंधन की स्थिति यह है कि एक दल को दूसरे दल पर भरोसा नहीं है, यहां तक कि उनके सांसदों को भी एक-दूसरे पर विश्वास नहीं रह गया है। मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी को आत्मावलोकन करना चाहिए।
आज जयराम रमेश जी अपनी बौद्धिकता का आवरण जितना भी फैला लें, वह राहुल गांधी जी की अक्षमता और अकुशलता को नहीं ढक सकते।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी के नेतृत्व में देश जिस कुशलता और गति से आगे बढ़ रहा है, उसका स्वागत कीजिए। संसद में जिन मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा करनी है, उन पर चर्चा कीजिए।
- डॉ. @SudhanshuTrived
टेक्सटाइल एवं गारमेंट्स सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ता मध्यप्रदेश सभी निवेशकों का हार्दिक स्वागत करता है...
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित "BHARAT TEX 2026" में देश के टेक्सटाइल सेक्टर के प्रमुख उद्योगपतियों से आज संवाद किया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के साथ MoU हुए।
मध्यप्रदेश को लगभग ₹1,592 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनके माध्यम से 15,700 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। आयोजन में माननीय केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
हमारी इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली पॉलिसी, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर, कच्चे माल की भरपूर उपलब्धता और कुशल मानव संसाधन के बल पर प्रदेश कपड़ा उत्पादन, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को नई गति दे रहा है।
#BharatTex2026
निवेशकों की पहली प्राथमिकता मध्यप्रदेश...
आज नई दिल्ली में दूसरे बड़े आयोजन 'Interactive Session on Investment Opportunities in Madhya Pradesh' में ₹18,601 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इस निवेश से 11,900 रोजगार सृजित होंगे। इस अवसर पर रक्षा, डेटा सेंटर, आईटी, एआई, सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए MoU हुए।
मप्र निवेशकों के लिए आकर्षक नीति, उत्कृष्ट अधोसंरचना, त्वरित सेवा और सुरक्षित वातावरण के साथ पूरी प्रतिबद्धता से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश नई औद्योगिक छलांग के लिए तैयार है।
#InvestMP #InvestInMP
आज भारत को पहली हाइड्रोजन ट्रेन मिलने का सपना साकार होने जा रहा है। यह आत्मनिर्भर भारत और सतत विकास की दिशा में एक बहुत बड़ा दिन है। मैं इससे जुड़े सभी लोगों को बहुत बधाई देता हूं।
प्रभूतं कार्यमल्पं वा यन्नरः कर्तुमिच्छति।
सर्वारम्भेण तत् कार्यं सिंहादेकं प्रचक्षते।।
टेक्सटाइल एवं गारमेंट्स क्षेत्र में मध्यप्रदेश निवेश और रोजगार का सशक्त एवं विश्वसनीय केंद्र बनकर उभर रहा है।
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स-2026 में मध्यप्रदेश को ₹1,592 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे 15,700 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
निरंतर सौगातों के साथ प्रगति के पथ पर अग्रसर मध्यप्रदेश।
आज टीकमगढ़ में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन के वर्चुअल शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता करूँगा। इस अवसर पर ₹189 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा।
#AmritBharatStation
मध्य प्रदेश में बढ़ते निवेश के साथ बढ़ रहे हैं रोजगार के अवसर...
कल नई दिल्ली में आयोजित 'Interactive Session on Investment Opportunities in Madhya Pradesh' में मध्यप्रदेश को ₹18,601 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनसे लगभग 11,900 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
विरासत को संजोते हुए यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएँ देने की दिशा में भारतीय रेलवे तेजी से बदल रहा है।
आज प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत 20 राज्यों के 75 पुनर्विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। लगभग ₹1,570 करोड़ की लागत से विकसित इन स्टेशनों में आधुनिक सुविधाओं के साथ स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक वास्तुकला की सुंदर झलक देखने को मिलती है। यही है "विरासत भी, विकास भी" का साकार रूप।
बेहतर यात्री सुविधाएँ, दिव्यांगजन के लिए सुगम पहुँच, मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक बुनियादी ढाँचे से सुसज्जित ये स्टेशन अब केवल यात्रा के केंद्र नहीं, बल्कि विकास, पर्यटन और क्षेत्रीय प्रगति के नए द्वार बन रहे हैं।
नया भारत, एक-एक स्टेशन के माध्यम से विकास की नई कहानी लिख रहा है। 🇮🇳