From physical wellness to inner peace, yoga enriches every aspect of life. Delighted to join this year’s celebrations in Kolkata. https://t.co/75UZECw8JR
JSSC-CGL परीक्षा में अभ्यर्थियों से 20 लाख रुपये लेकर पेपर लीक कराने की पुष्टि अब सीआईडी ने भी कर दी है।
भारतीय जनता पार्टी ने शुरू से ही इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर सीटों की खरीद-फरोख्त की आशंका जताई थी, लेकिन मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी ने हरसंभव प्रयास कर पेपर लीक और पैसों के लेन-देन को छिपाने की कोशिश की।
लाखों छात्रों के लगातार संघर्ष और माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद अब अंततः उसी सीआईडी को पेपर लीक मामले के भेद उजागर करने पड़ रहे हैं, जो अब तक इससे इनकार कर रही थी।
हालांकि कारवाई के नाम पर अब तक सिर्फ आईआरबी के आरोपी जवानों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इस षड्यंत्र की जड़ें मुख्यमंत्री कार्यालय तक जुड़ी हुई हैं। राज्य सरकार तुरंत JSSC-CGL मामले की सीबीआई जांच का आदेश दे, ताकि हमारे झारखंड के गरीब, बेरोजगार युवाओं के भविष्य का सौदा करने वालों को सख्त सजा मिल सके।
@BJP4India@narendramodi@JPNadda@AmitShah@blsanthosh@BJP4Jharkhand
खुशी, गर्व, साहस के रंग
धैर्य, विवेक , सहानुभूति के रंग
ज्ञान, शांति, अध्यात्म के रंग
इन रंगों के इंद्रधनुष 🌈 से जीवन सजायें
आज माँ भारती के रंग में हम रंग जायें
🟠⚪️🟢
होली की शुभकामनाएँ 💐🙏🏽
Happy Holi 💐🌈
झारखंडियो को शुरू से ही दबाया गया उनपे गोलियां और लाठियां बरसा कर डराया गया है, लेकिन इतने यातना सहने के बाद भी झारखण्डी कभी झुका नही, हुल आंदोलन से लेकर उलगुलान और फिर झारखंड अलग राज्य आंदोलन तक हम झारखंडियो ने शोषण,अन्याय करने वाले गिरोह से डट कर सामना किया है और सत्ता के शीर्ष पर बैठे सरकारों को झुकने के लिए मजबूर किया है,कल हुए लाठी चार्ज ने भी उसी उपनिवेशिक, शोषणकारी और न्याय के हक़ के लिए उठाई गई आवाज़ को दबाने वाली मनोवृति को जगजाहिर किया है,एक और उलगुलान समय की मांग है।
ये क्या हुआ ❓
*𝐓𝐞𝐫𝐦𝐬 & 𝐂𝐨𝐧𝐝𝐢𝐭𝐢𝐨𝐧𝐬 𝐀𝐩𝐩𝐥𝐢𝐞𝐝
झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने अपने चुनावी वादों में यह साफ कहा था कि झारखंड की हर माता व बहन को बिना फॉर्म, बिना लाइन, बिना पूछताछ और कानूनी पेंच के दिसंबर महीने से 2500/- की राशि उनके खाते में पहुंच जाएगी।
लेकिन यह क्या है ❓
इस बार मधुपुर में परिवर्तन तय है।
आज मधुपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री गंगा नारायण सिंह की नामांकन सभा के दौरान उपस्थित जनसैलाब ने भाजपा की प्रचंड जीत का संकेत दे दिया।
झारखंड की जनता बदलाव चाहती है और मधुपुर में उमड़ा यह जनसैलाब ना सिर्फ सत्ता, बल्कि पूरी व्यवस्था में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा।
प्रिय जामताड़ा के सम्मानित नागरिकों,
आप सबको सादर आमंत्रित करते हुए हर्ष हो रहा है कि दिनांक 28 अक्टूबर, दिन सोमवार, को सुबह 10 बजे, जामताड़ा की पवित्र भूमि पर आपके बीच भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी के रूप में मैं सीता मुर्मू सोरेन अपने नामांकन दाखिल करने जा रही हूं ।
यह चुनाव केवल राजनीति नहीं, बल्कि हमारे जामताड़ा क्षेत्र, हमारे बच्चों, और हमारे भविष्य का निर्धारण करने का एक ऐतिहासिक अवसर है। यह समय है जब हम अपने जामताड़ा के समृद्ध और सुरक्षित भविष्य की नींव रख सकते हैं। आपके स्नेह और समर्थन से इस परिवर्तन की यात्रा को और मजबूत बनाया जा सकता है।
आपका एक कदम हमारे सपनों के जामताड़ा की ओर बढ़ने में मील का पत्थर साबित होगा। आइए, भाजपा के इस संकल्प में मेरा साथ दीजिए और इस नामांकन सभा में आकर मुझे अपना आशीर्वाद दीजिए।
स्थान: जामताड़ा
समय: सुबह 10 बजे,
दिनांक: 28 अक्टूबर, सोमवार
आपका साथ हमारे संकल्प को और मजबूत करेगा। इस अवसर पर हम सब साथ मिलकर जामताड़ा के उज्जवल भविष्य की राह तैयार करें।
आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
साथ चलें, हमारे इस परिवर्तन के संकल्प में!
धन्यवाद,
आपकी अपनी,
सीता मुर्मू सोरेन
@BJP4India@BJP4Jharkhand@narendramodi@AmitShah@himantabiswa@ChouhanShivraj@yourBabulal@nishikant_dubey@amarbauri
#नामांकन #sitasmurmusoren #भाजपा #जामताड़ा_विधानसभा #सीता_सोरेन