@flipkartsupport@Flipkart 3 week ago I ordered an bad matters that delivery is define to delever at 12 agust but daily basis date expand and now without delevery of product they tell product is delevered and under process to to return
UP में कानून की खुलेआम धज्जियां!
वीडियो लखनऊ के मुख्यमंत्री आवास, लोहिया पथ, अन्य महत्वपूर्ण स्थानों के.
विधिविरुद्ध लगाए पोस्टर, बैनर. चुप है प्रशासन!
@azadadhikarsena की मांग
तत्काल लें संज्ञान, FIR, वसूली सहित नियमानुसार कार्यवाही
@UPGovt@CMOfficeUP@lkopolice@Uppolice
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा डीजीपी पद की नियुक्ति के लिए पारित किया जा रहा डीजीपी, यूपी चयन और नियुक्ति नियमावली 2024 तमाम कारणों से सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है.
@azadadhikarsena इस नियमावली को चुनौती देगी
@UPGovt@Uppolice@dgpup@CMOfficeUP@homeupgov
मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा पीड़ित किसानों को कार्यवाही का आश्वासन
कंकरखेड़ा के जेवरी गांव के दलित पीड़ित किसानों ने आज आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर से सर्किट हाउस, मेरठ पर मुलाकात की.
उन्होंने मंत्री को बताया कि स्थानीय भूमाफिया बलपूर्वक किसानों के खेतों पर कब्जा करके इन्हें भगा रहे हैं. साथ ही इन लोगों ने किसानों के लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए इन्हें जान से मारने की धमकी दी है.
देवेंद्र सिंह ने मंत्री को कंकरखेड़ा में 1500 एकड़ सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामले से भी अवगत कराया. मंत्री ने मामले में पूरी कार्यवाही का आश्वासन दिया.
इस दौरान मेरठ पुलिस ने किसानों को मंत्री से नहीं मिलने देने का पूरा प्रयास किया.
इसके अलावा पीड़ित किसानों ने आज मेरठ कमिश्नर जे सेल्वा कुमारी से भी मुलाकात की, जिन्होंने मामले में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया.
देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पीड़ित किसान पिछले कई दिनों से चौधरी चरण सिंह पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन पर हैं किंतु प्रशासन द्वारा अब तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई है.
आंदोलनरत लोगों में सीताराम, रघुवर दयाल, विमला रानी, विमलेश देवी, सोना देवी आदि शामिल हैं.
डॉ नूतन ठाकुर
प्रवक्ता
आजाद अधिकार सेना @meerutpolice @igrangemeerut @homeupgov @ChiefSecy_UP @UPGovt@narendramodi@HMOIndia
@upadhyayabhii जब सब एक दिन लूट ही जाना है,
तो क्यों ना उसे लुटाने का आनंद लिया जाए!
प्रिय अभिषेक जी मेने आपसे ज्यादा निर्भीक और सच का उत्साहवर्धन करने वाले कम ही इंसान देखे है आप संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है.
आपका अनुज
आदरणीय प्रशांत कुमार जी
डीजीपी, यूपी
आपको मेल भी कर रहा हूं और ओपेन फोरम पर लिख भी रहा हूं कि पिछले दो दिनों से लगातार मेरे फोन कॉल्स को डिस्टर्ब किया जा रहा है। मुझे इस बात कि अंदेशा है कि कुछ सस्ते जेम्स बॉंड अपने आकाओं का हुक्म बजाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। अब ये जांच आप कीजिए कि कहीं जेम्स बॉंड की ये पायरेटेड कॉपी आपके महकमें में ही तो नही बैठी है!!!
सो अपयश को ही "यश" समझने वाले उन सस्ते जेम्स बांडों को बता दीजिए कि मेरा फोन हैक करवाने की कोशिश न करें। उनसे कह दीजिए कि जनभावना और न्याय के मानदंडों के सामने अपयश की हर शाख को झुकना ही पड़ता है। ये इतिहास का शाश्वत सत्य है जिसे दुनिया की कोई ताकत बदल नही सकती है।
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर लिख गए हैं-
"कह दो उनसे झुके अगर तो जग मे "यश" पाएंगे
अड़े रहे अगर तो ऐरावत पत्तों से बह जाऐंगे!!"
सो इन सस्ते जेम्स बांडों को ये भी बता दीजिएगा कि मेरे फोन, व्हाट्सअप या फिर टेलीग्राम में उन्हें कुछ नही मिलेगा। बड़ी बात यही है कि ऐसा कुछ है ही नही, जिसे मुझे छिपाकर रिपोर्ट करना पड़े। यहां तो सब कुछ खुल्लम-खुल्ला है। सिर्फ रिपोर्ट करने का साहस भर होना चाहिए। उनसे कहिएगा कि फोन हैक करना, मूवमेंट ट्रैक करना, इंटरनेट के जरिए इंट्रूजन करना, 'काम' आउटसोर्स करना, ये सब बेहद ही बासी और रद्दी तरीके हो चुके हैं और दुनिया इनसे बहुत आगे बढ़ चुकी है।
मैने आर्मीनिया-अज़रबैजान के वॉर ज़ोन से लेकर, रूस-यूक्रेन व इजरायल हमास के वॉर जोन और सीरिया के Conflict zone तक से रिपोर्टिंग की है। इसलिए "सेफ कम्युनिकेशन" क्या होता है, इसकी जितनी जानकारी मुझे है, उतनी किसी अमिताभ के यश को भी नही होगी। मैं दीवार फिल्म के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के रूस-यूक्रेन इजरायल और सीरिया तक फैले यश की बात कर रहा हूं। कृपया संदर्भों की प्रासंगिकता को बनाए रखें।
महान रूसी लेखक लियो टॉल्स्टॉय अपनी महान कृति "युद्ध और शांति" में लिखते हैं कि "सभी योद्धाओं में सबसे शक्तिशाली ये दो हैं - समय और धैर्य।" सो मेरे पास समय भी है और धैर्य भी। इसलिए प्रतीकात्मक भाषा में लिख रहा हूं कि महाभारत के इस युद्ध में उधर बैठे अहंकार के कुरू वंश के सत्तासीन महारथियों को बता दीजिएगा कि नीति से न भटकें। समय सबका आता है। उनका भी आएगा। जब अनीति रावण और दुर्योधन की नही चली तो वक्त की रेजगारी में खनखनाते चंद लम्हों की बादशाहत के इन फुटकर सिक्कों की क्या चलेगी?
गंभीर आरोपों की मेघमाला से घिरी आपकी पुलिस के बस में एफआईआर करना और गिरफ्तारी करना भर है। वो कीजिए। जमकर कीजिए। राई रत्ती की परवाह नही है। पर उससे आगे जाने की कोशिश न की जाए।
मशहूर लेखिका जेन ऑस्टिन अपनी महान कृति "प्राइड एंड प्रीजूडिस" में लिखती हैं कि "मेरे अंदर एक ज़िद है कि मैं कभी भी दूसरों की इच्छा से डरना बर्दाश्त नहीं कर सकती। मुझे डराने की हर कोशिश पर मेरी हिम्मत हमेशा बढ़ जाती है।"
सो मैं ये स्पष्ट कर दू्ं कि इस तरह की सस्ती कोशिशें मेरे भीतर के निर्भयत्व को अमरत्व देती जा रही हैं।
आप आज डीजीपी हैं। कल नही रहेंगे। आप रिटायर होंगे। कल कोई और आपकी जगह लेगा। आज जो केवल अपने पद द्वारा अर्जित यश को अमित यानि अमिट मानकर स्वयं को शहंशाह फिल्म का अमिताभ समझ कर बैठे हैं, वक्त तो एक रोज उनके भी इस कथित यश का पूरा हिसाब कर देगा। वक्त से शक्तिशाली और कुछ नही होता, प्रशांत जी।
सो अपने समय की थोड़ी निष्पक्ष और न्यायशील स्मृति छोड़कर रिटायर होइएगा। फिर लिख रहा हूं कि ये मेरी न तो शिकायत है और न ही कोई प्रार्थना। ये सिर्फ एक संदेश है जो मेरा नही बल्कि वक्त का संदेश है। बाकी कानून के दायरे में आने वाली मेरी हर जांच करा लीजिएगा।
हजरतगंज कोतवाली के जिन प्रभारी विक्रम सिंह ने मेरे खिलाफ फॉरेन फंडिग से काम करने और विदेशी ताकतों के साथ मिलकर योगी सरकार के खिलाफ साजिश करने की रिपोर्ट दर्ज की है, उन्हें भेज दीजिएगा, मेरे सारे खाते की जांच कर लेंगे और ये भी जांच कर लेंगे कि इस फॉरेन फंडिग से मैने अपनी मां के नाम अयोध्या में कोई ज़मीन तो नही खरीदी है!!!!!
सादर
अभिषेक
@dgpup
@PANKAJPARASHAR_@myogiadityanath@myogioffice इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। ये जाम पिछले कई सालों से लग रहा है। @OfficialGNIDA के CEO को कोई फर्क नहीं पड़ता है। ना ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो है, ना बस सेवा है और ना ही सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था। हर चुनाव में वादे और रिकॉर्ड वोट..बदले में कोई इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं
माननीय मुख्यमंत्री जी🙏
ये ग्रेटर नोएडा वेस्ट का हाल है। आधी रात तक ट्रैफिक जाम लगता है। यह कोई विशेष दिन की परेशानी नहीं है। रोज़मर्रा का हाल है। लाखों लोग ज़हमत झेल रहे हैं।
समाधान संभव है, लेकिन अफसर और जनप्रतिनिधि सुनें तो…
@myogiadityanath@myogioffice
मेरठ से BJP विधायक व मंत्री सोमेंद्र तोमर पर गुंडागर्दी, एक्स आर्मी के प्लॉटों पर अवैध कब्जा करने व धमकाने के गंभीर आरोप
https://t.co/JgXnW3fo2M
@azadadhikarsena की मांग- तत्काल उच्चस्तरीय जांच, सही पाने पर FIR, मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी
@CMOfficeUP@UPGovt@Uppolice@dgpup