केंद्र में एक बार फिर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनेगी. उत्तर प्रदेश और बिहार इस चुनाव में अहम भूमिका निभायेंगे. देश एक कुशल नेतृत्व में विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है. उक्त बातें उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहीं.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि सवर्णों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण को पीएम मोदी के मजबूत इरादों का प्रतीक है. परिवार के सदस्यों की संख्या बढ़ती है, जो बंटवारे के कारण जमीन की हिस्सेदारी कम होती है. ऐसे में 90 प्रतिशत सवर्ण जाति के लोगों के पास पांच एकड़ से कम जमीन है.
जापान की तर्ज पर भारत में भी बुलेट ट्रेनों का रोमां��� नए दौर में पहुंच गया है। मुंबई-अहमदाबाद की तर्ज पर देश के अन्य 12 रूटों पर बुलेट ट्रेन चलाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। इसमें पटना-प्रयागराज रूट भी शामिल है।
भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया है। प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कीर्ति आजाद ने उन्हें राजनीतिक ठग बताया है। उन्होंने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में युवाओं को झांसा देने वाली जुमलेबाजी अब नकारा साबित होगी।
रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि भाजपा मुगालते में है। इस बार दिल्ली का रास्ता बिहार और यूपी से होकर गुजरेगा। चुनाव बाद दिल्ली में दो तिहाई बहुमत से महागठबंधन की सरकार बनेगी।
उपेंद्र कुशवाहा ने उपमुख्यमंत्री को चुनौती दी है. साथ ही उन्होंने केंद्र में महागठबंधन की सरकार बहुमत से बनाने का दावा किया. जानकारी के मुताबिक, उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर उनमें हिम्मत है, तो लोकसभा का चुनाव लड़ें
पुलिस अफसरों से लेकर जवानों तक की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ऐसा किया गया है। अब विशेष परिस्थिति में ही किसी को छुट्टी दी जाएगी। डीजीपी केएस द्विवेदी ने इसका आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश जवान से लेकर डीजी रैंक तक के अफसरों पर लागू होगा।
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में ओबीसी जाति को 27 फीसद आरक्षण नहीं मिलेगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के पास विचारधीन नहीं है। ओ��ीसी को 14 फीसद आरक्षण ही मिलेगा।
ये पुलिस इंस्पेक्टर कभी दूसरों को गलत करने के लिए पकड़ते थे। लेकिन रविवार को इंस्पेक्टर साहब खुद फंस गए। मधुबनी जिले के खजौली अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर शिव कुमार को निगरानी विभाग की धावा दल ने रविवार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को आयोजित लोकसंवाद कार्यक्रम के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में भी सवर्ण आरक्षण लागू होगा. उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आरक्षण देने के लिए बिहार में भी सवर्ण आरक्षण लागू किया जायेगा. स��वैधानिक प्रावधान हो गया है |