यहां आपको मिलेगी खबरों की स्पष्टता और ईमानदारी. पुरानी पत्रकारिता के उसूलों वाला एक डिजिटल मंच.. News Leader-जहां सच सबसे तेज सुनाई देता है. जुड़िए हमारे साथ...
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा में हुई 17 वर्षीय सूर्य प्रताप चौहान की हत्या के मामले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान सामने आया है. धीरेंद्र शास्त्री ने इस घटना को एक नए तरीके का 'जिहाद' करार दिया है.
गुजरात के राजकोट में मीडिया को संबोधित करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि देश में थूक जिहाद, मूत्र जिहाद, लैंड जिहाद और लव जिहाद के बाद अब एक और नया जिहाद शुरू हुआ है, जिसे उन्होंने 'फ्रेंड जिहाद' या 'दोस्ती जिहाद' का नाम दिया है. उन्होंने दावा किया कि गाजियाबाद में सूर्य के साथ जो घटना हुई, वह इसी दोस्ती जिहाद का हिस्सा थी.
#NewsLeader
Dhirendra Krishna Shastri | Bageshwar Dham | Surya Murder Case | Ghaziabad | Friendship Jihad | Love Jihad | Rajkot | Khora Colony Murder
INDIA ब्लॉक में बड़ा हलचल! कल दिल्ली में होने वाली अहम मीटिंग में सपा प्रमुख अखिलेश यादव होंगे शामिल...
कल सुबह लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना होंगे अखिलेश यादव. उनके साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी शामिल होंगे.
दोपहर 12 बजे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब दिल्ली में होगी INDIA ब्लॉक की महत्वपूर्ण बैठक.
#INDIABloc #AkhileshYadav
@yadavakhilesh #newsleader
BREAKING NEWS | उत्तराखंड से बड़ी खबर
टिहरी गढ़वाल के कौड़ियाला के पास एक स्थानीय बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. इस हादसे के वक्त बस में कुल 39 यात्री सवार थे, जिनमें से 8 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि अन्य सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.
टिहरी गढ़वाल के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ब्रजेश भट्ट ने इस दुर्घटना की आधिकारिक पुष्टि की है. घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग, स्थानीय पुलिस, 108 एम्बुलेंस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया.
यह बस ऋषिकेश की ओर जा रही थी और शुरुआती जांच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि हादसा बस के ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ है. घायलों को तुरंत आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.
@uttarakhandcops@TehriGarhwalPol #NewsLeader
"जिस युग में पुलिस ही अपराधी बन जाए वही कलयुग है"
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर निशाना साधा है. सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा - जिस युग में पुलिस ही अपराधी बन जाए वही कलयुग है. भाजपा किसी की सगी नहीं है. न्याय कहे आज का नहीं चाहिए भाजपा...
@yadavakhilesh@samajwadiparty@Uppolice@myogiadityanath #newsleader
उत्तराखंड तक पहुंची दिल्ली अग्निकांड की आंच!
मालवीय नगर में हुई आग की घटना में उत्तराखंड के निवासी केशव नेगी की गिरफ्तारी को लेकर सूबे की सियासत गरमा गई है. इस संवेदनशील मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और गढ़वाल के सांसद अनिल बलूनी ने दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक की है.
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस मुलाकात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दोनों सांसदों ने दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों से इस पूरे मामले की निष्पक्ष, गहन और पूरी तरह पारदर्शी जांचकराने की पुरजोर मांग की है.
सांसदों ने पुलिस प्रशासन के सामने स्पष्ट रुख रखा है कि जांच ऐसी होनी चाहिए जिससे सच पूरी तरह सामने आ सके और यह सुनिश्चित हो सके कि किसी भी बेकसूर व्यक्ति के साथ कोई अन्याय न हो.
@tsrawatbjp@anil_baluni@DelhiPolice | Delhi Malviya Nagar Fire | #NewsLeader
BREAKING NEWS | उत्तराखंड से बड़ी खबर
टिहरी गढ़वाल के कौड़ियाला के पास एक स्थानीय बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. इस हादसे के वक्त बस में कुल 39 यात्री सवार थे, जिनमें से 8 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि अन्य सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.
टिहरी गढ़वाल के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ब्रजेश भट्ट ने इस दुर्घटना की आधिकारिक पुष्टि की है. घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग, स्थानीय पुलिस, 108 एम्बुलेंस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया.
यह बस ऋषिकेश की ओर जा रही थी और शुरुआती जांच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि हादसा बस के ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ है. घायलों को तुरंत आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.
@uttarakhandcops@TehriGarhwalPol #NewsLeader
बंगाल के मुर्शिदाबाद में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
गैर कानूनी तरीके से बॉर्डर पार करने की कोशिश नाकाम
पुलिस ने एक ही परिवार के 5 सदस्य को अरेस्ट किया
#NewsLeader#BSF | @WBPolice
'पेपर लीक' का झांसा देकर ₹2000 की वसूली, टेलीग्राम पर ऐसे चल रहा था छात्रों को ठगने का खेल
यूपी STF ने लखनऊ से एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो टेलीग्राम पर 'पेपर लीक' के नाम से फर्जी चैनल चलाकर छात्रों से ठगी करता था. आरोपी परीक्षा से एक दिन पहले प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका देने का झांसा देकर हर छात्र से करीब 2 हजार रुपये वसूलता था.
#NewsLeader | @lkopolice
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक प्रेस वार्ता के दौरान यह दावा किया है कि अमेरिका के पास दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक तेल, प्राकृतिक गैस, कोयला और अन्य ऊर्जा संसाधन मौजूद हैं.
#NewsLeader#Trump
दिल्ली में हुए 6 जून 2026 को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा.
पार्टी की तरफ से इस बड़े विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया गया है.
#NewsLeader#neetexam2026#CockroachJantaParty@abhijeet_dipke
कई परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों के खिलाफ जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन के बाद, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के सामने एक बेहद सख्त मांग रख दी है.
पार्टी के प्रवक्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार अगले 7 दिनों के भीतर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उनके पद से बर्खास्त नहीं करती है, तो पूरे देश में एक नया और इससे भी बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा.
@Cockroachisback #CockroachJantaParty @abhijeet_dipke #NewsLeader @dpradhanbjp
'2047 तक विश्राम करो,विकसित भारत बनने के बाद आओ मैदान में'
लखनऊ : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- INDI गठबंधन का भविष्य अंधकार में है, वो बैठक करें या ना करें, उनकी पराजय सुनिश्चित है क्योंकि वो जनहित में नहीं बल्कि स्वयं के हित में इस प्रकार की बैठकें करते हैं और भाजपा का विरोध करते हैं.
#NewsLeader | @kpmaurya1
जन्मदिन पर पियानो बजाकर पिता प्रतीक यादव को याद करती दिखी बेटी
अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया.जिसमें दिवंगत प्रतीक यादव के जन्मदिन पर उनकी बेटी पद्मजा यादव ने पिता द्वारा दिए गए पियानो पर 'हैप्पी बर्थडे' की धुन बजाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
#NewsLeader #PrateekYadav | @aparnabisht7
हरियाणा सरकार से जुड़े फंड घोटाले पर एक्शन
CBI ने चंडीगढ़, पंचकूला, दिल्ली-NCR में छापेमारी की
सरकारी खातों में कथित गबन, फर्जी दस्तावेजों का है मामला
शेल कंपनियों और आरोपियों के नेटवर्क की पड़ताल जारी
#NewsLeader
दिल्ली: शाहदरा के गांधी नगर पुलिस स्टेशन इलाके में नेहरू गली ट्रैफिक लाइट के पास दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी.जिसके बाद आग पर काबू पाया गया.
#NewsLeader | @DelhiPolice
मांस खाने से मना करने को लेकर हिंदू युवक पर मुस्लिम बाप-बेटे का हमला!
हापुड़, उत्तर प्रदेश : शराब पार्टी के दौरान मांस खाने से इनकार करने पर एक हिंदू युवक के साथ मुस्लिम बाप-बेटे (नौशाद और उसके पुत्र) द्वारा मारपीट करने का यह मामला सामने आया है.
#NewsLeader | @hapurpolice
मां पर किया चाकू से हमला फिर बेटे ने कूद कर दी जान!
ग्रेटर नोएडा,उत्तर प्रदेश : एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय युवक ने अपनी मां पर चाकू से हमला कर दिया. फिर उसने फ्लैट से छलांग लगा दी.इसके बाद युवक की मौत हो गई.
#NewsLeader | @noidapolice