FCRA Amendment 2026: ईसाई संगठन क्यूँ हैं परेशान? क्या मदरसों, और मुस्लिम इदारे भी आएंगे FCRA की चपेट में..? विदेशी फंडिंग, ईसाई संगठनों की आपत्तियों और सरकार के पक्ष, दोनों को समझने के लिए वीडियो पूरा video ज़रूर देखें...!
@AmitShah@PMOIndia@HMOIndia
https://t.co/GoLGDV3b45
दिल्ली-IIT में पीएम मोदी: सिर्फ सवाल न पूछें, समाधान भी तलाशें; अगले 35 साल तय करेंगे विकसित भारत की नींव!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 35 साल देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और इस दौरान युवा जो भी कार्य करेंगे, वही 'विकसित भारत' के निर्माण का मुख्य आधार बनेगा। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे केवल समस्याओं पर सवाल उठाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनके व्यावहारिक और प्रभावी समाधान खोजने की दिशा में भी आगे आएं ताकि देश वैश्विक स्तर पर आत्मनिर्भर और मजबूत बन सके।
@narendramodi
POJK में जारी आंदोलन के बीच @JKJAAC_ सरदार अमन ख़ान का बयान सामने आया है जिसमें वे पाकिस्तान को बेनक़ाब करते हुए सुने जा सकते हैं!
सरदार अमन ख़ान ने कहा: "पाकिस्तान पर अमेरिका का क़ब्ज़ा है और पाक अधिकृत जम्मू कश्मीर में पाक सेना का क़ब्ज़ा है"
#PoJK
मक्का में MBS, एर्दोगन और शहबाज शरीफ ने एक साथ अदा की जुमे की नमाज़!
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने मक्का की मस्जिद अल-हरम में शुक्रवार की नमाज़ अदा की। यह मुलाक़ात तीनों देशों के बीच मक्का संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान हुई।
7 अगस्त को हुए इस समझौते के तहत तीनों देशों ने आपसी सुरक्षा और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। समझौते की प्रमुख शर्त के मुताबिक़, किसी एक देश पर सशस्त्र हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा। तीनों देशों ने इसे रक्षात्मक समझौता बताया है।
असम बाढ़ पीड़ितों के लिए सलमान ख़ान की बड़ी पहल, 500 घर बनाने का लक्ष्य!
मुंबई/गुवाहाटी: असम में भीषण बाढ़ से प्रभावित और बेघर हुए परिवारों के पुनर्वास के लिए बॉलीवुड अभिनेता सलमान ख़ान ने बड़ा राहत अभियान शुरू किया है। ‘ग्लोबल सिख्स’ एनजीओ के साथ मिलकर शुरू किए गए ‘आशियाना – होप बिगिन्स विद ए सेफ शेल्टर’ अभियान के तहत बाढ़ प्रभावित इलाकों में 500 अर्ध-स्थायी घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
बाढ़रोधी बांस और टिन शेड से तैयार किए जा रहे इन घरों को भविष्य की आपदाओं को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। अभियान के पहले चरण में शिवसागर के सबसे प्रभावित इलाक़ों में शामिल नेपाली खुटी में क़रीब 220 घरों का निर्माण पूरा हो चुका है और इन्हें ज़रूरतमंद परिवारों को सौंपा जा रहा है।
इससे पहले सलमान ख़ान के बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन और उनके फैन क्लबों की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य सामग्री, दवाइयां और अन्य जरूरी राहत सामग्री भी पहुंचाई गई थी। इस पहल से बाढ़ में अपना घर खो चुके सैकड़ों परिवारों को सुरक्षित आशियाने के साथ नई शुरुआत की उम्मीद मिली है।
@BeingSalmanKhan@tweetbeinghuman
#AssamFloods #salmankhan
यूसुफ अली ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाक़ात, गुजरात में नए शॉपिंग मॉल प्रोजेक्ट पर हुई चर्चा!
दुबई स्थित लुलु ग्रुप के चेयरमैन और भारतीय मूल के प्रसिद्ध उद्योगपति यूसुफ अली एम.ए. ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से 6 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाक़ात की। बैठक के दौरान यूसुफ अली ने गुजरात के अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच चांदखेड़ा में प्रस्तावित अपने नए शॉपिंग मॉल प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी दी।
यूसुफ अली ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि अमित शाह ने परियोजना को जल्द सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने इस समर्थन के लिए गृह मंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
@AmitShah@AmitShahOffice@Yusuffali_MA #AmitShah #YusufAliLulu
PM मोदी के नाश्ता कार्यक्रम में पहुंचे सांसद यूसुफ पठान, विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह अपने आवास पर विभिन्न दलों के सांसदों के लिए आयोजित नाश्ता कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसी दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बाग़ी सांसद यूसुफ पठान ने साथी सांसद खलीलुर रहमान और अबू ताहेर ख़ान के साथ प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की।
मुलाक़ात के दौरान तीनों सांसदों ने अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों के विकास, जनता की समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं से जुड़े ज्ञापन प्रधानमंत्री को सौंपे। प्रधानमंत्री मोदी ने भरोसा दिलाया कि जनता के हित और क्षेत्रों के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
यूसुफ पठान ने मुलाक़ात के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने उनके पिता से हुई अपनी पुरानी मुलाक़ात को भी स्नेहपूर्वक याद किया। यह मुलाक़ात प्रधानमंत्री के नाश्ता कार्यक्रम के दौरान हुई, जिसमें अलग-अलग दलों के सांसद शामिल हुए।
@iamyusufpathan@BJP4Gujarat
विदेशी फंडिंग से जुड़े नए विधेयक को लेकर भारत सरकार ने कड़ा रुख़ अपनाते हुए साफ किया है कि यह पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है और इसमें किसी भी दूसरे देश को टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। भारत का यह बयान तब सामने आया है जब अमेरिकी संसद के एक सांसद ने इस विधेयक को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी थी और इसे ईसाइयों पर सीधा हमला बताया था।
भारतीय विदेश मंत्रालय और सरकार के उच्च स्तर पर साफ कर दिया गया है कि भारत की संप्रभुता से जुड़े क़ानूनों और विधायी मामलों में बाहरी हस्तक्षेप अस्वीकार्य है। सरकार का मानना है कि देश की नीतियों और आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए जो क़दम उठाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह से संप्रभुता के दायरे में आते हैं और बाहरी ताक़तों को इस पर बयानबाज़ी करने से बचना चाहिए। अमेरिकी सांसद की टिप्पणी के बाद भारत ने कड़े शब्दों में अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है कि भारत के आंतरिक मामलों में बाहरी दखलंदाज़ी क़तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
@MEAIndia@HMOIndia #FCRA_Bill #FCRA
तुर्की, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने किया 'मक्का रक्षा समझौता', किसी एक पर हमला तीनों पर हमला माना जाएगा!
मक्का: तुर्की, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने 'मक्का संयुक्त रक्षा समझौते' पर हस्ताक्षर किए हैं। इस त्रिपक्षीय समझौते के तहत यदि किसी एक सदस्य देश पर सशस्त्र हमला होता है, तो उसे तीनों देशों पर हमला माना जाएगा और संयुक्त रूप से जवाब देने का प्रावधान रहेगा।
समझौते का उद्देश्य तीनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, सैन्य प्रशिक्षण, ख़ुफ़िया जानकारी के आदान-प्रदान और रक्षा उद्योग में साझेदारी को मज़बूत करना है। इस अवसर पर तीनों देशों के शीर्ष नेताओं ने क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।
विशेषज्ञ इस समझौते को सामूहिक सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा क़दम मान रहे हैं। हालांकि, तीनों देशों ने स्पष्ट किया है कि यह एक रक्षात्मक समझौता है और इसका उद्देश्य किसी विशेष देश को निशाना बनाना नहीं है।
इस समझौते के बाद पश्चिम एशिया और दक्षिण एशिया की बदलती रणनीतिक परिस्थितियों पर दुनिया की नज़रें टिकी हुई हैं।
#saudiarabia #makkah #turkiye #Pakistan
E20 पेट्रोल पर राहुल गांधी का हमला, बोले: "दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है"
E20 पेट्रोल को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा, "दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है।" राहुल ने E20 नीति पर सवाल उठाते हुए इसके असर और सरकार की मंशा पर गंभीर चिंताएँ जताईं। इससे पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी लगातार इस मुद्दे को उठाते रहे हैं और E20 को आम लोगों तथा वाहन मालिकों के लिए नुक़सानदायक बताते हुए सरकार से जवाब मांग चुके हैं।
@RahulGandhi@BJP4India@nitin_gadkari@PMOIndia
रमपुर एसपी के बयान पर विवाद, पुलिस ने जारी किया स्पष्टीकरण!
गोकशी पर दिए गए बयान को लेकर विवाद बढ़ने के बाद रमपुर पुलिस ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है। पुलिस के अनुसार, एसपी ने केवल दारुल उलूम देवबंद के पूर्व में दिए गए संदेश का हवाला देते हुए सावन माह में सामाजिक सौहार्द, आपसी सम्मान और शांति बनाए रखने की अपील की थी। पुलिस ने कहा कि किसी धर्म या समुदाय की भावनाओं को आहत करना उनका उद्देश्य नहीं था और बयान का गलत अर्थ निकाला गया है।
#RampurPolice #Rampur #deoband
@rampurpolice@Uppolice@HMOIndia
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: राष्ट्रपति ने बनारसी बुनकरों को किया सम्मानित, CM योगी ने दी बधाई!
नई दिल्ली/लखनऊ: 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के मौक़े पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में वाराणसी के बुनकरों को भी राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों शिल्पकारों को बधाई देते हुए इसे प्रदेश की समृद्ध हथकरघा परंपरा का गौरव बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शाह मुहम्मद अंसारी को लुप्तप्राय बुनाई श्रेणी में 'संत कबीर हथकरघा पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि बनारसी बुनाई कला के संरक्षण, संवर्धन और नई पीढ़ी के बुनकरों को प्रशिक्षण देने में उनका योगदान प्रेरणादायी है।
वहीं, नसीम अंसारी को बुनाई श्रेणी में 'राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार' प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'इश्कत गुलदस्ता जामदानी साड़ी' की उत्कृष्ट बुनाई के लिए मिला यह सम्मान वाराणसी की गौरवशाली बुनकरी परंपरा और उत्तर प्रदेश के सभी बुनकरों व शिल्पकारों के लिए गर्व का विषय है।
@UPGovt@myogiadityanath@PMOIndia #handloomsaree #HandloomHeritage
RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले: 'पाकिस्तान से हमेशा दुश्मनी नहीं रखी जा सकती'
मुंबई/दिल्ली: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मतभेद व संघर्ष की स्थिति में देशवासियों को सरकार और सशस्त्र बलों के साथ मज़बूती से खड़ा रहना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि देशों के बीच राजनीतिक या सैन्य विवाद हमेशा के लिए लोगों के आपसी रिश्तों और संवाद को ख़त्म नहीं कर देने चाहिए।
मुंबई में आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि युद्ध या तनाव समाप्त होने के बाद बातचीत का रास्ता खुलना चाहिए, क्योंकि स्थायी शांति संवाद से ही संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी पाकिस्तानी भारत के दुश्मन नहीं हैं और स्थायी दुश्मनी किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकती।
@DrMohanBhagwat@RSSorg@Ramlal@kgopalrss
#DrMohanBhagwat #MohanBhagwat #RSSChiefMohanBhagwat #Pakistan #debate
इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज़म ख़ान-अब्दुल्ला आज़म की जमानत याचिका पर सुनवाई टली!
इलाहाबाद हाईकोर्ट में मोहम्मद आज़म ख़ान और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म की ज़मानत याचिका पर आज सुनवाई होनी थी, लेकिन जस्टिस विक्रम डी. चौहान ने स्वयं को मामले की सुनवाई से अलग कर दिया और केस मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेज दिया।
इससे पहले 15 जुलाई को सुनवाई के बाद अगली तारीख़ 6 अगस्त तय की गई थी। आज सुनवाई से ठीक पहले जज के अलग होने से मामला फिर लंबित हो गया। इससे पहले नवंबर 2025 में यतीमख़ाना मामले में भी एक अन्य न्यायाधीश ने स्वयं को सुनवाई से अलग कर लिया था।
मामले पर आज़म ख़ान के समर्थकों और परिजनों ने न्यायिक प्रक्रिया में हुई देरी पर सवाल उठाए हैं। वहीं, जज द्वारा स्वयं को मामले से अलग करने के कारण सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं किए गए हैं।
#AzamKhan #Rampur #AbdullahAzamKhan #AbdullahAzam #JauharUniversity
जल्द ख़त्म होगा Iran-America युद्ध!
अमेरिका और ईरान के बीच पिछले कई महीनों से जारी युद्ध ने दोनों देशों को भारी सैन्य और आर्थिक नुक़सान पहुंचाया है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि यह संघर्ष जल्द समाप्त हो सकता है। उन्होंने एक बार फिर युद्ध ख़त्म करने की इच्छा जताई है और दावा किया है कि ईरान अब इस लड़ाई को अधिक समय तक जारी रखने की स्थिति में नहीं है।
#DonaldTrump #Iran #USA #MiddleEast #War