ब्रिटेन में पेट्रोल की कीमत ने फिर बनाया रिकॉर्ड
द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में पेट्रोल की औसत कीमत बढ़कर 161.6 पेंस प्रति लीटर हो गई है, जो नवंबर 2022 के बाद सबसे ऊंचा स्तर है।
वहीं, डीजल की औसत कीमत भी बढ़कर 183.4 पेंस प्रति लीटर पहुंच गई है।
अमेरिका में Gen Z को ट्रंप को वोट देने पर पछतावा
नए सर्वे के मुताबिक GenZ के 31% ऐसे लोग जिन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को वोट दिया था अब अपने फैसले पर पछता रहेहैं
यह सर्वे Navigator संस्थान ने किया इसके नतीजे एक बार फिर ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी की घटती लोकप्रियता की ओर इशारा करते हैं
तालिबान ने अमेरिका से काबुल में दूतावास फिर खोलने की मांग की
तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि तालिबान सरकार चाहती है कि काबुल में अमेरिकी दूतावास और वॉशिंगटन में अफगानिस्तान का राजनयिक मिशन फिर से शुरू किया जाए।
ट्रंप का बड़ा ऐलान: वेनेज़ुएला के साथ अमेरिका का नया तेल समझौता
ट्रंप ने शुक्रवार को वेनेज़ुएला के अंतरिम राष्ट्रपति के साथ अमेरिका के नए तेल समझौते की घोषणा की।
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका वेनेज़ुएला के 65 अरब बैरल के प्रमाणित तेल भंडार के बड़े हिस्से पर नियंत्रण हासिल करेगा।
सीरिया में दो धमाके, 3 लोगों की मौत
सीरिया के हसका शहर में बम धमाके में एक व्यक्ति और एक बच्चे की मौत हो गई।
वहीं लताकिया शहर में कबाड़ की छंटाई के दौरान हुए धमाके में एक व्यक्ति की जान चली गई।
दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी गई है।
रूस ने सीरिया के लिए 10 करोड़ डॉलर की मदद का ऐलान किया
रूस ने सीरिया की अर्थव्यवस्था और स्थिरता मजबूत करने के लिए 10 करोड़ डॉलर की सहायता देने की घोषणा की।
रूस ने सीरिया पर इज़राइली हमले तुरंत रोकने की मांग भी की।
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने कहा है कि, ईरान के साथ हालिया परमाणु संपर्कों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उनके अनुसार, बातचीत के दौरान उन प्रमुख परमाणु मुद्दों और क्षेत्रों की पहचान कर ली गई है
मुसीबत में नेपाल भारत ने भेजी मदद की खेप।
नेपाल में आई बाढ़ से भारी तबाही हुई है. इस मुश्किल घड़ी में भारत ने एक अच्छे पड़ोसी होने का फर्ज निभाया है. भारत ने भारतीय वायुसेना के विमान से राहत सामग्री की पहली खेप नेपाल भेजी है. राहत सामग्री में टेंट, कंबल, स्वच्छता किट,
अमेरिका का दावा: चीनी हैकरों ने सरकारी संस्थानों को बनाया निशाना
अमेरिका ने दावा किया है कि चीनी हैकरों ने न्याय विभाग, नासा, फेडरल रिजर्व, सीनेट और कई अन्य सरकारी संस्थानों में सेंध लगाने की कोशिश की।
अमेरिका के मुताबिक, हमले को फैलने से रोक दिया गया।
चीन ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों को स्वीकार नहीं करेगा
बीजिंग ने अमेरिका द्वारा ईरान पर लगाए गए “एकतरफा” प्रतिबंधों को सख्ती से खारिज किया है। चीन लंबे समय से ईरान और रूस जैसे देशों के साथ सामान्य व्यापार करने के अपने अधिकार का बचाव करता रहा है।
आयतुल्लाह सिस्तानी ने युद्ध प्रभावित लेबनान के अनाथ बच्चों के लिए सहायता योजना शुरू की
शिया वरिष्ठ धर्मगुरु आयतुल्लाह सैयद अली सिस्तानी के लेबनान स्थित कार्यालय ने घोषणा की है कि इसराइली हमलों के कारण अनाथ हुए बच्चों की आर्थिक मदद के लिए एक नई मानवीय योजना शुरू की गई है
कतर के प्रधानमंत्री तेहरान का दौरा करेंगे
कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी जल्द ही तेहरान का दौरा करेंगे।
यह दौरा संभवतः कल गुरुवार को ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता के तहत होगा।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपने कुछ विदेशी समकक्षों से बातचीत के दौरान कथित तौर पर कहा है कि अमेरिका फिलहाल ईरान पर किसी नए सैन्य हमले की योजना नहीं बना रहा है। उनके इस बयान को ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ा हुआ है।
नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण बाढ़, 17 लोगों की मौत; 400 लापता
नेपाल और तिब्बत की सीमा पर अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 400 लोग लापता हैं। इस हादसे से गांवों, सड़कों और दूसरी सुविधाओं को काफी नुकसान हुआ है।
अमेरिका के राजदूत: हम हिज़्बुल्लाह से बातचीत के लिए तैयार हैं
लेबनान में अमेरिका के राजदूत मिशेल ईसा ने बुधवार को कहा कि अगर हिज़्बुल्लाह के पास अमेरिका को देने के लिए कुछ है, तो अमेरिका उससे बातचीत के लिए तैयार है।
एशिया हैंडबॉल में ईरान के युवा खिलाड़ियों की बड़ी जीत
ईरान की युवा हैंडबॉल टीम ने सीरिया को हराकर एशिया की प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। टीम ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही।
भारत-चीन के बीच सीमा मुद्दे पर बातचीत
मंगलवार बीजिंग में भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों के प्रतिनिधियों की 25वीं बैठक हुई
चीन के विदेश मंत्री वांग यी और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सीमा मुद्दों और दोनों देशों के आपसी संबंधों पर विस्तार से बातचीत की
पाकिस्तान अब भी अमेरिका से 10 अरब डॉलर की मांग रहा है
ब्लूमबर्ग: पाकिस्तान अमेरिका के साथ बेहतर हुए संबंधों का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। इसी के तहत उसने अमेरिका से 10 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता मांगी है और उम्मीद है कि वॉशिंगटन कुछ महीनों में इस पर जवाब देगा।
कतर ने घोषणा की है कि तनाव बढ़ने की स्थितियों से निपटने के लिए खाड़ी देशों के बीच पूरा समन्वय बना हुआ है।
कतरी अधिकारियों ने यह भी बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बातचीत सुनिश्चित करने की कोशिशें लगातार जारी हैं, लेकिन अब तक कोई नई सफलता हासिल नहीं हुई है।