भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के सर्वाधिक 49,931 मामले और 708 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 14,35,453 हो गई है जिसमें 4,85,114 सक्रिय मामले, 9,17,568 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 32,771 मौतें शामिल हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय
यूपी में कुल 431 मामले दर्ज़ किए गए, 12,317 लीटर अवैध शराब बरामद की गई और उत्तर प्रदेश में शराब बनाने के लिए तैयार 48,875 किलोग्राम लाहन को पिछले चार दिनों में नष्ट कर दिया गया। इन मामलों के सिलसिले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया: आबकारी विभाग
1 जुलाई से आउट स्टिल (ओएस) शराब और ENA आधारित देशी शराब की होम डिलीवरी की अनुमति दी गई थी। अब सरकार ने 7 जुलाई से (कंटेनमेंट ज़ोन्स के अलावा) होम डिलीवरी के साथ दुकानों पर ENA आधारित देशी शराब और आउट स्टिल (ओएस) शराब की बिक्री को अनुमति दे दी है: ओडिशा आबकारी विभाग