8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट फरवरी-मार्च 2027 में आ सकती है: मंजीत सिंह पटेल
केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी लंबे समय से 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। THE ECONOMIC TIMES में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल का कहना है कि अगर आयोग नवंबर 2026 तक अपनी सभी बैठकें पूरी कर लेता है, तो रिपोर्ट फरवरी या मार्च 2027 में सरकार को सौंपी जा सकती है।
आयोग को 3 नवंबर 2025 को टर्म्स ऑफ रेफरेंस दिए गए थे और रिपोर्ट जमा करने के लिए 18 महीने का समय मिला है, जिसकी समय सीमा मई 2027 तक है। अब तक आयोग देश के कई शहरों में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के संगठनों से बातचीत कर चुका है। अगली महत्वपूर्ण बैठकें बेंगलुरु में 7-8 अक्टूबर और मुंबई में 22-23 अक्टूबर 2026 को होने वाली हैं।
अन्य विशेषज्ञों के अनुसार समयरेखा थोड़ी अलग हो सकती है। कुछ का मानना है कि रिपोर्ट मई 2027 में आएगी, जिसके बाद सरकार को मंत्रियों के समूह के जरिए समीक्षा और अधिसूचना में 3 से 6 महीने और लग सकते हैं। लागू होने में देरी की स्थिति में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एरियर मिलने की संभावना है। कई विशेषज्ञों का अनुमान है कि नई वेतन संरचना 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जा सकती है।
मंजीत सिंह पटेल ने एक्स पर इस खबर को साझा करते हुए कहा है कि फरवरी-मार्च 2027 में वेतन आयोग की रिपोर्ट आ सकती है। कर्मचारियों की नजर अब आयोग की बाकी बैठकों और सरकार के फैसले पर टिकी है।
@ManjeetIMOPS
BSF जवान की दाढ़ी रखने की अनुमति वापस लेने के बाद VRS से जुड़े मामले में जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका ,कहा- उचित अदालत जाएं
https://t.co/fQuSktV6hf
DG #CRPF Shri @gpsinghips continues to prioritize the welfare of force members through active grievance redressal.
Personal Audience Cases Summary (as of 01/10/2026):
🔹 7,598Total Applied
🔹 6,508 Audiences Conducted (5,921 by DG)
🔹 311 Held in Sep 2026
Out of these, 3765 (58%) cases were resolved in favour of petitioning personnel, 2556 were not found suitable for consideration, 187 are pending for decision. Continuous efforts are underway to redress all pending applications pertaining to grievances and representations.
#NationFirst
#Vandematram150
#MissionNaxalMuktBharat2026
@gpsinghips@crpf_j@CentralZoneCrpf@northeast_zone@southzone_hyd
News of Paramilitary (CAPF)
Independent news & information platform covering CRPF, BSF, CISF, ITBP, SSB and other CAPF-related news, recruitment, welfare and updates.
Not affiliated with, authorized by, or an official voice of any CAPF, MHA or Government department.
For official information, please refer to the respective official government/force channels.
*News of Paramilitary*
@crpfindia@BSF_India@CISFHQrs@SSB_INDIA@ITBP_official
Lashkar-e-Taiba के टॉप कमांडर *मूसा* को जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया।
बडगाम के *कोराग इलाके* में मंगलवार शाम शुरू हुए ऑपरेशन में सेना,CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थी। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन कोराग’ के तहत की गई।
अधिकारियों के मुताबिक, मूसा जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों के मामलों में वांछित था। इससे पहले *5 सितंबर को यूसमर्ग की पहाड़ियों में हुई मुठभेड़* के दौरान वह सुरक्षाबलों को चकमा देकर फरार हो गया था।
मंगलवार को सुरक्षाबलों ने दोबारा ऑपरेशन चलाकर उसे ढेर कर दिया।
CAPF में IPS डेप्युटेशन से जुड़े अवमानना मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, रजिस्ट्री से पूछा- कोर्ट के आदेश के बावजूद लिस्ट से क्यों हटाया?
https://t.co/yYbxHXho2y
*कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर चलाई गोली, 4 की मौत*
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF के एक जवान ने कथित तौर पर अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। घटना में 4 CISF जवानों की मौत हो गई, जिनमें एक असिस्टेंट कमांडेंट भी शामिल हैं।
मृतकों की पहचान असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, SI लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल रफीक अहमद और कांस्टेबल संदीप कुमार के रूप में बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, ये जवान हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे मशका गांव में सेवा-III पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा में तैनात थे। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दो जवानों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद एक जवान ने फायरिंग कर दी।
घटना के बाद कठुआ पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। CISF के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ले रहे हैं।
अरुणाचल प्रदेश में उग्रवादी हमला, असम राइफल्स के हवलदार शहीद
अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास उग्रवादियों ने असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया। हमले में 21 असम राइफल्स के हवलदार जंखोखाई कुकी (42) शहीद हो गए, जबकि चार अन्य जवान घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 6:30 बजे उस समय हुई, जब जवान उस इलाके में गश्त कर रहे थे, जहां बॉर्डर फेंसिंग का काम चल रहा था। घायल जवानों को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमले के पीछे NSCN-KYA गुट के उग्रवादियों का हाथ होने की आशंका है। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
भारत-म्यांमार सीमा से लगे चांगलांग क्षेत्र में उग्रवादी संगठनों की गतिविधियों के कारण यह इलाका लंबे समय से संवेदनशील माना जाता है।
शहीद हवलदार जंखोखाई कुकी जी को विनम्र श्रद्धांजलि।