An impressive Q2 FY27 for Reliance Industries! ₹3,62,268 crore revenue, ₹62,409 crore EBITDA and ₹29,550 crore net profit mark another significant chapter.
आज #अंबिकापुर के कला केंद्र मैदान में आयोजित जनजातीय समाज के गौरव पँखराज साहेब जननायक बाबा कार्तिक उरांव जी के जन्म शताब्दी समारोह में सम्मिलित होकर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
बाबा कार्तिक उरांव जी का संपूर्ण जीवन जनजातीय समाज के उत्थान, अधिकारों की रक्षा और सामाजिक सम्मान की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उनके विचार, संघर्ष और आदर्श सदैव समाज को प्रेरणा देते रहेंगे।
जनजातीय गौरव का सम्मान, अधिकारों का संरक्षण और समरस समाज का निर्माण ही बाबा कार्तिक उरांव जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर मा. महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती @LaxmiRajwade21 जी, मा. पर्यटन मंत्री श्री @RajeshAgBJP जी, मा. सरगुजा सांसद श्री @ChintamaniMhraj जी, सामरी विधायक श्रीमती @uddheshwari जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा नेताम जी सहित सामाजिक जन, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#Ambikapur #Chhattisgarh #BJP4CGState
@narendramodi@AmitShah@NitinNabin@smritiirani@bjpkarmveer@sidharthshambhu@ChhattisgarhCMO@BJP4CGState
आज #अंबिकापुर पुलिस लाइन में नवनिर्मित महिला एन.जी.ओ. मेस भवन का लोकार्पण कर इसे आमजन की सुरक्षा एवं सेवा में समर्पित पुलिसकर्मियों की सुविधाओं हेतु समर्पित किया। साथ ही, थाना उदयपुर एवं थाना सीतापुर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आवासीय भवनों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
ये कार्य पुलिस बल के कल्याण, बेहतर आवासीय सुविधाओं के विस्तार एवं अनुकूल कार्य-परिस्थितियों के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। हमारा संकल्प है कि पुलिसकर्मियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराकर उनकी कार्यक्षमता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को और सशक्त बनाया जाए।
इस अवसर पर कैबिनेट के साथी एवं माननीय मंत्री श्री @RajeshAgBJP जी, सरगुजा सांसद माननीय श्री @ChintamaniMhraj जी, पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
#ambikapur #chhattisgarh #BJP4CGState
@narendramodi@AmitShah@NitinNabin@smritiirani@bjpkarmveer@sidharthshambhu@vishnudsai@ChhattisgarhCMO@BJP4CGState
आज #अंबिकापुर स्थित पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में BANSAL NEWS द्वारा आयोजित “प्रगति पथ पर सरगुजा” संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी के नेतृत्व में सरगुजा संभाग में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचनाओं के विकास एवं किसानों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों और जनहितकारी पहलों पर सरकार का पक्ष विस्तारपूर्वक रखा।
हमारी सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचे, बुनियादी सुविधाएँ सुलभ हों और विकास के माध्यम से आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आए।
सुशासन, जनकल्याण और समावेशी विकास के संकल्प के साथ सरगुजा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
इस अवसर पर कैबिनेट के साथी एवं मा. मंत्री श्री @RajeshAgBJP जी, सरगुजा सांसद मा. श्री @ChintamaniMhraj जी, अंबिकापुर महापौर श्रीमती @manjusha4bjp जी, मा. विधायकगण, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
#ambikapur #BansalNews #chhattisgarh #BJP4CGState
@narendramodi@AmitShah@NitinNabin@bjpkarmveer@sidharthshambhu@ChhattisgarhCMO@BJP4CGState
आज #अंबिकापुर स्थित निवास में मध्यप्रदेश जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह मरावी जी ने सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
साथ ही, माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सशक्तीकरण, सम्मान और समग्र विकास के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी पहलों पर सार्थक चर्चा की।
#ambikapur #chhattisgarh #BJP4CGState
@AmitShah@NitinNabin@smritiirani@bjpkarmveer@sidharthshambhu@ChhattisgarhCMO@BJP4CGState
मुख्यमंत्री @vishnudsai के नेतृत्व में #छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान!
छत्तीसगढ़ का नैसर्गिक सौंदर्य अब बनेगा समृद्धि और रोजगार का आधार।
प्रदेश की समृद्ध प्राकृतिक विरासत और आदिवासी संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुँचाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 'मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन' को मंजूरी दी गई है।
'पर्यटन से समृद्धि' के संकल्प के साथ अगले 5 वर्षों में ₹500 करोड़ के निवेश से पर्यटन स्थलों का विकास, कनेक्टिविटी और विश्वस्तरीय सुविधाओं का विस्तार होगा।
#Chhattisgarh #ChhattisgarhTourism #IncredibleChhattisgarh
@narendramodi@AmitShah@NitinNabin@smritiirani@bjpkarmveer@SidharthShambhu@ChhattisgarhCMO@BJP4CGState
आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र, अंबिकापुर (जिला सरगुजा) में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त अंतरण कार्यक्रम में शामिल हुआ।
इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में ₹18,680 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित करने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के 24.60 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹498.5 करोड़ की राशि 24वीं किस्त के रूप में सीधे अंतरित की। साथ ही, कृषि अवसंरचना कोष के अंतर्गत विकसित 521 इकाइयों को राष्ट्र को समर्पित किया गया तथा 12 हॉर्टिकल्चर क्लस्टर्स का शुभारंभ किया गया।
माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने, कृषि अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने और आधुनिक तकनीकों को खेती से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
समृद्ध किसान, सशक्त कृषि और खुशहाल गाँव—यही विकसित छत्तीसगढ़ एवं विकसित भारत का संकल्प है।
कार्यक्रम में सरगुजा सांसद माननीय श्री @ChintamaniMhraj जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह जी, जिला कृषि स्थायी समिति की अध्यक्ष श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया जी, किसान मोर्चा के जिला प्रभारी श्री कुणाल कुमार सिंह जी, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री श्री अनिल जायसवाल जी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
#PMKisan #PMKisanSammanNidhi #FarmerWelfare #AgricultureDevelopment #Chhattisgarh
@AmitShah@NitinNabin@smritiirani@bjpkarmveer@SidharthShambhu@vishnudsai@ChhattisgarhCMO@BJP4CGState